Monday, 18 August 2014

dincharya 2

भोजन करने सम्बन्धी महत्वपूर्ण नियम 

******************************************

[१] पांच अंगो ( दो हाथ , २ पैर , मुख ) को अच्छी तरह से धोकर ही भोजन करें !

[२] गीले पैरों खाने से आयुमें वृद्धि होती है !

[३] प्रातः और सायं ही भोजन का विधान है , क्योंकि पाचन क्रिया की जठराग्नि सूर्योदय से २ घंटे बाद तक एवं सूर्यास्त से २-३ घंटे पहले तक प्रवल रहती है !
[४] पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुँह करके ही भोजन करना चाहिए !
[५] दक्षिण दिशा की ओर मुँह करके किया हुआ भोजन प्रेत को प्राप्त होता है !
[६] पश्चिम दिशा की ओर किया हुआ भोजन करने से रोग की वृद्धि होती है !
[७] शैय्या पर , हाथ पर रख कर , टूटे फूटे वर्तनों में भोजन नहीं करना चाहिए !
[८] मल मूत्र का वेग होने पर,कलह के माहौल में,अधिक शोर में,पीपल,वट वृक्ष के नीचे भोजन नहीं करना चाहिए !
[९] परोसे हुए भोजन की कभी निंदा नहीं करनी चाहिए !
[१०] खाने से पूर्व अन्न देवता , अन्नपूर्णा माता की स्तुति करके , उनका धन्यवाद देते हुए ,
तथा सभी भूखों को भोजन प्राप्त हो ऐसी प्रार्थना करके भोजन करना चाहिए !
[११] भोजन बनाने वाला स्नान करके ही शुद्ध मन से, मंत्र जप करते हुए ही रसोई में भोजन बनाये और सबसे पहले ३ रोटियाँ अलग निकाल कर ( गाय , कुत्ता , और कौवे हेतु ) फिर अग्नि देव का भोग लगा कर ही घर वालों को खिलाये !
[१२] ईर्षा , भय , क्रोध, लोभ,रोग , दीन भाव,द्वेष भाव के साथ किया हुआ भोजन कभी पचता नहीं है !
[१३] आधा खाया हुआ फल , मिठाईयाँ आदि पुनः नहीं खानी चाहिए !
[१४] खाना छोड़ कर उठ जाने पर पुनः उस भोजन को नहीं करना चाहिए !
[१५] भोजन के समय मौन रहें !
[१६] भोजन को बहुत चबा चबा कर खाएं !
[१७] रात्री में भरपेट न खाएं !
[१८] गृहस्थ को ३२ ग्रास से ज्यादा नहीं खाना चाहिए !
[१९] सबसे पहले मीठा , फिर नमकीन , अंत में कडुवा खाना चाहिए !
[२०] सबसे पहले रस दार , बीचमें गरिष्ठ , अंत में द्राव्य पदार्थ ग्रहण करें !
[२१] थोडा खाने वाले को --आरोग्य , आयु , बल , सुख, सुन्दर संतान , और सौंदर्य प्राप्त होता है !
[२२] जिसने ढिंढोरा पीट कर खिलाया हो वहाँ कभी न खाएं !
[२३] कुत्ते का छुवा , रजस्वला स्त्री का परोसा, श्रृाद्ध का निकाला , बासी , मुँह से फूँक मारकर
ठंडा किया , बाल गिरा हुआ भोजन , अनादर युक्त , अवहेलना पूर्ण परोसा गया भोजन
कभी न करें !
[२४] कंजूस का, राजा का,वेश्या के हाथ का,शराब बेचने वाले का दिया भोजन कभी नहीं करना चाहिए

 

 बहाने 

 

1 - मुझे उचित शिक्षा लेने का अवसर नही मिला 

अचित शिक्षा का अवसर फोर्ड मोटर्स के मालिक हेनरी फोर्ड को भी नही मिला ।

2- बचपन मे ही मेरे पिता का देहाँत हो गया था

प्रख्यात संगीतकार ए . आर . रहमान के पिता का भी देहांत बचपन मे हो गया था।

3 - मै अत्यंत गरीब घर से हू 

पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम भी गरीब घर से थे ।

4- बचपन से ही अस्वस्थ था 

आँस्कर विजेता अभिनेत्री मरली मेटलिन भी बचपन से बहरी व अस्वस्थ थी ।

5 -मैने साइकिल पर घूमकर आधी जिंदगी गुजारी है

निरमा के करसन भाई पटेल ने भी साइकिल पर निरमा बेचकर आधी जिन्दगी गुजारी ।

6- एक दुर्घटना मे अपाहिज होने के बाद मेरी हिम्मत चली गयी

प्रख्यात नृत्यांगना सुधा चन्द्रन के पैर नकली है ।

7 - मुझे बचपन से मंद बुद्धि कहा जाता है 

थामस अल्वा एडीसन को भी बचपन से मंदबुद्धि कहा जाता था।

8 - मै इतनी बार हार चूका अब हिम्मत नही 

अब्राहम लिंकन 15 बार चुनाव हारने के बाद राष्ट्रपति बने।

9 - मुझे बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पङी

लता मंगेशकर को भी बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पङी थी।

10 - मेरी लंबाई बहुत कम है 

सचिन तेंदुलकर की भी लंबाई कम है। 

11 - मै एक छोटी सी नौकरी करता हू इससे क्या होगा 

धीरु अंबानी भी छोटी नौकरी करते थे।

12 - मेरी कम्पनी एक बार दिवालिया हो चुकी है , अब मुझ पर कौन भरोसा करेगा 

दुनिया की सबसे बङी शीतल पेय निर्माता पेप्सी कोला भी दो बार दिवालिया हो चुकी है ।

13 - मेरा दो बार नर्वस ब्रेकडाउन हो चुका है , अब क्या कर पाऊगा 

डिज्नीलैंड बनाने के पहले वाल्ट डिज्नी का तीन बार नर्वस ब्रेकडाउन हुआ था।

14 - मेरी उम्र बहुत ज्यादा है 

विश्व प्रसिद्ध केंटुकी फ्राइड के मालिक ने 60 साल की उम्र मे पहला रेस्तरा खोला था।

15 - मेरे पास बहुमूल्य आइडिया है पर लोग अस्वीकार कर देते है 

जेराँक्स फोटो कापी मशीन के आइडिये को भी ढेरो कंपनियो ने अस्वीकार किया था पर आज परिणाम सामने है ।

16 - मेरे पास धन नही 

इन्फोसिस के पूर्व चेयरमैन नारायणमूर्ति के पास भी धन नही था उन्हे अपनी पत्नी के गहने बेचने पङे।

17 - मुझे ढेरो बिमारिया है 

वर्जिन एयरलाइंस के प्रमुख भी अनेको बीमारियो मे थे | राष्ट्रपति रुजवेल्ट के दोनो पैर काम नही करते थे।

कुछ लोग कहेगे कि यह जरुरी नही कि जो प्रतिभा इन महानायको मे थी , वह हम मे भी हो ________

सहमत हू मै लेकिन यह भी जरुरी नही कि जो प्रतिभा आपके अंदर है वह इन महानायको मे भी हो 

सार यह है कि 

"" आज आप जहा भी है या कल जहाँ भी होगे इसके लिए आप किसी और को 
जिम्मेदार नही ठहरा सकते , इसलिए आज चुनाव करिये " सफलता और सपने चाहिए या खोखले बहाने .......?



 

संघ के राष्ट्रवादी विचारों पर हो हल्ला क्यों ?

  हिंदुस्तान के लोगों ने हिंदुत्ववादी शक्तियों के हाथ सत्ता सौंपकर हिंदुत्व पर भरोसा किया है!

    अब देश की जनता जो चाहेगी वो होगा कुछ लोगों के शोर मचाने से कुछ नहीं होगा !संघ परिवार की हिन्दू राष्ट्रवादी भावना से विश्व सुपरिचित है देश सुपरिचित है देश के सभी राजनैतिक दल एवं उनके नेता सुपरिचित हैं देशवासी सुपरिचित हैं देश का मीडिया सुपरिचित है !इसीलिए भाजपा समेत समस्त आनुषांगिक  संगठनों के साथ सम्पूर्ण संघ परिवार  की  ही दशकों से आलोचना भी होती रही फिर भी अर्थात  वो सब कुछ सहते हुए भी संघ परिवार ने अपनी पहचान इसी रूप में बना रखी है। 

     दूसरी ओर देश के राजनैतिक वातावरण में दो प्रमुख गठबंधन हैं NDA और UPA, हिंदुत्व समर्थक लोग NDA से जुड़ते गए और जो विरोधी थे वो UPA से  जुड़ते चले गए ! इसीप्रकार से  भाजपा में मोदी जी की पहचान भी कट्टर हिन्दू के रूप में ही बनी हुई है ।मोदी जी को P.M. प्रत्याशी के रूप में जैसे ही आगे बढ़ाया गया वैसे ही एक तथाकथित धर्म निरपेक्ष दल NDA को छोड़कर चला गया था !इन सब बातों से ये प्रमाणित हो ही चुका था कि अबकी NDA हिंदुत्व के पथ पर आगे बढ़ेगा  इसी बात का प्रचार प्रसार UPA वालों ने खूब जोर शोर से किया भी था इसके बाद भी देश की जनता ने हिंदुत्व(NDA) को चुना और उस बनावटी धर्मनिरपेक्षता (UPA)को नकारा है ! इसलिए अब तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोगों एवं दलों को साम्प्रदायिकता का हो हल्ला करना बंद कर देना चाहिए !और उन्हें स्वीकार कर लेना चाहिए कि देश की जनता का विश्वास उनसे टूट चुका है !

     संघ जैसे राष्ट्र प्रहरी संगठन एवं भाजपा को लेकर क्यों किया जाता है अक्सर दुष्प्रचार ? !?see more...http://samayvigyan.blogspot.in/2014/08/blog-post_13.html

 


   

Saturday, 16 August 2014

मोदी जी के भाषण पर भाष्य !

पीएम का भाषण जीरो इफेक्ट वाला: कांग्रेस 

    किन्तु  मोदी जी तो हमेंशा जीरो से ही हीरो बने हैं !

 

     बुलेट प्रूफ शीशे की दीवार भी नहीं लगी ।

    किन्तु जो लोग किसी से अपनेपन  के सम्बन्ध बनाते हैं और खुद तो बुलेट प्रूफ शीशे की दीवार की सुरक्षा में छिपकर खड़े हो जाते और जनता खुले में खड़ी होती है क्या उसकी जान और जीवन की कोई कीमत नहीं है ?और ऐसा करने वालों के मन में जनता के प्रति अपनापन कैसे माना जा सकता है !ये तो वही दशा हुई कि ' हमारा हाथ गरीब आदमी के साथ ' किन्तु जब कोई बीमारी आरामी आवे तब आप  तो इलाज कराने के लिए जहाज पर बैठकर विदेश चले जाएँ किन्तु गरीब आदमी इलाज के अभाव में घुटघुट कर मरता रहे !और जब चुनाव फिर आवें तो फिर कहने लगो कि ' हमारा हाथ गरीब आदमी के साथ 'ऐसे नेताओं पर भरोसा कैसे किया जाए !इसीलिए मोदी जी ने ठीक किया जैसे जनता खड़ी थी वैसे स्वयं भी !ऐसे लोग गर्व से कह सकते हैं कि ' हमारा हाथ गरीब आदमी के साथ '!

  मोदी जी ने लाल किला की प्राचीर से बिना लिखा हुआ भाषण अपने मन से दिया !
      बंधुओ !इसमें बड़ी बात क्या है अपनों से बात करते समय हर कोई ऐसा  ही करता है क्या आप अपने माता पिता भाई बहन पत्नी पुत्र पुत्रियों से बाते करते समय लिखकर ले जाते हैं और पढ़कर चले आते हैं इसीप्रकार से नाते रिश्तेदारों बंधु बांधवों मित्रों से बात करते समय क्या कोई लिखकर ले जाता है !और यदि कोई लिखकर ले जाए तो क्या उन बातों में अपनापन  होगा क्यों वो बातें अपने हृदय की होंगी !बंधुओ ! क्या उन बातों का समाज पर उतना प्रभाव  पड़ पाएगा !सच्चाई तो यह है कि वो जस्ट लाइक टेपरिकार्डर की तरह होगा !इसलिए अपनी बातें अपने शब्दों में अपने भावों एवं अपनी इच्छानुशार अपनी भाव भंगिमाओं के साथ जब आप कहते हैं तो उनसे सामने वाले के मन में भी अपनापन प्रकट होता है और वो आपको अपना मानने लगता है यदि कोई गलती भी हुई तो जब हृदय पथ पर संबंध बन रहे होते हैं तो किसी को कहाँ होता है गलतियों का एहसास ?वही मोदी जी ने किया है अपनी बात अपनों को बताने के लिए इतना तामझाम क्यों सीधी बात रख दी मोदी जी जनता ने भी उसी भावना से समझ लिया है किन्तु कुछ हृदय शून्य लोगों को ये भाव पक्ष की बातें समझ में ही नहीं आ रही हैं !आखिर देश के प्रधानमंत्री को अपने देशवासियों के साथ अपनेपन  से बातें  क्यों नहीं करनी चाहिए !
 

    स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए भाषण को प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने जीरो इफेक्ट वाला बताया है। कांग्रेस ने कहा कि पीएम के भाषण में कुछ भी नया नहीं था।कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने इसे पीएम की जीरो इफेक्ट स्कीम बताते हुए कहा कि पीएम की ओर से किसी नए विचार, नई पहल या फिर नई योजना की घोषणा नहीं की गई। 

      किंतु शकील साहब ! जिसके भाषण को आप जीरो इफेक्ट वाला बता रहे हो वो ऐसे ही भाषणों के बल पर हीरो बन गया और आज भी आपको उसमें और उसके भाषणों में ही जीरो का आभाष हो रहा है और आप अपने को हीरो न जाने किस बल पर मान बैठे हैं आपकी पार्टी में किसी एक ऐसे नेता का नाम बताओ जो अच्छा भाषण दे लेता हो सोनियाँ जी, राहुल जी,मनमोहन जी,या स्वयं आप और आप जैसे लोग !

    पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि,"पीएम के पहले भाषण से कुछ नए की उम्मीद थी, उम्मीद थी कि वो अगले पांच साल का खाका पेश करेंगे लेकिन अफसोस पीएम असफल रहे।मोदी का भाषण भविष्य की रूपरेखा पेश नहीं कर पाया "

       विपक्ष ये तो है मनीष जी! मोदी जी के भाषण में भ्रष्टाचारियों का भविष्य क्या होगा उसकी अनदेखी की गई है आखिर ये बताया तो जाना चाहिए कि कोयला घोटाला खेल घोटाला आदि जितने भी प्रकार के घोटाले हुए हैं उन घोटालों का अब क्या होगा और उन्हें करने वालों का क्या होगा! वो अब कैसे कमाएँगे खाएँगे या सरकार उनके लिए कोई फंड अलाट करेगी । आखिर पिछले दस वर्षों में भ्रष्टाचार की मंडी बन चुके सरकारी तंत्र का कारोबार ठप्प  न पड़ने दिया जाए उसके लिए क्या कुछ कर रही है सरकार !

  राहुल की वजह से नहीं हारी कांग्रेस: एंटनी (श्री न्यूज़ )  

    किन्तु  एंटनी साहब ये बात तो सबको पता है कि काँग्रेस के हारने की वजह राहुल हो ही नहीं सकते वो केवल जीतने की वजह ही हो सकते हैं क्योंकि अच्छे सारे काम उस परिवार के खाते में और बुरे बुरे सारे काम पार्टी जनों पर डाल  कर खुद सफेद पोश बने रहो काँग्रेस की ये कौन सी नीति है ! इसका एक पक्ष ये भी है कि राहुल सरकार में तो थे नहीं और गलतियाँ सरकार से हुई हैं जिसके परिणाम स्वरूप हार हुई है किन्तु जब सरकार भ्रष्टाचार के कारोबार में सम्मिलित थी तब राहुल थे कहाँ और क्यों नहीं निभा रहे थे अपनी जिम्मेदारियाँ आखिर जनता से वोट वो माँ बेटे अपने  विश्वास पर माँग कर लाते थे उस विश्वास पर उनकी सरकार खरी क्यों नहीं उतरी और तब राहुल मौन क्यों बने रहे ?

 कांग्रेस की हार के सहायक कारणों’ में से मीडिया भी एक था क्योंकि उसका सारा ध्यान एक व्यक्ति पर केंद्रित था।-गुलाम नवी आजाद  

    किन्तु  आजाद साहब !मीडिया एक व्यक्ति के साथ नहीं अपितु जनसमूह के साथ था सरकार की लीला मंडली से देश तंग था देश भी और मीडिया भी !जहाँ सच दिखाई  दिया वहाँ मीडिया ने उसका साथ दिया !   ये तो है मोदी जी के भाषण में भ्रष्टाचारियों का भविष्य क्या होगा उसकी अनदेखी की गई है आखिर ये बताया तो जाना चाहिए कि वो अब कैसे कमाएँगे खाएँगे या सरकार उनके लिए कोई फंड अलाट करेगी । आखिर पिछले दस वर्षों में भ्रष्टाचार की मंडी बन चुके सरकारी तंत्र का कारोबार ठप्प  न पड़ने दिया जाए उसके लिए क्या कर रही है सरकार !


 

 

 

 

 

                                                

 

 

 




Friday, 15 August 2014

'जनता का विश्वास जीतने में अब तक नाकाम रहे हैं राजनैतिक दल !

    अब धीरे धीरे यह स्पष्ट हो गया है कि UPA के कुशासन से त्रस्त जनता मजबूरी में  NDA की ओर मुड़ती है और  NDA से त्रस्त UPA  की ओर !किंतु भरोसा किसी पर नहीं होता है !चूँकि जनता के पास और कोई दूसरा विकल्प ही नहीं होता है !किन्तु विजयी दलअपनी पीठ बेकार में ही थपथपाते रहते हैं और गढ़ते रहते  हैं अपनी अपनी बहादुरी के कल्पित किस्से !

    अक्सर पड़ते रहने वाले अपने छोटे छोटे कामों के लिए भ्रष्टाचार ने जनता को त्रस्त कर रखा है देशवासियों के दुखदर्द को टटोलते सब हैं बोलते सब हैं किन्तु करने के लिए कुछ भी कोई दल या नेता तैयार नहीं है!आज सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं सरकारी अस्पतालों में दवाई नहीं डाककर्मियों में  सुनवाई नहीं ,सरकारी फोन या इंटरनेट की स्थिति डामाडोल है जहाँ जहाँ  सरकारी वहाँ वहाँ ढिलाई जहाँ जहाँ प्राइवेट वहाँ वहाँ चुस्ती आखिर कारण क्या है !

  बंधुओ !राजनैतिक दलों और नेताओं से निराश देशवासियों  की स्थिति किसी बियाबान जंगल में प्यास से पीड़ित भटकते हुए किसी  प्यासे पथिक की तरह की है वो जिस तालाब के पास दौड़ कर जाता है वो तालाब सूखा निकल जाता है उसमें पानी नहीं होता है किन्तु उस पथिक को अपनी ओर दौड़ कर आता देख कर वो तालाब अपनी पीठ थपथपाने लगता है ! मित्रो ,क्या उस तालाब को  इस बात की पीड़ा  नहीं होनी चाहिए कि उस पथिक की प्यास बुझाने में हम असफल रहे हैं !

    इसी प्रकार से देश की जनता की स्थिति आज उस स्वयंवर की तरह है जिसमें कन्या वरमाला लेकर वर की खोज में भटक रही है कभी किसी राजा के  गले में डाल देती है वरमाला और कभी किसी राजा के किन्तु वो उसकी खुशी मना पावे इसके पहले वो निकाल भी लेती है उसके गले से अपनी वर माला फिर चक्कर लगाने लगती है उसी स्वयंवर सभा में इसप्रकार से जिस जिस राजा के पास पहुँचती है वो सोचने लगते हैं कि यह कन्या शायद हम पर प्रभावित होकर हमारा ही पतिरूप में वरण करना चाहती है किन्तु तब तक वो निराश कन्या आगे बढ़ जाती है आखिर क्या खोट है उन राजाओं में क्या वे पुरुष नहीं हैं आखिर क्या कमी है उनमें क्यों नहीं पा सके उस कन्या की वरमाला ? क्या अकारण अपनी पीठ थपथपाने की जगह उन्हें आत्म मंथन नहीं करना चाहिए ?       

        बंधुओ ! UPA के कुशासन से त्रस्त होकर विकल्प विहीन जनता ने NDA और भाजपा का वरण  जिस मजबूरी में किया था वो किसी से छिपी नहीं है ऐसी परिस्थिति में अपनी अपनी कल्पित कार्यकुशलता की झूठी प्रशंसा करने के बजाए उचित तो था कि विनम्रता पूर्वक चुपचाप जनता का आदेश स्वीकार करके सरकार को जन सेवा शुरू करनी चाहिए थी और मंथन इस बात  पर होना चाहिए था कि आखिर हमारे किन सेवा कार्यों से प्रभावित होकर  देश की जनता ने दिया होगा हम लोगों को वोट उन उन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए था ! किन्तु  उसकी जगह  NDA के लोग आपस में ही कल्पित बहादुरी के लिए थपथपाने लगे एक दूसरे की पीठ !और  NDAकी भारी विजय का श्रेय आपस में ही एक दूसरे को गिफ्ट करने लगे । यहाँ तक कि पड़ोसी देश ने उसकी सीमा में भूलवश बहकर चले गए हमारे एक सैनिक को छोड़ क्या दिया यहाँ अपना एवं अपनी सरकार की जोरदारी का गुणगान किया जाने लगा उसी पड़ोसी ने जब जीना  दूभर कर दिया तो बात चीत भी बंद हो गई है आखिर कौन पूछे इनसे कि कहाँ चला गया आपका जोरदार इफेक्ट ?

   इसी प्रकार से सत्तासीन दल के एक जिम्मेदार व्यक्ति के गैर जिम्मेदार बयान को जनता कैसे स्वीकार कर ले जिन्होंने अपने अतिप्रिय कल्पित चाणक्य बाबा जी का उत्साह बर्द्धन करते हुए उन्हें कृष्ण बता दिया , हो सकता है कि उन्होंने लोकसभा के चुनाव 2014 की भारी विजय का अपने को अर्जुन भी मान लिया हो !  

     यदि ऐसा हुआ भी हो तो क्या यह जरूरी नहीं था कि इस विजय के कारणों को खोजने के लिए देखा जाता आत्मदर्पण में एक बार अपना भी मुख और फिर बनते बनाते चुनावी  महाभारत के कल्पितकृष्ण और अर्जुन !किन्तु जिन्हें अच्छी प्रकार से पता है कि पिछले दस वर्षों में हम जनता के किसी काम नहीं आ सके फिर भी जनता ने हम पर भरोसा किया है तो अभी ही परिश्रम पूर्वक उसके विश्वास पर खरे उतर जाएँ !

   बधुओ! सरकार में सम्मिलत किसी विभाग के प्रमुख ने अपने किसी विश्वास पात्र से अपनी मनोदशा बताते हुए कहा होगा कि हमने तो निश्चय कर लिया है कि सरकार में सम्मिलित रहना है तो हाँ जी हाँ जी कहना है रही बात काम करने की तो काम करेंगे तो कुछ गलतियाँ भी हो सकती हैं किन्तु काम न करने से पहली बात तो गलतियाँ नहीं  होंगी और दूसरी बात ईमानदार और स्वच्छ छवि बनी रहेगी !ऐसी बेदाग़ छवि का राजनैतिक जीवन में बड़ा लाभ होता है अपनी अकर्मण्यता के कारण अपने अपने प्रदेशों में पार्टी की लोटिया डुबा चुके कई धुरंधर केंद्र में पा जाते हैं अच्छे अच्छे पद ! राजनीति में ऐसे उदाहरण कई बार मिल जाते हैं । खैर ,क्या करना हमलोगों को !

    बंधुओ ! विगत लोकसभा चुनावों में भाजपा की विजय का श्रेय भाजपा एवं उसके नेताओं की कर्मठता को नहीं दिया जा सकता !  हमारी इस बात से यदि किसी को आपत्ति हो तो मैं पूछना चाहता हूँ  कि यदि पिछले दस वर्षों तक UPA के कुशासन से जनता त्रस्त थी तो NDA या विशेषकर भाजपा के नेताओं ने जनता का दुख दर्द बाँटने का क्या प्रयास किया था ?

   UPA सरकार की जन विरोधी नीतियाँ ,घोटाले, भ्रष्टाचार आदि से जनता अकेले जूझती रही किन्तु UPA सरकार के बीते 9 वर्षों तक NDA या विशेषकर भाजपा जनता की सशक्त आवाज तक नहीं बन सकी,कोई  जनांदोलन भी नहीं खड़ा कर सकी ,जनता ने स्वयं आंदोलन किए समाज सेवियों ने आंदोलन किए किन्तु NDA और भाजपा की ओर से क्यों नहीं किया गया कोई सशक्त जनांदोलन ! केवल इतना कहते  रहने से बात नहीं बन जाती कि मनमोहन सिंह जी अबतक के सबसे कमजोर प्रधान मंत्री रहे हैं और यदि ऐसा मान भी लिया जाए तो भी NDA और भाजपा के नेताओं को ही जवाब देना चाहिए कि जब इतने कमजोर प्रधानमन्त्री को आप लोग दस वर्ष तक हिला भी नहीं सके तो यदि कोई सशक्त प्रधानमंत्री होता तो आप क्या कर लेते ?अर्थात भाजपा और NDA की अपनी स्थिति मनमोहन सिंह जी जैसे कमजोर प्रधानमंत्री से भी कमजोर थी !

मित्रो ! इसी विषय में आप लोग पढ़ें हमारा यह  लेख भी -  ……… 

  बिगत लोकसभा चुनावों में भाजपा एवं NDA को मिली चुनावी विजय का वास्तविक नायक कौन ? 

   इन चुनावों में भ्रष्टाचार भगाना जनता का अपना मुद्दा था लोक सभा में भाजपा को मिली विजय का श्रेय जनता के अलावा किसी और को नहीं दिया जा सकता !  बंधुओ ! पिछले कुछ वर्षों से सरकार बनाने बिगाड़ने का  काम see more...http://samayvigyan.blogspot.in/2014/08/blog-post_11.html

आज स्वतन्त्रता दिवस है ! साईं घुसपैठियों से स्वतंत्र कराए जाएँ सनातन धर्म मंदिर !

सनातन धर्म मंदिरों को साईं मुक्त बनाने का संकल्प लें !देश अब पाखंडों से तंग आ चुका है !  
      सनातन धर्मियो ! आज स्वतंत्रता दिवस है इस दिन देश अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हुआ था  ! इसलिए सनातन धर्म के मंदिरों को साईं से मुक्त कराने हेतु संकल्प लेने का अवसर है आज !

         बंधुओ ! जिन सनातन धर्म के मंदिरों में साईं नामक संगमरमरी ओल्ड मुद्राएँ रखी गई हैं वहाँ सनातन धर्म के देवी देवता कितना अपमान झेल रहे हैं पता है मंदिर प्रशासन से लेकर पुजारी तक केवल साईं सेवा में लगा होता है वहीँ सफाई होती है वहीँ मुकुटऔर पोशाकें  बदली जाती हैं वहीँ बार बार भोग लगता है वहीँ पांच बार नमाज आरती होती है सब कुछ केवल वहीँ होती है वहीँ चहल पहल होती है आपके देवी देवताओं के मंदिरों में देवी देवताओं की ही हो रही होती है घोर उपेक्षा , अपमान एवं उनकी अवहेलना !!

साईं पत्थरों को मंदिरों में रखने से हानियाँ !
मंदिरों में नाक मुख आँखें कान आदि बनाकर रखे गए साईं नाम के पत्थर पूजने से अनेकों प्रकार के नुक्सान हैं !मंदिरों में रखे गए साईं पत्थरों को पूजने से समाज को भारी भ्रम होगा और कहीं आगामी पीढ़ियाँ भगवानों की प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियों को भी साईं पत्थरों की तरह ही पत्थर न समझने लगे जिससे अनादि कालीन सनातन संस्कृति से जुड़ी संतानें भ्रमित होकर भटक न जाएँ इसलिए सनातन धर्मियों को मिलजुलकर अपने मंदिरों से साईं पत्थरों को जल्दी से जल्दी बाहर करना होगा अन्यथा सनातन मंदिरों का आस्तित्व ही समाप्त होता दिख रहा है कई सनातन धर्म के देव मंदिर आज साईं मंदिरों के नाम से प्रसिद्ध होने लगे हैं ये चिंता का विषय है !see more... http://snvajpayee.blogspot.in/2014/07/blog-post_31.html
 

        अरे  सनातन धर्मियो !

  क्या साईं राम से मुक्त नहीं करा सकते अपने श्री राम मंदिरों को ?

 क्या साईं श्याम से मुक्त नहीं करा सकते अपने श्री श्याम मंदिरों को ?

क्या साईं नाथ से मुक्त नहीं करा सकते बाबा भोले नाथ मंदिरों को ?

 क्या साईं माता से मुक्त नहीं करा सकते अपने देवी मंदिरों को ?

 क्या साईं बाबा से मुक्त नहीं करा सकते अपने संकटमोचन श्री हनुमान जी के मंदिरों को ?

 

साईं पत्थरों को मंदिरों में रखने से हानियाँ !


     बंधुओ!मंदिरों में नाक मुख आँखें कान आदि बनाकर रखे गए साईं नाम के पत्थर पूजने से अनेकों प्रकार के नुक्सान हैं !मंदिरों में रखे गए साईं पत्थरों को पूजने से समाज को भारी भ्रम होगा और कहीं आगामी पीढ़ियाँ भगवानों की प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियों को भी साईं पत्थरों की तरह ही पत्थर न समझने लगे जिससे अनादि कालीन सनातन संस्कृति से जुड़ी संतानें भ्रमित होकर भटक न जाएँ इसलिए सनातन धर्मियों को मिलजुलकर अपने मंदिरों से साईं पत्थरों को जल्दी से जल्दी बाहर करना होगा अन्यथा सनातन मंदिरों का आस्तित्व ही समाप्त होता दिख रहा है कई सनातन धर्म के देव मंदिर आज साईं मंदिरों के नाम से प्रसिद्ध होने लगे हैं ये चिंता का विषय है !see more... http://snvajpayee.blogspot.in/2014/07/blog-post_31.html


श्री राम सेतु की रक्षा संबंधी निर्णय के लिए मोदी सरकार को बधाई !

श्रीराम सेतुके विषय में मोदी सरकार मानेगी  श्री राम का आदेश !

         मोदी सरकार को इस बात के लिए बधाई कि  श्री राम सेतु की रक्षा के विषय में बिना किसी किन्तु परन्तु के स्पष्ट नीति अपनाई  कि हम श्रीराम सेतु को नहीं तोड़ेंगे !इसका सीधा सा मतलब है कि आप श्री राम सेतु की रक्षा करेंगे !

      मोदी जी !मुझे प्रसन्नता केवल इसी बात की नहीं है कि आपने श्री रामसेतु को सुरक्षित रखने का बचन दिया है अपितु ख़ुशी इस  बात के लिए भी है कि श्री राम जी ने आप जैसे  सभी भारत वर्ष के भावी प्रशासकों से श्री राम सेतु की रक्षा के लिए जो याचना की थी, श्री राम जी की उस  याचना को आपने न केवल विनम्रता पूर्वक सेवा  भावना पूर्वक श्री राम जी के आदेश के रूप में यथावत  स्वीकार किया है अपितु इसे अपना कर्तव्य भी समझा है इसके अलावा श्री रामसेतु के विषय में श्री राम जी के आदेश पर ही बिना किसी किन्तु परन्तु के सीधे सीधे अपना शिर झुका दिया है ये सनातन धर्मियों के लिए गौरव की बात है आपका ये सदाचरण अच्छा लगा बहुत अच्छा लगा , ईश्वर आपको एवं आपके सहयोगियों को चिरायुष्य दे !

 श्री राम सेतु के विषय में श्री राम जी ने स्वयं कहा था कि  

     भूयो भूयो भाविनो भूमिपालाः

                नत्वा नत्वायं याचते रामचंद्रः । 

     सामान्योयं धर्मसेतुर्नराणां 

                  काले काले पालनीयो भवद्भिः || 

                          - स्कन्ध पुराण धर्म सेतु माहात्म्य

भावार्थ -भविष्य में भारत वर्ष  में शासन करने वाले राजाओ ! याद रखना कि इस धर्म सेतु का भारतीय संस्कृति पर बहुत बड़ा ऋण है इसलिए मैं आप सबसे नतमस्तक होकर याचना करता हूँ कि अपना तन मन धन न्यौछावर करके भी आप लोग इस धर्म सेतु की रक्षा करना ,हर युग के नर नारियों से भी मेरी यही प्रार्थना है !

इस विषय में पढ़िए ये लिंक भी -

      कैसे भूल जाएगा हिन्दू समाज श्री राम सेतु के महान महत्त्व को?

सेतुसमुद्रम परियोजना के तहत भारत और श्रीलंका के बीच से जहाजों के गुजरने के लिए रामसेतु को पार करते हुए 30 मीटर चौड़े 12 मीटर गहरे और 167 किलोमीटर see more...http://snvajpayee.blogspot.in/2013/02/blog-post_5909.html

Wednesday, 13 August 2014

संघ जैसे राष्ट्र प्रहरी संगठन एवं भाजपा को लेकर क्यों किया जाता है अक्सर दुष्प्रचार !?

देश ,समाज और संस्कृति के प्रति समर्पित है आर .एस.एस. !

      बंधुओ !विश्वास किया जाना चाहिए कि देश के प्रति स्वश्रृद्धा  से  समर्पित  आर. एस. एस. के  ये ऐसे पवित्र प्रचारक हैं जो अपने दुलारे देश के विरुद्ध कुछ करने और बोलने की बात तो दूर कुछ सोच भी नहीं सकते, कुछ सह नहीं सकते।राष्ट्रनिष्ठा के प्रति ये इतने कट्टर लोग हैं  ये अत्यंत ऊँची राष्ट्रवादी सोच के धनी लोग हैं जो तुच्छ जिजीविषा कभी नहीं स्वीकार करेंगे।देश और समाज के लिए जिन्होंने अपना  जीवन ही दाँव पर लगा रखा है अपने देश और समाज पर कोई हमला करे वो दुर्दिन देखने के लिए ये जीवित रहना भी पसंद नहीं करेंगे मैं इनकी राष्ट्र निष्ठा से निजी तौर पर भी सुपरिचित हूँ जहाँ तक मेरी समझ मेरा साथ देती है मैं विश्वास पूर्वक कह सकता हूँ कि ये अपने देश के विरुद्ध कुछ होते देखकर भी  जीने के लिए पैदा ही नहीं हुए हैं ऐसे सज्जनों की आवश्यकता देश को है।जिस किसी को न हो तो न रहे बाक़ी देश को है ।    

      राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारकों की पवित्र एवं विरक्त जीवन शैली होती है उनका वाणी एवं आचरण पर अद्भुत संयम देखा जाता है भारतीय समाज एवं संस्कृति के प्रति समर्पित उनका आचार व्यवहार है देश ही उनका परिवार है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ साथ उसके अतिरिक्त भी समाज के ऐसे सभी सज्जन एवं साधु चरित्र लोगों पर एवं देश की रक्षा में समर्पित बंदनीय सैनिकों के ऊपर कोई भी टिप्पणी सात्विक शब्दों में अत्यंत सावधानी पूर्वक की जानी चाहिए।मैं मानता हूँ कि संत वही है  जिसका आचरण सदाचारी और विरक्त हो। जाति,क्षेत्र,समुदाय,संप्रदाय वाद से ऊपर उठकर ऐसे लोगों के प्रति सम्मान भावना का संस्कार नौजवानों में डालना ही चाहिए ।       

    मोहन भागवत जी एक सक्षम विचारक हैं उन्होंने अपना  सारा जीवन देश  और समाज के लिए समर्पित कर रखा है उनके सक्षम संगठन के विभिन्न आयाम देश के कोने कोने में जनहित में विभिन्न प्रकार के काम कर रहे हैं।गरीबों, बनबासियों, आदिवासियों, ग्रामों, नगरों, शहरों के साथ साथ स्वदेश  से लेकर विदेशों  तक का उनका अपना अनुभव है।वो ग्रामों, शहरों की संस्कृति से अपरिचित नहीं अपितु सुपरिचित हैं। ऐसी भी कल्पना नहीं करनी चाहिए कि उन्हें देश के किसी पीड़ित की ब्यथा सुनकर पीड़ा नहीं अपितु प्रसन्नता होती होगी।हो सकता है कि कई बार उनकी बात का अभिप्रायार्थ उस प्रकार से समाज में न पहुँच सका हो जैसा कि वो पहुँचाना चाहते हों किंतु उनकी समाज एवं देश निष्ठा पर किसी भी चरित्रवान, सात्विक एवं सज्जन व्यक्ति को संदेह नहीं होना चाहिए।श्री मोहन भागवत जी के  सार गर्भित सुचिंतित वक्तव्य पर निंदा आलोचना का ये ढंग उचित नहीं कहा जा सकता है।जिस प्रकार से कुछ पद लोलुप लोग किसी पर भी विशेषकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सम्बंधित लोगों का नाम याद आते ही अकारण उनकी निंदा करने की लत के शिकार होते जा रहे हैं इस तरह की आदत देश हित में नहीं मानी जा सकती।   

   इसके अलावा भी भाजपा समेत इसके समस्त संगठनों की आलोचना जितनी निर्ममता पूर्वक विभिन्न राजनैतिक दलों या नेताओं के द्वारा की जाती है किसी लज्जावान व्यक्ति या समूह के लिए ऐसा कर पाना सम्भव नहीं है !

     आप स्वयं देखिए कि गुजरात की जनता मोदी जी के विषय में  चिल्ला चिल्लाकर न केवल यह कहती रही कि मोदी जी अच्छी सरकार चला रहे हैं अपितु उनका समर्थन भी बार बार करती रही तभी तो उनकी सरकार हर बार बनती रही फिर भी गुजरात में चुनावों के समय दिल्ली से नेता लाद लाद कर गुजरात की जनता को यह समझाने के लिए भेजे जा रहे थे कि मोदी जी गलत हैं या मोदी जी धर्म विशेष के लोगों के लिए खतरा हैं आखिर इसे झगड़ा भड़काने की साजिश क्यों न समझा जाए ! जो गुजरात की जनता को नहीं पता था वो स्वप्न इन्होंने कैसे देख लिया होगा उसके आधार इनके पास क्या थे ! फिर भी इन्हें लग रहा था कि हम्हीं समझदार हैं किन्तु जनता इन्हें बार बार इस बात का एहसास करवाती रही कि वास्तव में समझदार कौन है !यही हाल अबकी पूरे देश की जनता ने किया फिर भी इन्हें समझ में नहीं आ रहा है !इन्हें इस बात का भी अनुमान नहीं है कि अब आर.एस.एस. या भाजपा को तालिबानी कहने का अर्थ सम्पूर्ण भारत वर्ष की जनता को चुनौती देना है क्योंकि सत्ता तो उन्हें देश की जनता ने सौंपी है एक राजनैतिक दल की हैसियत सुरक्षित रखने की दृष्टि से भी किसी दल के लिए आर. एस. एस. या भाजपा की निराधार आलोचना करना इसलिए भी ठीक नहीं है क्योंकि इस समय जनता उनके साथ उन्हें अच्छा समझ कर ही खड़ी हुई है और लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई होता नहीं है !      

   किसी भी राजनैतिक सामाजिक संगठन को चाहिए कि वो आर. एस. एस.जैसे संगठनों में सम्मिलित होकर इनकी गतिविधियाँ देखे एवं इनकी सामाजिक सांस्कृतिक साधना की सराहना करें इन्हें प्रोत्साहित करें इनका सहयोग करें और कहीं शंका लगती है तो उस पर चर्चा करें या शंका समाधान करें ,किन्तु ऐसा बिना कुछ किए ही बिना किसी आधार प्रमाण के इनके विषय में कुछ अनर्गल बोलते रहना ठीक पद्धति नहीं है !      

     आज आर .एस.एस. की तुलना कोई तालिबान से कर रहा है तो कोई भगवा आतंकवाद बता रहा है कोई देश और समाज को तोड़ने वाला बता रहा है वो भी वो लोग जो देश की सरकार में अभी तक रह चुके हों फिर प्रश्न तो उठता है कि यदि ये गलत हैं तो ऐसे लोगों के विरुद्ध इन्होंने कोई जाँच क्यों नहीं करवाई !

    एक बार एक राष्ट्रीय राजनैतिक दल  के मंथन शिविर में भाजपा को आर.एस.एस.की कठपुतली बताया गया और भाजपा का रिमोट आर.एस.एस. के हाथ में बताया गया आखिर क्यों ?और यदि ऐसा है भी तो संघ जैसे चरित्र प्रहरी संगठन के प्रति इतनी आशंकाएँ क्यों हैं आखिर क्या भूल हुई है उससे ! केवल यही न कि देश की गौरव रक्षा हेतु वो मर मिटने के लिए तैयार है! वो स्वदेशियों को स्वाभिमानी बनाना चाहता है आर. एस. एस.की सोच में ही नहीं है कि कोई राष्ट्रवादी भारतीय किसी विदेशी के सामने गिड़गिड़ाकर राजनैतिक या गैर राजनैतिक पद प्रतिष्ठा पाने के लिए दुम हिलाए या  भीख माँगे !

      आर.एस.एस.एक स्वतंत्र संगठन है राष्ट्रभक्ति की भावना से कार्य करने की उनकी अपनी शैली है।सत्ता सुख की ईच्छा छोड़कर देश के लाखों लोग उनके साथ जुड़कर समाज सुधार के विभिन्न कार्यों में लगे रहते हैं ।वे मंत्री मुन्त्री पद के लोभ में किसी अभारतीय का चरण चुम्बन नहीं करना चाहते हैं तो इसमें उनका दोष क्या है?वो भारतीयता पर गर्व करते हैं इसमें किसी को बुरा क्यों लगे और लगे तो लगे।आखिर उन्हें अनावश्यक रूप से क्यों कोसा जाता है ?

       आर .एस.एस. की विचार धारा में स्वदेश के प्राचीन पवित्र संस्कारों के आधार पर  जीना सिखाया जाता है। जिसमें न तो आधुनिक लव है और न ही लव मैरिज।ऐसे लव लबाते लोग किसी पवित्र संगठन में सड़ांध पैदा करें इससे अच्छा है कि ऐसे लोग दूर ही रहें और  उन्हें उनकी शैली में काम करने दें। आखिर बलात्कार, भ्रष्टाचार,महँगाई से लुटे  पिटे  बचे  खुचे   देश का पुनर्निमाण करने के लिए जिन देश भक्त  स्वयं सेवकों की जरूरत देश को है उनके निर्माण  कार्य में ऐसे संगठन निरंतर प्रशंसनीय कार्य करते चले आ रहे हैं।अपने आकाओं को प्रसन्न करने एवं सत्ता पाने के लालच में आर .एस.एस. की आलोचना कितनी न्यायोचित है ?ये अकारण  निंदा करने की परंपरा ठीक नहीं है ।

    अब बात यहाँ संस्कारों की है  लव मैरिज के लालच में लोग पहले लव करते हैं फिर लव मैरिज ।लव में असफल होने पर बलात्कार करते हैं उसके बाद हत्या करते हैं जो आज देश की सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है!ऐसा होने पर बलात्कारी नवजवानों को फाँसी की सजा की माँग उठती है ।यदि फाँसी की सजा हो जाए तो फाँसी के फंदे पर लटकने वाला भारतीय नवजवान ही होगा।जिसकी ऊर्जा कभी देश हित में काम आ सकती थी उसे प्रेम प्यार के चक्कर में पड़कर मनोरंजन के लिए जिंदगी गँवानी पड़ी।

     इस प्रेम प्यार के चक्कर में पड़कर मरने और मारने वाले दोनों युवक युवतियाँ भारतीय ही तो हैं इसलिए संस्कारों के अभाव में यह नुकसान देश को उठाना पड़ता है इसलिए यह चिंतन भी होना चाहिए कि ऐसा क्या किया जाए जिससे भारतीय युवा वर्ग लव वब के चक्कर में न पड़े और अपने प्राचीन संस्कारों पर न केवल गर्व करें अपितु उन्हें अपने आचरण में भी उतारें । इससे जब लव मैरिज का लालच ही नहीं होगा तो लोग  लव  वब के चक्कर में  पड़ेंगे ही क्यों ?और जब इस चक्कर में ही नहीं  पड़ेंगे तो उन्हें प्रेम पंथ में असफल होने का दुःख ही क्यों होगा ?इसलिए वो  बलात्कार जैसा जघन्य अपराध नहीं करेंगे तो किसी की हत्या करने की आवश्यकता ही क्यों पड़ेगी ? जब बलात्कार  ही नहीं होगा तो नवजवानों को फाँसी की सजा नहीं होगी यदि फाँसी की सजा न हुई तो बलात्कार से पीड़ित एवं बलात्कारी दोनों युवा सुसंस्कारित हो कर देश के काम आ सकेंगे ये ही भारत के प्राचीन संस्कार हैं इन्हें हर भारतीय प्रचारित करे तो इससे किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए, और आर.एस.एस. की विचारधारा में स्वदेश के प्राचीन पवित्र संस्कारों के आधार पर ही यदि  जीना सिखाया जाता है तो और अच्छी बात है यदि इससे देश की एक बड़ी पार्टी भाजपा भी जुड़ी है तो यह  सबसे अच्छी बात है।इससे किसी को तकलीफ क्यों होनी चाहिए?हाँ जिन पार्टियों में भारतीय संस्कारों की कमी के कारण उनके वरिष्ठ लोग ही लव और लव मैरिज में जब रूचि ले रहे हों  तो वो किसी और को कैसे रोक  सकेंगे ?और उन्हें  आर.एस.एस. बुरा तो लगेगा ही जहाँ तक आर.एस.एस. की विचार धारा की कठपुतली जैसी शब्दावली भाजपा के लिए यदि कोई प्रयोग करता है तो वह हीन भावना से ग्रस्त ही माना जाएगा ।

     आर.एस.एस. राष्ट्रवाद की बात करता है भारतीयों के प्राचीन संस्कारों एवं प्राचीन विद्याओं की बात करता है।अपने दुलारे भारतवर्ष को सबल सक्षम समृद्ध एवं संस्कारी बनाने का सपना लिए ऋषि तुल्य हजारों विरक्त, तपस्वी, पवित्र, प्रचारकों ने अविवाहित रहकर अपना जीवन देश लिए समर्पित कर रखा है।वे लोग देश के कोने कोने के गाँव गाँव में जन जन से मिलकर प्राचीन राष्ट्र भक्तों का बताया हुआ सन्देश प्रचारित करते हैं।उनका सादा जीवन एवं सहज रहन सहन होता है। 

    इसलिए जो लोग आर.एस.एस.की कठपुतली कहकर भाजपा की निंदा करना चाहते हैं उन्हें यह भी जानना चाहिए कि उनसे निंदा नहीं अपितु भाजपा के संस्कारों की प्रशंसा हो रही है ।

राजेश्वरी प्राच्यविद्या शोध  संस्थान की अपील 

   यदि किसी को केवल रामायण ही नहीं अपितु  ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र आदि समस्त भारतीय  प्राचीन विद्याओं सहित  शास्त्र के किसी भी नीतिगत  पक्ष पर संदेह या शंका हो या कोई जानकारी  लेना चाह रहे हों।शास्त्रीय विषय में यदि किसी प्रकार के सामाजिक भ्रम के शिकार हों तो हमारा संस्थान आपके प्रश्नों का स्वागत करता है ।

     यदि ऐसे किसी भी प्रश्न का आप शास्त्र प्रमाणित उत्तर जानना चाहते हों या हमारे विचारों से सहमत हों या धार्मिक जगत से अंध विश्वास हटाना चाहते हों या राजनैतिक जगत से धार्मिक अंध विश्वास हटाना चाहते हों तथा धार्मिक अपराधों से मुक्त भारत बनाने एवं स्वस्थ समाज बनाने के लिए  हमारे राजेश्वरीप्राच्यविद्याशोध संस्थान के कार्यक्रमों में सहभागी बनना चाहते हों तो हमारा संस्थान आपके सभी शास्त्रीय प्रश्नोंका स्वागत करता है एवं आपका  तन , मन, धन आदि सभी प्रकार से संस्थान के साथ जुड़ने का आह्वान करता है। 

       सामान्य रूप से जिसके लिए हमारे संस्थान की सदस्यता लेने का प्रावधान  है।