Saturday, 4 June 2016

टॉपर बच्चों को जलील करने के लिए बोर्ड ! उन्हें टॉपर घोषित करने वालों पर क्यों न हो कठोर कार्यवाही !

मूर्खों भ्रष्टों और बेशर्मों का समुद्र है शिक्षा विभाग ! बच्चों के लिए ईमानदारी की बातें !वैसे भी अनपढ़ गँवार लोग मंत्री बनें तो ठीक और टॉपर बनें तो गलत क्यों ?पढ़े लिखे लोग ईमानदार लोगों को राजनीति में कोई नहीं पूछता है न सरकारी नौकरियों में और व्यापार वो कर नहीं सकते सरकारों को समझ नहीं है कि उनका उपयोग कहाँ करें !

टॉपर के लिए चित्र परिणाम
बिहारसरकारकेशिक्षास्वाभिमान 
     शिक्षाबोर्ड  में ही यदि पढ़े लिखे कर्तव्य निष्ठ लोग होते और उन्हें ही सैलरी लेने की थोड़ी भी शर्म होती तो ये परिस्थितियाँ पैदा ही क्यों  होतीं !आखिर इन बच्चों को टॉपरबनायाकिसने !             शिक्षकों अधिकारियों कर्मचारियों की भी योग्यता का परीक्षण क्यों न हो !क्या वो उन पदों के लायक हैं जहाँ  जमे बैठे हैं आज !हो सकता है उन्हें परीक्षा लेना और कॉपी जाँचना ही न आता हो ! या फिर खरीद ही लिए गए हों !क्योंकि पढ़े लिखे ईमानदार लोगों को नौकरियाँ मिलती कहाँ हैं जिनका भाग्य बहुत अच्छा हो उनकी तो बात ही और है बाकी तो नौकरियों के लिए परीक्षा कम नीलामी ज्यादा होती है वैसे तो सरकारी नौकरी पाने के लिए शिक्षा हो न हो घूस और    सोर्स हो तो आप हो सकते हैं सरकारी कर्मचारी !
      शिक्षकों में बहुत बड़ा वर्ग ऐसा है कि वो जिन कक्षाओं को पढ़ाने के लिए स्कूलों पर थोपा गया है उन्हें खुद उन कक्षाओं की परीक्षाओं में बैठा दिया जाए तो वो बड़े गर्व से फेल हो जाएँगे !वहीँ दूसरी ओर बहुत पढ़े लिखे होनहार लोग जलालत की जिंदगी जी रहे हैं उनके पास घूस देने के लिए पैसे नहीं थे सोर्स नहीं था इसलिए !मेरी बात पर यदि भरोसा न हो तो सरकार अपने नियुक्त शिक्षकों से उन विषयों में खुली बहस करवाकर देख ले धूल चाटते फिरेंगे ये सरकारी भ्रष्टाचार के प्रोडक्ट !
       सरकार के ऐसे अधिकारियों कर्मचारियों ने न जाने कितने बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ किया होगा कितने अनपढ़ों को टॉपर  बनाया होगा !कितने होनहार बच्चों को फेल किया होगा !अब उनके साथ न्याय कैसे हो ! किंतु इस बीमारी को दूर करने की जिम्मेदारी सरकारों की होती है सरकारों में शिक्षित लोग होते कितने हैं शिक्षित लोगों को राजनीति में पसंद कौन करता है जो शिक्षित होते भी हैं वो भी लगभग उन्हीं की भाषा बोलने लगते हैं उन्हीं के जैसा बात व्यवहार !इसलिए नेताओं से क्या उम्मींद की जाए !
     समय समय पर अधिकारियों कर्मचारियों की योग्यता का परीक्षण और इनके काम का मूल्यांकन होता रहे तो पता लगे कि वो जिन पदों पर काम कर रहे हैं उस लायक हैं भी क्या ? घूस और सिफारिस के नाम पर नौकरियाँ पाने वाले सरकारी अधिकारी कर्मचारियों का बहुत बड़ा वर्ग फेल हो जाएगा ऐसी योग्यतापरीक्षण परीक्षाओं में ! रही बात मूल्यांकन में उसमें तो वैसे भी फेल ही हैं उसमें पास इन्हें मान कौन रहा है सारे अपराधों भ्रष्टाचारों के जनक हैं ये !सरकारों में सम्मिलित लोगों की कमाई करवाते रहते हैं इसलिए सरकार इनकी सैलरी बढ़ाती और पीठ थपथपाती रहती है !बाकी और पसंद कौन करता है इन्हें !
   आज 10 -15 हजार रुपए देकर प्राइवेट स्कूल इतनी अच्छी शिक्षा दे रहे हैं कि सारे सरकारी कर्मचारी और सरकारों में सम्मिलित लोग और धनी लोग  उन्हीं स्कूलों में पढ़वा रहे हैं अपने बच्चे !फिर भी सरकारी स्कूलों में पचासों हजार सैलरियाँ उन्हें देते हैं जिन्हें उठने बैठने बोलने चालने का भी ढंग नहीं होता वो पढ़ाएँगे क्या ?वो तो छोटे बच्चों की तरह स्कूलों कक्षाओं से इतना डरते हैं कि सरकार उन्हें घेर घेर कर बैठाती है !
    वैसे भी वो पढ़े हों तो पढ़ाने में मन लगे जिस गाय के पास दूध होगा वही तो पेन्हाएगी ठठुआ गायों से दूध की उम्मीद लगाए बैठी है सरकार !वैसे भी प्राइमरी स्कूलों के शिक्षक तो ढो रहे हैं अपनी अध्यापकी !उन्हें पढ़ने के अलावा सबकुछ आता है ये मीटिंग बहुत अच्छी कर लेते हैं इन्हें जुकाम भी हो गया हो और जुकाम की चर्चा करते करते गुजार देते हैं पूरा दिन !
    मजे की बात ये है कि कम पैसों में प्राइवेट स्कूलों को शिक्षक आराम से मिल जाने पर भी सरकार महँगे शिक्षक रखती है अपना अपना शौक !अन्यथा उतनी सैलरी में एक की जगह चार शिक्षक रखकर बेरोजगारों की बेरोजगारी दूर की जा सकती है और स्कूलों को अधिक शिक्षक उपलब्ध कराए जा सकते हैं अधिक संख्या होने पर सरकारी शिक्षक होने के नाते शिक्षा की उम्मींद तो नही जा सकती फिर भी सुरक्षा की उम्मींद तो की ही जा सकती है ! उन्हें बातें ही तो करनी होती हैं जैसे आफिस में बैठ के करते हैं वैसे गेट के सामने बैठ के करेंगे !
   बच्चों ने कर्तव्यभ्रष्ट सरकार के मुख पर तमाचा मारा है ! मेरी ओर से तो टॉपर बच्चों को बधाई उनकी मूर्खता  बिहार के काम तो आई !पढ़ लिखकर वो देश और समाज की इतनी मदद नहीं कर सकते थे !मूर्खों को महत्त्व  देती हैं सरकारें तो टॉपर  बनाने से ज्यादा खतरनाक है मूर्खों को मंत्री बनाना !मूर्ख मंत्री कब किससे क्या बोल बैठे क्या कर बैठे क्या भरोस !  नितीश कुमार की नकलनीति जिन्हें टॉपर बनाया उन बच्चों को जलील क्यों किया जा रहा है !
  सरकारी कर्मचारी खुद काम करना नहीं चाहते सरकार उनसे काम लेना नहीं चाहती !बच्चों का दोष देते हैं । सरकारी कर्मचारियों का एक बड़ा वर्ग समाज से कमा कर उसका कुछ हिस्सा सरकार को देता है सरकार खुश होकर उनकी सैलरी बढ़ा देती है !सरकार भी खुश वो भी खुश !सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार है किंतु उसे पकड़े कौन !उस पर एक्सन लेने का मतलब है सरकार और सरकारी कर्मचारियों दोनों का नुक्सान !
   कुल मिलाकर टॉपर होकर  बेचारे किसी को सताते तो नहीं हैं !मूर्ख मंत्रियों को तो कोई कुछ नहीं कहता फिर मूर्ख टॉपरों को क्यों जलील किया जा रहा है
बिहार के टॉपरों को कुछ नहीं आता इसमें उनका क्या दोष ?
 शिक्षक कापियाँ ही न जाँच पाए हों उनका क्या भरोस !
या उपमुख्यमंत्री जी की अशिक्षा का इन टापरों से कोई नाता हो । 
हो सकता है कि बिहार सरकार को ही परीक्षा लेना न आता हो ॥ 

बिहार की परीक्षाओं में नक़ल के नज़ारे !

बिहार परीक्षाओं में नकल के लिए चित्र परिणामबिहार परीक्षाओं में नकल के लिए चित्र परिणामबिहार परीक्षाओं में नकल के लिए चित्र परिणामबिहार परीक्षाओं में नकल के लिए चित्र परिणामबिहार परीक्षाओं में नकल के लिए चित्र परिणाम

Friday, 3 June 2016

राजनीति पद प्यासों की भीड़ है और प्यास बुझाने के लिए तो पेशाब तक पीते सुने जाते हैं लोग !

हे नेताओ !राजनीति के सारे पद प्रतिष्ठा सत्ता सम्मान केवल तुम्हें और तुम्हारे घर परिवार के लोगों को ही चाहिए तो देश वासियों को मूर्ख समझते हो क्या ?आखिर वे तुम्हारे पीछे पीछे दुम हिलाते क्यों फिरें !
    राजनैतिक पार्टियों में प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री मंत्री सांसद विधायक अध्यक्ष उपाध्यक्ष आदि के सारे पद उस पार्टी के समझदार  से भरे हुए हैं अब इन नेताओं को चाहिए चुनाव जिताने के लिए मूर्खों की भीड़ !जो बिलकुल भेड़ों की तरह इनके पीछे पीछे चलें, जो ये कहें वो मानें जो ये बकें वो सुनें जो ये सपने दिखाएँ वो देखें  ! नेताओं को केवल इनके लिए भीड़ बढ़ाने वाले और चीखने चिल्लाने वाले लोग चाहिए !इन्हें वो लोग चाहिए होते हैं जो मानसिक रूप से  बिलकुल मर चुके हों अर्थात खुद की कुछ बनने की जिनकी इच्छा ही न रह गई हो ऐसे मरे मराए  लोग केवल नेताओं और नेतापुत्रों को ही सब कुछ बनते  देखना चाहते हों बस !इन्हें वो अपराधी चाहिए होते हैं जो जिनके आन आफ करने का  रिमोट नेता जी के अपने हाथ में हो सीट खतरे में देखते ही उनके हवाले कर के चैन से सोते हैं नेता जी !ईएसआई सीट जितवाने का मतलब होता है उस अपराधी के पास अपराध करने का पाँच वर्षीय लाइसेंस !सच पूछो तो शिक्षित  समझदार प्रतिभावान लोग राजनेताओं के किस काम आते हैं अपराधी तो फिर भी काम आ जाते हैं !
    राजनीति को अपराधी लोग और अपराधियों को राजनीति  इतना अधिक पसंद करते हैं कि दोनों एक दूसरे के बिना रह ही नहीं सकते हैं ! इसका अंदाजा आप इसी बात से लगाइए कि राजनीति से जुड़ने के लिए यदि कोई योग्य चरित्रवान विद्वान पहुँच जाए तो सौ रोड़े लगाए दिए जाएँगे और यदि कोई एस वैसा व्यक्ति पहुँचे तो तुरंत जोड़ लेंगे अपने साथ !सनातन संस्कारों से जुडी हुई मेरी पृष्ठ भूमि होने के कारण मैं भी अपने अनुरूप पार्टी से जुड़ना चाहता था किंतु हमसे साफ साफ कहा गया कि हम धार्मिक व्यक्ति को नहीं ले सकते जबकि उस पार्टी से मैं सन 1987  से जुड़ा हूँ !कुल मिलाकर मुझे लगा कि जिस पार्टी के नेता मुझ पर भरोसा नहीं करते मैं उन पर भरोसा क्यों कर लूँ  !
         राजनैतिक पार्टियों के नेता लोग अपने पीछे पीछे दुम हिलाने वाले लोग खोजने के लिए ही हर चुनावों से पहले  समाज का मंथन करवाने के लिए रिसर्च करवाते हैं उनका उद्देश्य  यह पता लगाना होता है कि देश में ऐसे मूर्खलोग किस प्रदेश जिले मंडल आदि में कितने हैं और उन्हें कैसे जोता जा सकता है!ऐसे मूर्खों मजबूरों को खोजने  जोड़ने बेवकूप बनाने के नुस्खे तलाशने के लिए के लिए आजकल तो बकायदा ठेके तक उठने लगे हैं बाकायदा विशेषज्ञों की सेवाएँ ली जाती हैं वो नेताओं और उनकी पार्टियों में कुछ अच्छाइयाँ और विरोधी पार्टियों में कुछ बुराइयाँ खोजते हैं इसके आधार पर वो समझाते हैं कि आपके क्या बोलने का क्या असर होगा !इसलिए ऐसा ऐसा बोल देना करना क्या है वो तुम जानो तुम्हारा काम जाने !इसका मतलब जनता को मूर्ख बनाना नहीं तो क्या है ! नेता बोलते वो हैं जो एक्सपर्ट सिखाते हैं और करते वो हैं जिससे अपना एवं अपनों का फायदा हो !इसीलिए कथनी और करनी में अंतर हो जाता है ।ऐसी चुनावी चालाकी सिखाने वाले ऐसे धूर्त लोग अपने इन दुष्कर्मों का मोटा मोटा अमाउंट लेते हैं कि तुम कहाँ क्या कैसा कैसे बोलकर देश के कितने बड़े वर्ग को बेवकूप बना सकते हो !
      अगले वर्ष UP में चुनाव है इसलिए हर पार्टी के लोग अपने अपने घोसले से निकल रहे हैं जनता को मूर्ख बनाने के लिए इसी प्रक्रिया में  मंथन होंगे सम्मेलन होंगे रैली होगी रैला होंगे मूर्खों को जातीय सुविधाओं के टुकड़े फेंके जाएँगे उन्हें उनका दुखमय अतीत झँकाया जाएगा सुखद सपने दिखाए जाएँगे !विरोधी पार्टियों की निंदा की जाएगी अपने गुण बताए जाएँगे !
    कुलमिलाकर पिछले चुनावों के समय राजनैतिक शुद्धीकरण की कुछ आशा जगी भी थी कि राजनीति में आम जनता की सहभागिता के लिए भी दरवाजे खोले जाएँगे समाज के योग्य प्रबुद्ध जीवित लोगों की भी प्रतिभाओं का जन सेवा की दृष्टि से सदुपयोग किया जाएगा राजनैतिक पार्टियों में भले और समझदार लोगों को भी उनकी प्रतिभा के अनुसार पद प्रतिष्ठा प्रदान की जाएगी !किंतु ये तो उनसे भी अधिक लड़खड़ाते  दिख रहे हैं !जो इनके पहले सत्ता संचालन कर रहे थे !पार्टियों में बढ़ते भ्रष्टाचार भाई भतीजावाद पक्षपात चाटुकारिता आदि रोकने एवं प्रतिभाओं का सम्मान करने के जिन्होंने सपने दिखाए थे देश को उनसे कुछ आशा बँधी थी किंतु ये तो उनसे भी ज्यादा गिरने को तैयार दिखते हैं उनसे भी अधिक चालाकी करने पर आमादा दिखते हैं ! ये जनता को इतना मूर्ख समझते हैं कि जनता कुछ सोच ही नहीं पाएगी!अरे !
       राजनीति सबसे कठिन व्रत है !राजनीति के साधकों को अपनी की हुई वोमिटिंग चाटने का अभ्यास करना पड़ता है !  हाँ ,सरकर बनाने के लिए श्री राम मंदिर कुर्वान किया जा सकता है क्यों ? से राजनीति का क्या लेना देना ! हाँ राजनीति के लिए बाबा विश्वनाथ जी को भी चबूतरे पर बैठा सकते हैं हम !!सरकार के लिए श्री राम प्रभु को कुर्वान किया जा सकता है । सरकार बनाने के लिए शर्दी गर्मी वर्षा सह रहे हैं प्रभु श्री राम !
      बुरा से बुरा व्यवहार करके लीपापोती करने एवं बड़ी से बड़ी गाली ठीक ठाक शब्दों में देने का अभ्यास हो तो राजनीति करे !केवल अपने और अपनों के स्वार्थ साधन के लिए मन मजबूत हो तो राजनीति करे !अपनी कही हुई बात पर पलट जाने की क्षमता हो तो राजनीति करे !शिक्षित न हो तो ठीक और हो तो अशिक्षितों जैसा आचरण कर सकता हो तो राजनीति करे !चाटुकारिताकर सकता हो तो ठीक और न कर सकता हो तो करने का अभ्यास करने की दम हो तो राजनीति करे !
     मंदिर बनाने या तोड़ने का महत्त्व नहीं है !जो करने से वोट मिलेगा वो किया जाएगा !मंदिर की बात करने से वोट मिलता है तो मंदिर बनाने की बात की जाएगी और मंदिर गिराने की बात करने से बात बनती है तो मंदिर गिराने की बात की जाएगी !ये राजनीति हैं !
श्री राममंदिरनिर्माण के लिए सरकारें नहीं गिराई जा सकतीं !हाँ सरकार बनाने के लिए गिराया जा सकता है श्री राम जी का घर ! तब सर्दी गर्मी वर्षा का बचाव तो होता था किंतु आज .... !
जिनको प्रधानमंत्री बनाने के लिए श्री राम जी बेघर हुए वे सारी दुनियाँ घूम आते हैं किंतु श्री रामलला जी से आँखें मिलाने जाने की हिम्मत नहीं कर पाते आखिर क्यों ?किस काम की सारी बहादुरी क्या किसी देश का प्रधानमंत्री अपने धर्मस्थलों में जाने से ऐसे डरता है क्या ?आखिर क्या भय है अयोध्या जाने में !मंदिर बनाओ न बनाओ आपके दर्शन करके ही संतोष कर लेंगे श्री राम लला !एकबार जाओ तो सही अयोध्या घूम कर तो आओ !
  भ्रष्टाचार की निंदा करने वाले एक सच्चे राजनैतिक साधक को उसी भ्रष्टाचार के समुद्र में ख़ुशी ख़ुशी जीना पड़ता है !
        कोई नेता न स्त्री होता है न पुरुष न हिंदू होता है न मुसलमान और न दलित होता है न सवर्ण ! संन्यास लेने से पहले पिंडदान कर लेने के बाद जैसे संन्यासी का कोई अपना जाति धर्म नहीं रह जाता है दूसरों की कमाई और दूसरों की लुगाई पर आश्रित रहकर जीना  होता है यही स्थिति नेताओं जाति क्षेत्र समुदायों सम्प्रदायों में उलझा मतदाता अपने प्रशासकों की पहचान ही खो चुका है !
       सरकारों में सम्मिलित नेताओं  एवं सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों की घूस जैसी गलत कमाई करते देखकर अब जनता भी गलत काम करने का मन बना चुकी है अब उसकी तमन्ना केवल इतनी है कि यदि नेताओं को  गलत कमाई करने के लिए वोट देकर हम उनकी मदद करते हैं तो उन्हेंभी  गलत कमाई करने में हमारी  मदद करनी चाहिए!इसीलिए जनता भी ऐसे गलत लोगों को चुनने लगी है जिनका न कोई चित्र होता है न तो चरित्र !

भ्रष्टाचार लोकतंत्र का 5 वाँ सबसे बलवान स्तंभ है ! इसे समाप्त करनेवाला सपूत पैदा ही नहीं हुआ है !

   भ्रष्टाचार युक्त राजनीति ही भारत को शूट करती है और भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति से बिगड़ जाता है हाजमा !

     लोकतंत्र  की  रक्षा करने का दंभ भरने वाले भ्रष्टाचारी नेता लोग भ्रष्टाचार रूपी माँ का दूध पीकर ही बलवान हो रहे हैं उसी माँ के दूध की सौगंध है कि वो माता भ्रष्टाचार को समाप्त नहीं कर सकते क्योंकि माँ का सम्मान भारत के संस्कारों की पहचान है । 
     जो नेता लोग भ्रष्टाचार समाप्त करने की बात करते है जब राजनीति में आते हैं तब उनकी  थी उसके बाद उन्होंने पैसे कमाने के लिए किस समय क्या क्या प्रयास किए उसके लिए उनके पास समय कहाँ था और पैसे कहाँ से आए और आज संपत्ति कितनी है और यदि उनके द्वारा सार्वजनिक किए गए स्रोतों से अधिक है तो आई कहाँ से इन सभी बातों की यदि ईमानदार जाँच हो तो नेताओं और सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों का एक बहुत बड़ा वर्ग जीवन भर जेलों में चाकी पीसेगा !
 सरकारों में सम्मिलित भ्रष्ट लोगों के कमाऊ पूत होते हैं भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी !अपनी कमाई के मजबूत स्रोतों पर  कार्यवाही कौन करे !कुछ लोग खुद भ्रष्ट हैं इसलिए कार्यवाही किसी और पर क्या करें और जो खुद भ्रष्ट नहीं हैं वो अपने भ्रष्टाचारी मित्रों पर कैसे करें कार्यवाहीऔर जो खुद भी ईमानदार हैं और उनके साथ सरकारों में सम्मिलित उनके मित्र भी ईमानदार उनकी पहले वाली सरकारों में हुआ भ्रष्टाचार उनके लिए चुनौती बना हुआ  है
भ्रष्टाचार का दंड केवल जनता ही नहीं सरकारी अधिकारी कर्मचारी भी भोग रहे हैं किंतु मन है कि मानता नहीं !


भी भोगते हैं अपने घूसखोर गद्दार अधिकारियों कर्मचारियों के !



 जिसकी बुराई करके जीते जाते हैं चुनाव


की और भ्रष्ट का दंड अधिकारी भी भोगते हैं

ठीक करने के लिए सरकार कर क्या रही है को करने के लिए सरकार ने किया क्या है

Wednesday, 1 June 2016

हिंदूराष्ट्र ही है भारत यह धर्मनिरपेक्ष हो ही नहीं सकता ! जानिए क्यों ?

  कुछ लोगों के 'इंडिया' कहने लगने से हिंदूराष्ट्र  भारत  धर्मनिरपेक्ष हो जाएगा क्या ?
      अनादि काल से इस देश को सनातन धर्मीराजाओं के नाम पर जाना जाता रहा है! आर्यावर्त, "जम्बूद्वीप" अजनाभवर्ष, भारतवर्ष आदि सनातन धर्मी संस्कृतनिष्ठ  नाम हैं !प्रदेशों गाँवों शहरों के अधिकाँश नाम हिन्दू संस्कृति से संबंधित हैं !नदियों तालाबों पहाड़ों के नाम हिंदू संस्कृति से संबंधित हैं सनातन हिंदू धर्म ही सबसे प्राचीन है इसलिए भारत वर्ष हिंदूराष्ट्र ही है !भारत सनातनधर्मी हिंदूराष्ट्र है धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिंदुस्तान में हिंदुओ की आस्था को रौंदना असंभव !भारतवर्ष न धर्मनिरपेक्ष है और  न कभी हो सकता है इसे धर्म निरपेक्ष कहकर केवल धोखा दे रहे हैं कुछ लोग ! सनातनधर्मिता इस देश के स्वभाव में है उसे कैसे भूल जाएगा  भारत ! यह सनातन धर्मी हिंदू राष्ट्र है भारत ! गो पूजन इस देश के स्वभाव में है और स्वभाव किसी का बदलता नहीं है अनादि काल से इस देश के नाम आर्यावर्त, अजनाभ वर्ष,भारतवर्ष आदि पड़े हुए हैं ये सभी लोग सनातन धर्मी रहे हैं!
   सनातनधर्मी हिंदूराष्ट्र भारतवर्ष का नाम अनादि काल से सनातनधर्मी हिंदुओं के नाम पर है आर्यावर्त ,अजनाभ वर्ष ,भारतवर्ष ,हिंदुस्तान आदि सारे नाम तो हिंदू संस्कृति से संबंधित हैं | भारत के हर प्रदेश के नाम हिन्दू संस्कृति से संबंधित हैं भारत वर्ष की हर नदी सरोवरों पहाड़ों के नाम हिंदू संस्कृति से संबंधित हैं देश प्रदेश नदियों पहाड़ों के नामों से संबंधित कथा कहानियाँ पुराणों में वर्णित हैं चूँकि सनातन हिंदू धर्म ही सबसे प्राचीन है इसलिए ये भी नहीं कहा जा सकता कि किसी अन्य धर्म के नाम मिटाकर अपने धर्म से सम्बंधित रख लिए गए हैं । 

  ऐसे सभी प्रमाण इस बात की ओर इशारा करते हैं कि भारतवर्ष आदि काल से सनातनधर्मी हिंदुओं का देश है और यदि ऐसा ही है तो इसे धर्मनिरपेक्ष मान लिया जाए हिंदुओं पर ऐसा दबाव क्यों ?क्या ये उस तरह की बात नहीं है जैसे किसी के घर में कुछ लोग जबर्दस्ती घुस आएँ रहने लगें और कहने लगें कि ये घर तो अपना सबका है ये  हिंदुओं को कमजोर दिखाने की कोशिश नहीं है क्या ?
  सभी धर्मों के लोग इस देश में रहते हैं ये और बात है बहुत देशों में ऐसा होता है ये हिन्दुओं की सहिष्णुता का प्रतीक है किंतु ये सब कुछ  आपसी सहिष्णुता से भी तो संभव है इसके लिए किसी देश की प्राचीन पहचान मिटाना जरूरी क्यों है भारत सनातनधर्मी हिंदूराष्ट्र है तो उसे हिंदुराष्ट्र ही क्यों न बना रहने दिया जाए !इसे धर्मनिरपेक्ष  कहलाना जरूरी क्यों है ।
    भारत की धर्म निरपेक्षता के साइड इफेक्ट इतने घातक  होंगे किसी को पता था क्या ? गो रक्षा की बात हो ,अयोध्या काशी मथुरा के मंदिरों की बात हो या वंदे मातरं बोलने की बात हो या योग करने की बात हो या ॐ बोलने की बात हो धर्म निरपेक्षता की आड़ लेकर हर जगह टाँग फँसा कर खड़े हो जाना ये कहाँ का न्याय है इस हिसाब से तो सनातन हिंदू धर्मी भारत वर्ष अपनी सारी पहचान ही भूल  जाए !या उन लोगों के मुख ताक ताक कर काम करे जो सनातन हिंदूधर्मी गतिविधियों  से द्वेष करते हैं !
 मंदिर बनना या न बनना उन लोगों की कृपा पर कब तक टिका  रहेगा जिनकी मंदिर में भगवान् श्री राम में कोई आस्था ही नहीं है !वो ऐसी कोई आपसी सहमति क्यों बनने देंगे जिससे अयोध्या में श्री राम मंदिर बन जाए !क्योंकि उनका कोई नुक्सान ही नहीं है न ही उनका कोई काम ही रुका है |अन्यथा देश को यदि धर्म निरपेक्ष ही बनाना है तो सबके धर्म स्थलों में जगह दिलाई जाए श्री राम मंदिर बनाने की अन्यथा अयोध्या को भी निर्विवादित बनाया जाए !   
 आज सनातन हिंदूधर्मी भारत वर्ष की यह स्थिति हो गई है कि हिंदू लोग अपने तीर्थों में अपने सबसे बड़े भगवानों के मंदिर भी अपनी इच्छा से अपने अनुसार नहीं बना सकते हैं । इसका मतलब इस देश में हिन्दुओं का कुछ है ही नहीं हम ख़ाक आजादी की वर्ष गाँठ मनाते हैं ।
भारतवर्ष और उसके किसी प्रदेश का नाम धर्मनिरपेक्ष नहीं हैं भारतवर्ष यदि धर्मनिरपेक्ष होता ! तो अयोध्या मथुरा और काशी जैसे हिंदुओं के महान तीर्थ हिन्दुओं को सौंप दिए जाते ! सनातन धर्मी हिन्दुओं को उनके अपने धार्मिक तीर्थों मंदिरों नदियों तालाबों पहाड़ों को अपने अनुसार सजाने सँवारने बनाने एवं रख रखाव के निर्णय का स्वतंत्र अधिकार हिन्दुओं को दिए बिना धर्म निरपेक्षता की परिकल्पना ही नहीं की जा सकती !

       इस बात का ध्यान देना चाहिए कि इस देश का स्वभाव ही सनातन धर्मी है गायों के हत्यारों से इस देश का कभी कोई संबंध ही नहीं रहा !इस देश के अभी तक जितने भी नाम पड़े वो सारे सनातनधर्मी हिन्दुओं के ना पर ही पड़े हैं क्योंकि ये देश सनातन धर्मी हिन्दुओं का है हम सनातन धर्मी लोग गाय को पूजते हैं यह जानते हुए भी जो लोग गायों का बध करते हैं वो गलत करते हैं !   
     इस विषय में प्राचीन पौराणिक साहित्य के शोध के अनुशार - हमारे देश का नाम 'भारत' कैसे पड़ा और यह देश अति प्राचीनकाल से आर्यराष्ट्र  ही है इसके प्रमाण क्या हैं जानिए ?
    इस देश का नाम  'भारत ' है जो एक प्राचीन हिन्दू सम्राट 'भरत' के नाम पर रखा गया था । जैसे 'कुरु' से 'कौरव' ,वसुदेव' से 'वासुदेव', 'तिल' से 'तैल'आदि शब्द संस्कृत व्याकरण के अनुशार आदि 'अच'की वृद्धि होकर बनाए  जाते हैं इसीप्रकार से 'भरत'शब्द से 'भारत'शब्द का निर्माण हुआ है ।भारत (भा+रत) शब्द का मतलब है 'आंतरिक प्रकाश' ।
 महाराज 'भरत' मनु के वंशज ऋषभदेव जी के ज्येष्ठ पुत्र थे इससे पहले 'भारतवर्ष' को वैदिक काल या आदिकाल से ही  'आर्यावर्त'अर्थात 'आर्य लोगों का आवास' कहा जाता रहा है"अजनाभदेश"और "जम्बूद्वीप" के नाम से भी जाना जाता रहा है यह देश । इस प्रमाण के अनुशार महाराज भरत 'आर्य' ही थे इसलिए भारत आर्यराष्ट्र ही था । आर्यावर्त'का मतलब ही  'आर्य लोगों का आवास' होता  है ।
तीसरीबात ---
हमारे देश का एक नाम 'अजनाभदेश' भी था !
   पुराणों के अनुशार -महाराज सगर के पुत्रों के पृथ्वी को खोदने से जम्बूद्वीप में आठ उपद्वीप बन गये थे जिनके नाम हैं-स्वर्णप्रस्थ, चन्द्रशुक्ल, आवर्तन, रमणक, मनदहरिण,पाञ्चजन्य,सिंहल तथा लंका।
जम्बूद्वीप के वर्ष-इलावृतवर्ष, भारतवर्ष, भद्राश्चवर्ष, हरिवर्ष, केतुमालवर्ष, रम्यकवर्ष , हिरण्यमयवर्ष, उत्तरकुरुवर्ष और किम्पुरुषवर्ष आदि  आदि ! अब जानिए भारत देश का नाम 'अजनाभवर्ष' कैसे  पड़ा ?
   भारत को एक सनातन राष्ट्र माना जाता है क्योंकि यह मानव-सभ्यता का पहला राष्ट्र था। श्रीमद्भागवत के पञ्चम स्कन्ध में भारत राष्ट्र की स्थापना का वर्णन आता है। भारतीय दर्शन के अनुसार सृष्टि उत्पत्ति के पश्चात ब्रह्मा के मानस पुत्र स्वयंभू मनु ने व्यवस्था सँभाली। इनके दो पुत्र, प्रियव्रत और उत्तानपाद थे। उत्तानपाद भक्त ध्रुव के पिता थे। इन्हीं प्रियव्रत के दस पुत्र थे। तीन पुत्र बाल्यकाल से ही विरक्त थे। इस कारण प्रियव्रत ने पृथ्वी को सात भागों में विभक्त कर एक-एक भाग प्रत्येक पुत्र को सौंप दिया। इन्हीं में से एक थे आग्नीध्र जिन्हें जम्बूद्वीप(वर्तमान भारत) का शासन कार्य सौंपा गया। वृद्धावस्था में आग्नीध्र ने अपने नौ पुत्रों को जम्बूद्वीप के विभिन्न नौ स्थानों का शासन दायित्व सौंपा। इन नौ पुत्रों में सबसे बड़े थे नाभि जिन्हें हिमवर्ष का भू-भाग मिला। इन्होंने हिमवर्ष को स्वयं के नाम अजनाभ से जोड़ कर अजनाभवर्ष प्रचारित किया। यह हिमवर्ष या अजनाभवर्ष ही प्राचीन नाम भारतदेश था। राजा अजनाभ भी क्षत्रिय होने के नाते आर्य ही थे  इस हिसाब से भी भारत प्राचीन काल से ही आर्यराष्ट्र रहा है ।
   इस आर्यराष्ट्र का नाम भारत पड़ने का एक और कारण है इसी प्रकार से राजा नाभि के पुत्र थे ऋषभ।   ऋषभदेव के सौ पुत्रों में भरत ज्येष्ठ एवं सबसे गुणवान थे। ऋषभदेव ने वानप्रस्थ लेने पर उन्हें राजपाट सौंप दिया। भारतवर्ष का नाम पहले ॠषभदेव के पिता नाभिराज के नाम पर अजनाभवर्ष प्रसिद्ध था। भरत के नाम से ही लोग अजनाभखण्ड को भारतवर्ष कहने लगे !
    बंधुओ !जो लोग पुराणों की बातों को सच नहीं मानते हैं तो इन्हें गलत साबित करने का उनके पास आधार क्या है और यदि वो चाहें तो पुराणों को बातों को सच साबित करने के प्रमाण देने के लिए मैं तैयार हूँ मुझे अवसर दिया जाए !

                                         डॉ.शेष नारायण वाजपेयी

        संस्थापक :राजेश्वरी प्राच्य विद्या शोध संस्थान

बिहार सरकार के टॉपर !

बिहार के टॉपरों को कुछ नहीं आता इसमें उनका क्या दोष ?
 शिक्षक कापियाँ ही न जाँच पाए हों उनका क्या भरोस !
या उपमुख्यमंत्री जी की अशिक्षा का इन टापरों से कोई नाता हो । 
हो सकता है कि बिहार सरकार को ही परीक्षा लेना न आता हो ॥ 

see more.... https://www.youtube.com/watch?v=uYTqDsd01p4

Monday, 30 May 2016

The impact of the earthquake in China is getting Barsha! Indian summer events like droughts and fires are also the effects of the earthquake!

10 -4-1016 earthquake are increasing due to the heat of fire accidents and rapid rivers, ponds, wells are dry! Facing drought! The earthquake, while in areas where this is happening!13-4-2016 high rainfall in the area affected by the earthquake, flooding and waterborne diseases chaotically public life! This is the same area where the quake! Here's how!
   
If the government should cooperate on disaster management can get big support from our Research! His discovery in the context I am ready to testify anywhere ever give the government the opportunity!
    
Bndhuo! Most disasters are causing earthquakes, floods, storms, drought and fire incidents like plurality of projections weaknesses! Rain forecast usually get about two to four, but eight days before finding out how it rains and the flooding of the flood This will create conditions still very difficult to be predicted.If you already know the exact forecast disaster management using adequate preparations can be more effectively achieved due to circumstances otherwise sudden Bchavkaryon face particular difficulty.
      
Sir! For this purpose I have almost 20 years ago in order to make more accurate weather forecasts and ancient 'Smayvigyan' by natural disasters since the research was undertaken to continue our efforts in this so long-standingIf caught a second vein to think of not only more accurate but also will be easier.
     
Sir! The science of natural phenomena such as earthquakes occur by day, time and place on that basis points Risrckrke many natural events predicted to happen is useless to date at the time the Events happen earthquake and date, time and place in this research is key. Some earthquakes related to earthquake prediction by the same mode as the day they were published on a blog that has not been modified in any way re-examined it can be too! Future based on some of those earthquakes These events are forecast -
 
25-4-2015 22 -4-2015 arrived in Nepal because of the storm because of the earthquake and 25-4-20l5ko earthquake after shocks up to 10 -6 -2015 have taken place concerning the forecast right.Similarly, 26 -10-2015 from the Hindukush to India such as Madras earthquake caused severe flooding in cities along the sea, which was predicted has come true.10 -4-2016 from the effects of the earthquake in the earthquake affected areas well into rivers and ponds were drying very fast, is very high heat and fire-related incidents began to grow very fast events such forecast 10 -4 -2 016 is the same thought had been proved true.13 -4-2016 earthquake China, India, etc. Bagladesh which country, region or city, etc., that were affected by the quake earthquake tremor was felt in the cities of those countries, territories and the quake caused heavy rain 13 -4-2016 been imposed to forecast flooding was proved true.If the impact is seen as being due to the horrific earthquake of 13 -4-2016 Warshat May 7, 2016 earthquake in Assam and Meghalaya was halted abruptly in areas affected by the earthquake! Categories of the different types of earthquakes, and their fruit does not predict an earthquake like the date, time and location etc. is put on!
         
Therefore, you are requested persistent helped me to pursue my research as well as provide us the resources to go to work, so I continued my research progressed, I can! I believe that I have found to help you with sudden changes in the nature of natural events to happen, a number of diseases and related subjects can be successful in forecasting.
                                                     
-nivedk Yours -
                    
राजेश्वरीप्राच्यविद्याशोधसंस्थान(रजि.)
           
Vajpayee ------------- ------------ AcharydokseshnaraynM. A. (Grammarian), M. A. (Astrologer) -Sampurnanand Sanskrit University, VaranasiM. A.hindi -kanpur University \ PGD journalism Uday Pratap College, VaranasiPh.D. Hindi (astrology) -bnaras Hindu University (BHU), VaranasiK -71, Chhachhi Building, Krishna Nagar, New Delhi -110 051Tel: + 91-11-22002689, + 91-11-22096548Mobile: +919811226973,