Monday, 31 January 2022

घटनाओं के कारणों और निवारणों की खोज !

घटनाओं  के कारणों और निवारणों की खोज ! 

    महामारी, भूकंप, सुनामी, आँधी तूफ़ान चक्रवात बज्रपात एवं बादलों के फटने,ओलेगिरने,तापमान अचानक अधिक बढ़ने -घटने तथा अतिवृष्टि और अनावृष्टि जैसी प्राकृतिक घटनाओं के घटित होने के लिए जिम्मेदार कुछ ऐसे परोक्ष कारण होते हैं जिनके सहयोग से इस प्रकार की घटनाएँ घटित हो रही होती हैं किंतु वे दिखाई नहीं पड़ते हैं |       जिसप्रकार से मशीनों की प्रक्रिया से बिल्कुल अपरिचित व्यक्ति किसी कल कारखाने के अंदर  अचानक घुसे जहाँ बड़ी बड़ी विशालकाय मशीनें चल रही होती हैं |उन मशीनों  में लगे छोटे छोटे पुर्जे भिन्न भिन्न प्रकार की भूमिका अदा  कर रहे होते हैं |यह शोर उन्हीं विशालकाय मशीनों के चलने से हो रहा है | उस शोर को बंद करने के दो विकल्प होते हैं एक प्रत्यक्ष और दूसरा परोक्ष |प्रत्यक्ष पक्ष यह है कि उन चलती हुई मशीनों को किसी तरह रोक दिया जाए | दूसरा इसका परोक्ष पक्ष यह है कि जिस बिजली की ऊर्जा से ये मशीनें से चल रही होती हैं मशीनों से दूर रहते हुए इन्हें मिलने वाली बिजली ही रोक दी जाए तो ये मशीनें स्वतः बंद जाएँगी उससे भी शोर शांत हो सकता है |  ऐसी परिस्थिति में यदि ऊर्जा का स्रोतरोकना संभव न भी हो तो भी उस ऊर्जा केआवागमनकेआधार पर इस बात का पूर्वानुमान लगानाआसान हो जाएगा कि मशीनोंसे निकलने वाला शोर कब प्रारंभ होगा?  

     इसीप्रकार से महामारी, भूकंप, सुनामी, आँधी तूफ़ान चक्रवात बज्रपात एवं बादलों के फटने,ओलेगिरने,तापमान अचानक बढ़ने-घटने तथा अतिवृष्टि और अनावृष्टि जैसी प्राकृतिक घटनाओं से होने वाली परेशानी भी इन्हीं मशीनों से होने वाले शोर की तरह ही हैं | घटनाएँ ही मशीनें हैं मशीनों को चलाने वाली ऊर्जा ही समय है | जिस प्रकार से जब तक ऊर्जा मिलती रहती है तब तक मशीनें चलती रहती हैं उसी प्रकार से जब तक समय का साथ मिलता रहता है तब तक प्राकृतिक घटनाएँ घटित होती रहती हैं और समय का साथ मिलना बंद होते ही सभीप्रकार की प्राकृतिक घटनाओं की गति रुक जाया करती है | 

    जिस प्रकार से मशीनों के चलने न चलने के विषय में अनुमान या पूर्वानुमान  लगाने के लिए ऊर्जा के विषय में जानकारी होनी आवश्यक होती है उसी प्रकार से महामारी, भूकंप, सुनामी, आँधी तूफ़ान चक्रवात आदि प्राकृतिक घटनाओं के विषय में अनुमान या पूर्वानुमान लगाने के लिए समय संबंधी जानकारी होना आवश्यक होती है | समय के संचार को समझने  के लिए सूर्य के  संचार को समझना अत्यंत आवश्यक है और सूर्य के संचार को समझने के लिए पूर्वजों ने गणितीय अनुसंधान प्रक्रिया खोज रखी है जिसके आधार पर सूर्य चंद्र आदि ग्रहों एवं ग्रहणों से संबंधित विषय में पूर्वानुमान लगा लिए जाते हैं | उसी गणितीय अनुसंधान प्रक्रिया के आधार पर महामारी, भूकंप, सुनामी, आँधी तूफ़ान चक्रवात बज्रपात एवं बादलों के फटने,ओलेगिरने,तापमान अचानक बढ़ने-घटने तथा अतिवृष्टि और अनावृष्टि जैसी प्राकृतिक घटनाओं  के विषय में पूर्वानुमान लगा लिया जाता है | 
 
      महामारी, भूकंप, सुनामी आदि समस्त प्राकृतिक घटनाओं का निर्माण समय की गति से निबद्ध है वह लाखों वर्ष पहले निर्धारित प्राकृतिक प्रक्रिया का अंग है |ऐसी घटनाओं के विषय में पूर्वानुमान लगाने के लिए परोक्षविज्ञान की समझ होनी आवश्यक होती है |इसके अभाव में हम बादलों  आँधी तूफानों को आकाश में देखकर उनके विषय से  संबंधित घटनाओं के विषय में भविष्यवाणियाँ  कर दी जाया करती हैं | जो  एक प्रकार का भ्रम है | सच्चाई ये है कि प्रकृति और जीवन से संबंधित घटनाओं  का वास्तविक कारण खोजने या पूर्वानुमान पता लगाने के लिए अभी तक कोई विज्ञान ही नहीं है | जिस परोक्ष विज्ञान के द्वारा ऐसी घटनाओं को समझना एवं इनके विषय में अनुसंधान पूर्वक पूर्वानुमान लगाना संभव है उस परोक्षविज्ञान के वैज्ञानिकों का अभाव है जिसके कारण महामारी समेत समस्त प्राकृतिक घटनाओं के वास्तविक कारण को खोजना एवं उसके विषय में पूर्वानुमान लगाना अभी तक असंभव ही बना हुआ है |   

-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

डेंगू जैसे रोग का प्रसार जिन मच्छरों से होता बताया जाता है वे मच्छर साफ पानी में होते कहे जाते हैं | इससे बचाव के लिए कूलर गमलों आदि में संचित पानी हटाने की सलाह दी जाती है | ऐसी परिस्थिति में नियमतः तो पहले इस प्रकार का पानी समाप्त हो ताकि उसमें उस प्रकार के मच्छर न पनपें  ही डेंगू जैसे रोगों से मिलने की आशा की जानी चाहिए किंतु होता ऐसा नहीं है | वस्तुतः जिस वर्ष जब जब डेंगू जबतक जोर पकड़ता है तब तक इस प्रकार की साफपानी वाले मच्छरों की बातें की जाती हैं किंतु डेंगू  समाप्त होते ही मान लिया जाता होगा कि अब उस प्रकार के मच्छर नहीं और उस प्रकार का साफ पानी बचा ही नहीं होगा तभी डेंगू समाप्त हुआ होगा | 

      इसीप्रकार से महामारी, भूकंप, सुनामी, आँधी तूफ़ान चक्रवात बज्रपात बादलों का फटना ओले गिरने , अचानक तापमान बढ़ने या घटने ,अतिवृष्टि एवं अनावृष्टि के जैसी अधिकाँश प्राकृतिक आपदाओं के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार बताया जाता है | जलवायु परिवर्तन होने के लिए जीवाश्म ईंधन (जैसे, कोयला, तेल और प्राकृतिक गैस) को जलाने के कारण पृथ्वी के वातावरण में तेजी से बढ़ती ग्रीनहाउस गैसों को जिम्मेदार बताया जाता है ।ग्रीनहाउस प्रभाव और वैश्विक तापन को मनुष्य की क्रियाओं का परिणाम माना जा रहा है जो औद्योगिक क्रांति के बाद मनुष्य द्वारा उद्योगों से निःसृत कार्बन डाई आक्साइड आदि गैसों के वायुमण्डल में अधिक मात्रा में बढ़ जाने का परिणाम बताया जा रहा है ।

       ऐसी परिस्थिति में जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार जो मनुष्यकृत कारण बताए जाते नियमतः तो जब उस प्रकार के औद्योगिक क्रांति कारण नहीं थे उस समय ऐसी घटनाएँ नहीं घटित होनी चाहिए किंतु ऐसी घटनाएँ तो हमेंशा से घटित होती रही हैं | दूसरी बात ऐसी प्राकृतिक आपदाएँ यदि जलवायु परिवर्तन के कारण घटित होती हैं | तो जलवायु परिवर्तन तो औसत मौसमी दशाओं के पैटर्न में ऐतिहासिक रूप से बदलाव आने को कहते हैं। सामान्यतः इन बदलावों का अध्ययन पृथ्वी के इतिहास को दीर्घ अवधियों में बाँट कर किया जाता है।
     इस दीर्घावधि का मतलब ये दीर्घकालीन बदलाव है ये ऐसा नहीं कि किसी वर्ष होगा और किसी वर्ष नहीं होगा किंतु व्यवहार में ऐसा देखा जाता है कि कई बार कुछ वर्षों तक ऐसी घटनाएँ घटित होती दिखाई देती हैं कई बार दशकों तक नहीं घटित होती हैं महामारी की आवृत्तियाँ तो सौ वर्ष में होती बताई जाती हैं | 
     विशेष बात है कि ऐसी दुर्घटनाओं का कारण यदि मनुष्यकृत कर्मों से उत्पन्न जलवायु परिवर्तन को माना जाए तब मनुष्यकृत  औद्योगिक क्रांति कभी रुकती तो है नहीं वह तो दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है इसका मतलब तो यह हुआ कि ऐसी प्राकृतिक दुर्घटनाओं को हमेंशा बढ़ते ही जाना चाहिए किंतु ऐसा होते हमेंशा तो देखा नहीं जाता है | दूसरी बात ऐसी दुघटनाएँ तो हजारों वर्ष पहले भी घटित हुआ करती थीं तब मनुष्यकृत ऐसे औद्योगिककारण तो बिल्कुल नहीं थे | उस समय ऐसी दुर्घटनाओं के घटित होने का कारण क्या रहा होगा |
      इसी प्रकार से महामारी से संक्रमितों की संख्या बढ़ने का कारण शोशल डिस्टेंसिंग,सैनिटाइजिंग,छुआछूत ,भोजन में साफ सफाई ,मॉस्क धारण लॉक डाउन जैसे कोविड नियमों का पालन न होना बता दिया जाता था और कोरोना  संक्रमितों की संख्या घटने का कारण कोविड नियमों का पालन मान लिया जाता था | परिस्थिति यहाँ तक पहुँच गई कि ऐसे कल्पित कोविड नियमों का पालन इस प्रकार से किया कराया जाने लगा जैसे ये सामान्य अनुमानित कोविड नियम न होकर अपितु कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने में सक्षम ये स्वयं कोई अमोघ औषधि ही हैं | ऐसे कोरोना नियमों के पालन के परिणामों का परीक्षण हुए बिना ही इनके बल पर महामारी को जीत लेने या उस पर विजय प्राप्त करलेने या उसे पराजित कर देने जैसी गर्वोक्तियाँ बोली जाने लगीं जिनके प्रभाव का प्रमाणित होना अभी तक अवशेष था | 
     ऐसी परिस्थिति में कोरोना नियमों के पालन पर इतने बड़े विश्वास का वैज्ञानिक आधार क्या था जिसे महामारी से जूझती जनता के लिए अनिवार्य बताया जाता रहा है |दूसरी बात यदि किसी के महामारीमुक्त  रहने का कारण कोरोना नियमों का पालन ही माना जाता था तो जिन साधन विहीन लोगों ने परिस्थिति बशात कोरोना नियमों का पालन बिल्कुल नहीं किया धनहीनता के कारण उनका खानपान रहन सहन आदि भी प्रतिरोधक क्षमता तैयार करने लायक नहीं था इसके बाद भी यदि वे स्वस्थ बने रहे तो उनके महामारीमुक्त रहने का वैज्ञानिक कारण क्या रहा होगा ? 
    कुल मिलाकर हम जिस प्रकार से प्रत्येक प्राकृतिकआपदा के लिए जिम्मेदार आधार भूत कारण मनुष्यकृत कर्मों को मान लिया करते हैं ऐसा मानने के पीछे वैज्ञानिक अनुसंधान आधारित वे तर्क क्या हैं जिनसे प्रभावित होकर हमें लगता है कि सभी प्रकार की प्राकृतिक घटनाओं के लिए मनुष्य स्वयं ही जिम्मेदार है | उन प्राकृतिक घटनाओं का वास्तविक कारण एवं उनके विषय में पूर्वानुमान लगाने के लिए कोई सुदृढ़ वैज्ञानिक अनुसंधान प्रक्रिया खोजने की जगह हम मनुष्यों के आवश्यक कार्यों में रोड़ा लगाने लग जाते हैं | मनुष्य ऐसा करना बंद कर दे तो ये प्राकृतिक घटना घटित होनी बंद हो जाएगी वैसा करना बंद कर दे तो वो प्राकृतिक घटना घटित होनी बंद हो जाएगी | ऐसा कहने के पीछे यदि यह विश्वास नहीं है कि मनुष्य ऐसा करना छोड़ ही नहीं सकता तो इतने बड़े विश्वास का तर्कपूर्ण वैज्ञानिक आधार और दूसरा क्या हो सकता है ?

    वस्तुतः  वैज्ञानिक अनुसंधानों के आधार पर महामारी के दुष्प्रभाव को रोकने में सक्षम यदि कोई कोविड नियम जैसी प्रभावी प्रक्रिया थी तो महामारी जिस किसी भी कारण से जहाँ कहीं पैदा हुई उस समय जिस किसी एक देश में दिखाई पड़ी तो इसका पता लगते ही बाकी देशों प्रदेशों को संयम का परिचय देते हुए कोविड नियमों का कठोरता पूर्वक पालन करते हुए अपने अपने देश वासियों को महामारी संक्रमण से बचाना उनका पहला कर्तव्य बनता था |ऐसा क्यों नहीं किया जा सका यह चिंतन का विषय अवश्य है | 

     महामारी सबसे पहले जिस देश में पैदा हुई या पता लगी इसकी जानकारी समस्त विश्व को हुई उन उन देशों के शासकों प्रशासकों ने सभी प्रकार से महामारी पर अंकुश लगाने के प्रभावी प्रयास किए इसके बाद भी महामारी की गति रोकी नहीं जा सकी और धीरे धीरे संपूर्ण विश्व में फैलती चली गई | सभी देश बेचारे विवश होकर महामारी का यह तांडव सहते रहे | महामारी रोकने के लिए किए गए सभी वैज्ञानिक प्रयास ब्यर्थ होते चले गए |

-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

घटनाओं के कारणों की खोज में भ्रम एवं निवारण  के उपायों में संशय !

    कुल मिलाकर प्रत्येक प्राकृतिक घटना देखने में भले अचानक घटित हुई लगे या उसके घटित होने के लिए भ्रमवश कोई न कोई जिम्मेदार कारण दिखाई दे किंतु प्राकृतिक घटनाएँ कभी किसी कारण से नहीं घटित हुआ करती हैं ऐसी घटनाओं को पूर्व निर्धारित निश्चित समय पर घटित होना होता है जिनका टाला जाना संभव नहीं होता है |प्रकृति की  प्रत्येक घटना घटित होने का परोक्ष कारण समय होता है जिसे केवल समय वेत्ता ही समझ पाते हैं | प्राकृतिक घटनाओं के परोक्ष कारण को समझने में असमर्थ लोग वैज्ञानिक अनुसंधानों के नाम पर प्रत्यक्ष कारणों की कल्पना कर लिया करते हैं और उसी कल्पित प्रत्यक्ष कारण को प्राकृतिक घटनाओं के घटित होने के लिए जिम्मेदार मान लिया करते हैं | उन्हें लगता है कि यदि ऐसा न हुआ होता तो वो प्राकृतिक घटना नहीं घटित हुई होती जबकि उस घटना के लिए जिसको  कारण  समझकर जिस घटना के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है उस प्रकार के कारण तो अक्सर देखे जाते हैं किंतु हर बार उस प्रकार की घटनाएँ तो नहीं घटित हुआ करती हैं |  इससे  यह स्पष्ट हो जाता है कि वह घटना घटित होनी निश्चित थी उसके लिए परोक्ष को न समझपाने की असमर्थता से हम प्रत्यक्ष को कारण मान लिया करते हैं |

     प्रत्येक व्यक्ति की मृत्यु उसकी आयु पूरी होने के कारण होती है जबकि उसके लिए भी कोई न कोई कारण मान लिया जाता है |जो व्यक्ति जहाँ कहीं जिस किसी भी परिस्थिति में होता है जो कुछ भी खाया पिया होता है जो कुछ भी कर रहा होता है आयु का क्षण पूरा  होते ही उसकी मृत्यु हो जाती है | आयु का क्षण पूरा होते समय यदि वह प्रत्यक्ष रूप से किसी दुर्घटना का शिकार  होता है तब तो उसकी मृत्यु का कारण उसी दुर्घटना को मान लिया जाता है अन्यथा उसके आस पास जो जो कुछ हुआ या होता दिखता है जो कुछ खाया पिया पता लगता है उसी को उस व्यक्ति मृत्यु का कारण मान लिया जाता है जबकि ये सही नहीं होता है | तेल की समाप्ति हो जाने से यदि कोई दीपक बुझ जाता है | पेट्रोल  समाप्त होने से यदि कोई गाड़ी रास्ते में रुक जाती है तो इसके लिए किसी दूसरे प्रत्यक्ष कारण की कल्पना करने की आवश्यकता नहीं होती | जीवन में आयु भी तो ईंधन ही है आयु  समाप्त होते जीवन को समाप्त होना ही है | 

      किसी भूकंप महामारी या मार्ग दुर्घटना की चपेट में आकर हुई किसी की मृत्यु के लिए उस दुर्घटना को इसलिए जिम्मेदार नहीं जा सकता है क्योंकि उसी परिस्थिति में फँसे कुछ अन्यलोग जीवित भी तो बचे होते हैं दुर्घटना तो उनके साथ भी घटित हुई किंतु उनकी आयु अवशेष थी इसलिए दुर्घटना से प्रभावित होकर भी वे जीवित बच गए जिनकी मृत्यु हुई उनकी आयु ही पूरी हो चुकी थी | इसका मतलब मृत्यु तो आयु पूरी होने के कारण हुई है दुर्घटना तो मात्र एक बहाना बनती है जो प्रत्यक्ष दिखने के कारण भ्रम हो रहा होता है |परोक्ष कारण को पहचानने की क्षमता होती तो प्रत्यक्ष कारण का भ्रम नहीं होता | 

     बहुत ऐसे मनीषी महर्षि तपोनिष्ठ लोग हुए हैं जो अपनी आयु समाप्त होने पर आसन लगाकर सहज भाव से ईश्वर का चिंतन करते हुए निर्धारित मृत्यु का समय उपस्थित होने पर अपने शरीर का बिसर्जन कर दिया करते हैं उस समय मृत्यु का परोक्ष कारण प्रत्यक्ष रूप से दिखाई  पड़ रहा होता है | परोक्ष कारण कारण  न   होता तो वहाँ भी कोई न कोई प्रत्यक्ष कारण खोज लिया गया होता | 

   काशी में कोई व्यक्ति प्रतिदिन बिना नागा 40 वर्ष से गंगा नहाने जा रहा था जिस समय उसकी आयु पूरी हुई उस समय भी  गंगा नहा रहा था सर्दी का समय था | उसी समय उसकी पूर्व निर्धारित मृत्यु तो होनी ही थी इसलिए हो गई | उसके मृत्यु को प्राप्त हो जाने के बाद लोग प्रत्यक्ष कारण खोजने लगे गंगा नहाने थे ठंड लग गई होगी | डुबकी लगाने से साँस फँस गई होगी | ऐसा जानते कि तो गंगा नहाने न जाते घर में गर्म पानी करके नहला दिया जाता आदि आदि जाने प्रत्यक्ष कारणों की  कहानियाँ गढ़ ली गईं और वास्तविक कारण की  जानकारी के अभाव में सर्दी में गंगा नहाने से लगी ठंड को मृत्यु का कारण मान लिया गया | 

     प्रकृति से लेकर जीवन तक ऐसी असंख्य घटनाएँ घटित हुआ करती हैं जिनके घटित होने के लिए जिम्मेदार जो वास्तविक कारण होते हैं वे केवल परोक्ष विज्ञान से ही समझे जा सकते हैं परोक्ष विज्ञान से अनभिज्ञ लोग प्रत्येक घटना का कोई न कोई प्रत्यक्ष कारण खोजकर अज्ञानवश उस घटना को टालने के  सपने  देखने लगते हैं |उदाहरण के तौर पर प्रयास पूर्वक जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाया जा सकता है और ऐसा होते ही सभी प्रकार की प्राकृतिक दुर्घटनाएँ घटित होनी कम हो सकती हैं | मच्छरों को समाप्त करके डेंगू से मुक्ति पा लेने के सपने देखे जाते हैं | भ्रमवश  कोविड नियमों का पालन करके महामारी से बच लेना चाहते हैं क्योंकि अज्ञान वश हमने ऐसा  भ्रम पाल लिया है कि महामारी पैदा होने का कारण एक दूसरे के संपर्क में आने से होने वाली छुआ छूत  है किंतु सभी के संपर्क में बड़ी  बड़ी भीड़ में हम हमेंशा से रहते रहे महामारी  तो अभी आई है | इसलिए महामारी का कारण छुआ छूत न होकर अपितु इसका वास्तविक कारण कुछ और है जिसे केवल परोक्ष विज्ञान से समझा जा सकता है उसके अभाव में ही ऐसे भ्रम पाल लिए जाते हैं |


Friday, 28 January 2022

विषय : कोरोनामहामारी से संबंधित पूर्वानुमान के विषय विनम्र निवेदन

आदरणीय प्रधानमंत्री जी
                            सादर नमस्कार
विषय : कोरोनामहामारी से संबंधित पूर्वानुमान के विषय  विनम्र निवेदन

महोदय, 
      जिस गणितविज्ञान के द्वारा सूर्य चंद्र ग्रहणों के विषय में पूर्वानुमान लगा लिया जाता है | उसी गणित विज्ञान के द्वारा कोरोना महामारी के विषय में मेरे द्वारा अभी तक जो भी पूर्वानुमान लगाकर आपकी मेल  पर भेजे जाते रहे हैं 
 वे सही निकलते रहे हैं | जब भी महामारी  संक्रमितों की संख्या अचानक बढ़ने या बढ़ी  संख्या अचानक कम होने लगती है | महामारी की ऐसी लहरों के आने और जाने के विषय में भी आगे से आगे पूर्वानुमान आपकी मेल भेजे जाते रहे हैं और वे सही निकलते रहे हैं | 
     महामारी संबंधित अनुसंधानों के लिए ऐसे पूर्वानुमान सहयोगी सिद्ध सहयोगी सकते हैं एवं महामारी से हैरान परेशान समाज  के लिए उपयोगी हो सकते हैं | ऐसे अनुसंधानों के सहयोग हेतु मैंने भारत सरकार के संबंधित मंत्रालय से संपर्क किया वहाँ से कोई उचित आश्वासन न मिलने के बाद इसी से संबंधित मैंने आपकी मेल पर जो निवेदन पत्र भेजे उनका  भी अभी तक कोई उत्तर नहीं मिला है | 
    अतएव  इस अनुसंधान प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने  के लिए इस अनुसंधान कार्य में आप  मदद की अपेक्षा है |
                          निवेदक -
    डॉ. शेष नारायण वाजपेयी 
             Ph. D.  By  BHU 
      A -7\41,कृष्णानगर,दिल्ली -51  
    मो.9811226973  \9811226983

Sunday, 31 October 2021

मौसम पूर्वानुमान आज से दस हजार वर्ष पहले तक का जानने की विधि !

 मौसम पूर्वानुमान  आज से दस हजार वर्ष  पहले  तक का जानने  की विधि !

       समयविज्ञान  अत्यंत प्राचीन ऐसी वैज्ञानिकप्रक्रिया है जिसमें  गणितीय   सूत्रों के द्वारा लाखों वर्ष पहले  का भी मौसम संबंधी पूर्वनुमान  लगाया जा सकता है | बिल्कुल उसीतरह जैसे गणित के द्वारा सूर्य और चंद्र ग्रहणों के विषय में हजारों वर्ष पहले लगा लिया जाता है जो एक एक सेकेंड सही घटित होता है | 

        गणित के सूत्रों के द्वारा लगाए गए पूर्वानुमान की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि इसमें किसी उपग्रह  या राडार  की मदद नहीं ली जाती है इसीलिए जब उपग्रहों  राडारों  आदि आधुनिक विज्ञान का जन्म ही नहीं हुआ था तब भी समय विज्ञान के द्वारा सफलता पूर्वक मौसम पूर्वानुमान  लगा लिया जाया करता था और वह सही एवं सटीक घटित होते देखा जाता था | आज भी वो पद्धति उतनी ही प्रासंगिक बनी हुई है | 

      प्रकृति समय के द्वारा अनुशासित  है | समय जब जैसा आता है ब्रह्मांड में तब तैसी घटनाएँ घटित होने लगती हैं सूर्य चंद्र समेत समस्त ग्रहनक्षत्र उसी  समय के अनुशासन से अनुशासित हैं धरती की गहराई से लेकर आकाश की उँचाई   तक सब कुछ समय से ही अनुशासित है | 

        समय  के अनुशासन का पालन प्रकृति अत्यंत  दृढ़ता से  किया करती है यही कारण है कि सूर्य चंद्र आदि ग्रह अपने अपने निश्चित समय से उदित या अस्त हुआ करते हैं | सर्दी गर्मी  वर्षा आदि प्रमुख ऋतुएँ प्रतिवर्ष अपने अपने समय से आती और और समय से जाती रहती हैं | उसी निर्धारित समय पर सर्दी गर्मी वर्षा आदि होते देखी जाती है | 

           कुलमिलाकर प्रकृति  पर समय  का ही अनुशासन चला करता है इसीलिए सबकुछ निश्चित समय पर एक ही प्रकार से घटित होता है | अमावस्या पूर्णिमा जैसी तिथियाँ निश्चित समय पर आती जाती हैं | सूर्यचंद्र ग्रहण जैसी घटनाएँ  अमावस्या और पूर्णिमा में ही घटित होती हैं | यद्यपि अमावस्या और पूर्णिमा जैसी घटनाएँ तो प्रत्येक महीने में ही घटित होती हैं किंतु  सूर्यचंद्र ग्रहण जैसी घटनाएँ  प्रत्येक अमावस्या  पूर्णिमा में नहीं घटित होती हैं अर्थात किसी में होती हैं और किसी में नहीं होती हैं |      

        ऐसी जटिल घटनाओं का भी गणितीय सूत्रों के द्वारा न केवल समझने में सफलता पा  ली गई अपितु ऐसी घटनाओं के विषय में हजारों वर्ष पहले लगाया गया एक एक सेकेंड सही घटित होता है | 

            जिस प्रकार से अमावस्या और पूर्णिमा जैसी घटनाएँ  प्रत्येक महीने में घटित होने के बाद भी  सूर्यचंद्र ग्रहण जैसी घटनाएँ  तो  प्रत्येक अमावस्या  पूर्णिमा में नहीं घटित होती हैं उसी प्रकार से  प्रकृति से संबंधित सभी प्रकार की घटनाओं में होते  देखा जाता है | सर्दी गर्मी वर्षा आदि  ऋतुएँ प्रत्येक वर्ष में आती है और अपने अपने समय तक रहकर चली जाती हैं किंतु अपनी अपनी ऋतुओं  में भी   इनका प्रभाव  एक जैसा नहीं रहता | वर्षा ऋतु में किसी वर्ष बहुत अधिक वर्षा होती है किसी वर्ष बहुत कम  होती है या सूखा पड़ जाता है | ऐसे ही वर्षा ऋतु के प्रत्येक दिन में एक जैसी वर्षा नहीं होती है किसी कम किसी दिन अधिक तो किसी दिन बिल्कुल नहीं होती है  | ऐसी परिस्थिति  प्रत्येक  ऋतु को आधुनिक के प्रभाव में होने वाली न्यूनाधिकता के रूप में देखी जाती है | 

        ऐसी घटनाएँ  आधुनिक वैज्ञानिकों के उपग्रहों रडारों पर नहीं दिखाई पड़तीं इसलिए  इनके घटित होने का कारण जलवायु परिवर्तन बताकर  इनके विषय में हाथ खड़ा कर देना उनकी मजबूरी हो सकती है किंतु गणितीय सूत्रों से यदि ग्रहण जैसी घटनाओं का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है तो ऋतुओं में देखे जाने वाले न्यूनाधिक प्रभाव के विषय  नहीं लगाया जा सकता है | आखिर ग्रहण जैसी घटनाएँ भी तो प्रत्येक अमावस्या  पूर्णिमा में नहीं घटित होती हैं | 

     गणितीय सूत्रों की एक विशेषता और है गणित के जो सूत्र प्रकृति की जिन घटनाओं में एक बार सही सटीक बैठ जाते हैं उनसे संबंधित पूर्वानुमान उन्हीं गणितीय सूत्रों से यदि सात दिन पहले का सही निकल सकता है तो सात महीने पहले का भी सही निकलेगा और सात वर्ष सकता हजार वर्ष सात लाख वर्ष आदि पहले के विषय में लगाया गया पूर्वानुमान  सही निकलेगा  | एक बार सूत्र सही फिट होने की बात है | 

       विशेष बात यह है कि हमारे द्वारा प्रत्येक महीने प्रकाशित किए जाने वाले मौसम  संबंधी पूर्वानुमानों  का परीक्षण आप ध्यान से किया करें  और  यह विश्वास रखकर चलें कि  महीने का मौसम पूर्वानुमान जितने प्रतिशत सच निकलेगा  | उतने ही प्रतिशत सात करोड़ और सात अरब वर्ष  पहले के विषय में हमारे द्वारा लगाया गया मौसम संबंधी पूर्वानुमान भी  सच निकलेगा |  गणितीय सूत्रों के आधार पर लगाए  गए पूर्वानुमानों की यह विशेषता है |  

         आधुनिक वैज्ञानिकों की दृष्टि से ऐसी कभी होने और कभी न होने वाली प्राकृतिक घटनाओं के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है | जलवायु परिवर्तन कहने का मतलब होता हैइस घटना के विषय में हमें कुछ भी पता नहीं है  | इसलिए इसके विषय में हमसे कुछ मत पूछना पूछोगे तो हम कोई काल्पनिक कहानी सुना देंगे जिसका  लेना देना नहीं होगा | 

       आधुनिक वैज्ञानिक संभवतः  प्रकृति से ऐसी अपेक्षा करते हैं कि जिस प्रकार से सूर्य   निश्चित समय से आता है और निश्चित समय से चला जाता है एक मिनट सेकेंड भी आगे पीछे नहीं होता उसी प्रकार से मानसून अपनी निर्धारित तारीख पर आवे और अपनी तारीख पर चला जाए | जिस प्रकार से सूर्य की रोशनी  सूर्य के उदित होने के बाद क्रमशः बढ़ती और क्रमशः घटते घटते समाप्त हो जाती है | वैसे ही मानसून  अपनी तारीख पर आवे  इसके बाद क्रमिक रूप से बढ़ता जाए  और अपने शिखर पर पहुँचाने के बाद क्रमशः कम होना शुरू हो जाए और अपनी निश्चित तारीख पर समाप्त हो जाए | 

         इसी प्रकार जैसे सूर्य का प्रकाश गर्मी आदि बड़े भूभाग  पर एक जैसी पड़ती है  उसी प्रकार से बादल सभी जगह  जा जाकर  एक जैसी वर्षात नाप तौल कर करें | ऐसे ही भूकंप आँधी तूफ़ान जैसी घटनाओं के लिए भी कोई दिन निश्चित होना चाहिए उस दिन आवें और अपनी निर्धारित सीमा में आकर समाप्त हो जाएँ | इनका जिस किसी भी दिन जहाँ कहीं भी चले आना बंद हो | यदि ऐसा नहीं होता है तो हम ऐसी  घटनाओं के घटित  होने का कारण जलवायु परिवर्तन के नाम का हुल्लड़ मचा मचा कर प्रकृति को बदनाम करते रहेंगे | 

         इस प्रकार से आधुनिक वैज्ञानिकों की इन शर्तों का पालन जिस दिन प्रकृति करने लगेगी उसी दिन इनके द्वारा लगाए गए मौसम संबंधी पूर्वानुमान सही निकल सकते हैं | इसके अतिरिक्त इनसे मौसम का पूर्वानुमान लगाने के लिए  कोई आशा की ही नहीं  जानी चाहिए | मौसम का पूर्वानुमान लगाने के लिए प्राकृतिक घटनाओं से संबंधित जब तक कोई विज्ञान विकसित ही नहीं किया जा सका है तब तक ऐसे लोगों बताएँगे भी किस आधार पर | अलनीनों लानिना जैसी मन गढ़ंत  कहानियों का संबंध  घटनाओं के साथ कभी देखा ही नहीं गया | इसके आधार पर बताई गई हर बात उलटी ही निकलती है |

           कुल मिलाकर वैज्ञानिक अनुसंधानों के नाम पर केवल उपग्रहों रडारों  पर ही सारा दारोमदार है इनके अतिरिक्त और क्या है जिसके आधार पर प्राकृतिक घटनाओं के विषय में अनुसंधान किया जाए | केवल वही उपग्रहों रडारों से जो जो प्राकृतिक घटनाएँ  घटित होते दिखेंगी मौसम भविष्यवाणी के नाम पर वही बोल दी जाएँगी  यही तो मौसम विज्ञान है | भूकंप  और महामारी जैसी घटनाएँ उपग्रहों रडारों सेदिखाई ही नहीं पड़ती हैं इसलिए वैज्ञानिक लोग इस विषय में कुछ बता भी कैसे सकते हैं और जो तीर तुक्के लाए जाएँगे वे सही हो भी जाएँ तो उनसे लाभ क्या जब उनका कोई वैज्ञानिक आधार ही नहीं  होता है | 

      

मौसम संबंधी वातावरण बिगड़ने से महामारियाँ पैदा होती हैं यही कारण है मौसम संबंधी घटनाओं को न समझ पाने वाले आधुनिकवैज्ञानिकों  को कोरोना महामारी समझ में ही नहीं आई ऐसा वे खुले तौर पर स्वीकार करते रहे !वे साफ साफ कह चुके कि जलवायु परिवर्तन को समझना हमारे बैश की बात नहीं है इसके बाद भी  सरकारें उनसे ऐसे विषयों पर अनुसंधान करने की अपेक्षा रखती हैं ये सरकारों का दिखावा नहीं तो और क्या है ?

          गाँवों में  बूढ़े और कमजोर बैलों को बेचने के लिए किसान लोग बैल मंडी में ले जाते हैं किंतु वे बैल जोतने लायक रह नहीं जाते हैं शरीर कमजोर हो चुके होते हैं | इसलिए उनके ग्राहक नहीं होते हैं | ऐसे बैलों के ग्राहक खोजकर दलाल लोग लाते हैं |  उन दलालों  के हाथ में एक ऐसी छड़ होती है जिसके अगले भाग पर एक कील लगी होती है | ग्राहक बैलों को जब देख रहा होता है उस समय दलाल पीछे से वह कील बैल को चुभा देते हैं तो बैल उछल पड़ता है | इससे लगता है कि बैल अभी बूढ़ा और कमजोर नहीं हैं इसमें अभी भी करेंट है | इस प्रकार से धोखा देकर दलाल लोग बैल बेचवा देते हैं | 

        इसी प्रकार की भूमिका प्रकृति के विषय में वैज्ञानिक हमेंशा से निभाते रहे हैं यही कारण है कि157  वर्ष पहले कलकत्ते में आए जिस हिंसक चक्रवात को समझने के लिए 145 वर्ष  पहले  जिस भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की गई थी  लगभग डेढ़ सौ वर्ष बीत जाने के बाद सन 2018 के अप्रेल मई में  बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश आदि में  भीषण हिंसक आँधी तूफ़ान आए  हमारे मौसम वैज्ञानिक न उनके विषय में कोई पूर्वानुमान बता पाए और न ही उनके घटित होने का कारण बता पाए | ये विज्ञान जगत के अनुसंधानों की डेढ़ सौ वर्षों की उपलब्धि है | इसके बाद भी सरकारें ऐसे लोगों से  कोरोना जैसी महामारी के विषय में खोज करने का दबाव दाल रही हैं उन्हें क्या वे मौसम की तरह ही महामारी के विषय में भी एक और कहानी गढ़कर सुना देंगे |ऐसे अनुसंधानों और अनुसंधान कर्ताओं पर जनता के द्वारा  टैक्स रूप में दिया गया पैसा सरकारें खर्च किया करती हैं उनसे निकलता क्या है ये महामारी के समय में दुनियां ने देखा है | अनुसंधानों के नाम पर जनता से कितना झूठ बोलै जाता है ये महामारी के समय जनता ने सुना है अनुभव किया है | उनके द्वारा महामारी के विषय में कही गई प्रत्येक बात झूठ निकली है प्रत्येक अनुमान गलत निकला है इसके बाद भी विज्ञान ने नाम पर सरकारों के दबाव से जनता उनका और उनके परिवारों का आर्थिक बोझ अपने कंधों पर ढोने के लिए मजबूर है |

संस्कृत प्रकृति भी समय की गति इतनी अधिक

 

       गणितीय सूत्रों की स्थिति बिजली के तारों की तरह है

            नव निर्मित किसी किसी घर में बिजली की वायरिंग करवाई जाती है सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि इसका जो फार्मूला प्रकृति की जिस घटना के साथ फिट बैठ जाता है  जिस  सूत्र का जो संबंध  जिस विषय में एक बार सही फार्मूला जिस चीज में के

भविष्य के दस हजार वर्षों  तक

Tuesday, 12 October 2021

korona mahamari


 
तापमान -
कोरोना महामारी और तापमान


-गर्मी की मदद से कोरोना वायरस को ख़त्म किया जा सकता है. कई दावों में पानी को गर्म करके पीने की सलाह दी जा रही है. यहां तक कि नहाने के लिए गर्म पानी के इस्तेमाल की बात कही जा रही है.गर्म पानी पीने और सूरज की रोशनी में रहने से इस वायरस को मारा जा सकता है. इस दावे में आइसक्रीम को ना खाने की सलाह भी दी गई |  
4 अप्रैल 2020-अमेरिका की नेशनल एकेडमिक्स ऑफ साइंसेज ने अपनी स्टडी में कहा हैकि गर्म मौसम कोरोना वायरस को रोकने में मदद नहीं करेगा !ऑस्ट्रेलिया और ईरान में चीन और यूरोपीय देशों के मुकाबले फिलहाल गर्म मौसम है लेकिन वहां वायरस का  प्रसार अपने चरम पर है.  ऐसे में ज्यादा टेंपरेचर और मौसम में आर्द्रता की बढ़ोतरी से यह ना माना जाए कि मामलों में कमी आएगी |

24अप्रैल 2020-होमलैंड सुरक्षा सचिव के विज्ञान और तकनीकी विभाग के सलाहकार विलियम ब्रायन ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों कहा कि सरकारी वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च में पाया है कि सूरज की पराबैंगनी किरणें पैथोगेन यानी वायरस पर प्रभावशाली असर डालती हैं। उम्मीद है कि गर्मियों में इसका प्रसार कम होगा।सोलर लाइट सतह और हवा दोनों में इस वायरस को मारने की क्षमता रखता है।नमी में वृद्धि अर्थात अधिक ठंडक भी वायरस के लिए फायदेमंद नहीं है।बिलियन ब्रायन ने मैरीलैंड स्थित नेशनल बायोडिफेंस एनालिसिस एंड काउंटर मेजर्स सेंटर की एक रिसर्च में पाया गया कि नमी को 80 फीसदी बढ़ाए जाने के बाद आधा वायरस 6 घंटे में खत्म हो गया। जब इसी परीक्षण को सूरज की किरणों के बीच किया गया तो इसे खत्म होने में दो मिनट लगे।
11 मई 2020 भारतीय विषाणु वैज्ञानिक नगा सुरेश वीरापु का कहना है कि उच्च तापमान से कोरोना वायरस के संक्रमण में कमी आएगी लेकिन गर्मी में वायरस के पूरी तरह के खत्म होने की धारणा पूरी तरह से निराधार है.

27 मई 2020 - मेडिकल कालेज के  मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ.जे.एस.कुशवाहा और डॉ ब्रजेश कुमार का कहना है कि गर्मी लगने पर मस्तिष्क में तापमान नियंत्रित करने वाला सिस्टम ध्वस्त हो जाता  है इसके साथ  कोरोना संक्रमण और अधिक घातक हो सकता है |
3 जून 2020गर्म मौसम में कोरोना वायरस का संक्रमण थम जाएगा, इस उम्मीद में इस बार सर्दी के मौसम में ही गर्मियों को बड़ी बेसब्री से इंतजार हो रहा था। अब जबकि तेज गर्मी का एक महीना यानी मई बीत चुका है अभी तक ऐसा कुछ दिखाई नहीं पड़ा है |
14 अगस्त 2020 :वैज्ञानिकों को आशंका है कि सर्दी के मौसम में दुनिया को कोरोना वायरस की 'सेंकेंड वेव' का सामना करना पड़ सकता है, जो पहले से 'कहीं अधिक जानलेवा' होगी. ये पूर्वानुमानभले ही जटिल और बेहद अनिश्चित लगे, लेकिन कई वजहें हैं जो चिंता को बढ़ा देती हैं |

12 जून 2020-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई के वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में दावा किया है कि गर्म और शुष्क मौसम में सतह पर कोरोना वायरस के सक्रिय रहने की गुंजाइश कम हो जाती है।

14 अगस्त 2020 :वैज्ञानिकों को आशंका है कि सर्दी के मौसम में दुनिया को कोरोना वायरस की 'सेंकेंड वेव' का सामना करना पड़ सकता है, जो पहले से 'कहीं अधिक जानलेवा' होगी. ये पूर्वानुमानभले ही जटिल और बेहद अनिश्चित लगे, लेकिन कई वजहें हैं जो चिंता को बढ़ा देती हैं |

11 अक्टूबर 2020 को एम्स निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया ने कहा कि सर्दियों में सांस लेने संबंधी वायरल संक्रमण अधिक होने की उम्मीद रहती है.सर्दियों में तापमान कम रहने की वजह से वायरस के लंबे वक्त रहने का खतरा रहता है. इस वजह से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित होते हैं |

   विशेष :5 अप्रैल 2020कुछ लोगों का मानना है कि जैसे-जैसे तापमान में वृद्धि होगी कोरोना वायरस का प्रकोप ख़त्म होता जाएगा. लेकिन जानकार कहते हैं कि महामारियां, आमतौर पर मौसमी बीमारियों के वायरस जैसी नहीं होतीं.ऐसी बहुत सी बीमारियां हैं जो मौसम बदलते समय सिर उठाती हैं. जैसे ही मौसम स्थिर होता है, वो ख़त्म हो जाती हैं. मौसमी बुख़ार इसकी सबसे आम मिसाल है.इसी तरह टायफ़ाइड या ख़सरा अक्सर गर्मी के मौसम में सिर उठाती है. मैदानी इलाक़ों में ख़सरा अक्सर गर्मी के मौसम में पैर फैलाता है. जबकि, उष्णकटिबंधीय इलाक़ों में ये बीमारी सूखे मौसम में सबसे ज़्यादा फैलती हैकोविड-19 वायरस सबसे पहले चीन में दिसंबर महीने में फैलना शुरू हुआ था. और तभी से ये वायरस लगातार फैल रहा है. अमरीका और यूरोप के देशों में भी इसने क़हर बरपाया हुआ है. अभी तक देखा गया है कि ठंडे इलाक़ों में ये काफ़ी तेज़ी से फैल रहा है|
 3 मई 2021,जर्नल साइंटफिक रिपोर्ट में प्रकाशित शोध पत्र में कहा गया है कि सर्दियों में ज्‍यादा मामले आएंगे और गर्मियों के मौसम में कम मामले देखने को मिलेंगे। भूमध्‍य रेखा के पास मौजूद देशों में कोरोना वायरस के कम मामले सामने आएंगे जबकि जो देश धरती के उत्‍तरी और दक्षिणी हिस्‍से में स्थित हैं, उन्‍हें ज्‍यादा कोरोना वायरस मामलों से जूझना पड़ेगा। शोधकर्ताओं ने 117 देशों के आंकड़े के आधार पर यह शोध प्रकाशित किया है। शोध में खुलासा हुआ है कि कोरोना वायरस महामारी पूरे साल कई बार चरम पर आएगी | 
 कोरोना महामारी और वायुप्रदूषण :8 अप्रैल 2020अधिक वायु प्रदूषण वाले क्षेत्रों में रहने से कोविड-19 के कारणमौत होने का अधिक जोखिम है। ऐसा अमेरिका में किए गए एक अध्ययन में दावा किया गया है।हार्वर्ड टी एच चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं ने कहा कि शोध में सबसे पहले लंबी अवधि तक हवा में रहने वाले सूक्ष्म प्रदूषक कण (पीएम2.5) और अमेरिका में कोविड-19 से मौत के खतरा के बीच के संबंध का जिक्र किया गया है।
  26 अप्रैल 2020 वायु प्रदूषण के कणों पर कोरोना वायरस का चला पता, ज्यादा प्रदूषित इलाके में देखा गया उच्च संक्रमण !पिछले अध्ययनों से पता चला है कि वायु प्रदूषण के कण रोगाणुओं को पनाह देते हैं और इसके जरिये बर्ड फ्लू, खसरा और अन्य बीमारियों के संक्रमण की संभावना रहती है। 
28 अक्टूबर 2020 -इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च यानि आईसीएमआर का कहना है कि लंबे समय तक प्रदूषण के प्रभाव में रहने से कोविड-19 से मौत का ख़तरा बढ़ सकता है.आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव का कहना है, ''यूरोप और अमरीका में प्रदूषित इलाक़ों में और लॉकडॉउन के दौरान होने वाली मौत का तुलनात्मक अध्ययन किया गया और इसमें ये जानने की कोशिश की गई कि प्रदूषित हवा का इससे क्या संबंध है. पता चला कि प्रदूषण, कोविड को और घातक बना रहा है. प्रदूषण और कोविड से होने वाली मौत में संबंध है, ये बात अब शोध से पूरी तरह स्पष्ट है."दरअसल कॉर्डियोवेसकूलर रिसर्च जर्नल ने एक शोध किया था जिसमें ये पाया गया कि वायु प्रदूषण, कोविड-19 के दौरान मौत के ख़तरे को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कारण हो सकता है. 
 शोध में कहा गया है कि जिन क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता को लेकर कड़े मानक अपनाए गए हैं और वायु प्रदूषण का स्तर कम है, वहां कोविड-19 से होने वाली मौत का प्रतिशत कम है. जैसा कि ऑस्ट्रेलिया. वहीं शोध में पूर्वी एशिया, सेंट्रल यूरोप, पश्चिमी अमरीका के इलाक़ों का ज़िक्र किया गया है जहां प्रदूषण का स्तर अधिक होने के साथ-साथ मौत का प्रतिशत भी अधिक है.अध्ययन में इस बात का भी ज़िक्र है कि चीन, पोलैंड और चेक रिपब्लिक सरीखे देशों में प्रदूषण और कोविड-19 के मिले जुले असर की वजह से कहीं ज़्यादा लोगों ने जान गंवाई है.नेशनल हार्ट इंस्टीच्यूट के डॉ ओपी यादव और दिल्ली के इंस्टीच्यूट ऑफ़ लिवर एंड बिलियरी साइंस (आईएलबीएस) के डॉ. एसके सरीन दोनों का ही मानना है कि कोविड के दौरान प्रदूषण से हो रही मौत का अप्रत्यक्ष रुप से संबंध हो सकता है, लेकिन किसी भी अध्ययन में कॉज़ एंड इफ़ेक्ट नहीं बताया गया है.डॉ एसके सरीन कहते हैं, ''बहुत लंबे समय तक प्रदूषण का प्रभाव और कोविड के दौरान उससे ज़्यादा मौत हो रही है इसका कोई डायरेक्ट कॉज़ और इफ़ेक्ट नहीं है| अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानि एम्स के पल्मनेरी विभाग के प्रमुख डॉक्टर अनंत मोहन का कहना है कि ये पहली सर्दियां होगीं जब लोग कोविड का भी सामना कर रहे हैं. जिन लोगों को सांस लेने में तक़लीफ होती है उनकी प्रदूषण के दौरान दिक्क़तें और बढ़ जाती हैं और अगर ऐसे उन मरीज़ों को कोविड हो जाता है तो उनके फेफड़ों पर और घातक असर हो सकता है और उनको अस्पताल में भर्ती कराने की ज़रूरत पड़ती है और मौत की आशंका बढ़ जाती है.| 
विशेष :यदि वायु प्रदूषण बढ़ने के लिए जिस प्रकार से कुछस्थान जिम्मेदार हैं उसी प्रकार से वायु प्रदूषण बढ़ने के लिए समय भी जिम्मेदार होता है | भारत में अक्टूबर नवंबर आदि सर्दी के महीनों में वायु प्रदूषण बहुत अधिक बढ़ जाता है किंतु सन 2020 के सर्दी के महीनों  में वायु प्रदूषण तो बढ़ा किंतु कोरोना संक्रमण तो दिनोंदिन समाप्त होता जा रहा था | इसलिए वायु प्रदूषण के कारण कोरोना संक्रमण के बढ़ने की बात तर्क संगत नहीं है  |     वायुप्रदूषण  बढ़ने से कोरोना संक्रमण बढ़ता है या नहीं ? 
   17 जून 2021 को कोरोना के मामले और मौत को लेकर पहले दो अध्ययन सामने आए  हैं !इस तथ्य को साबित करने के लिए पहली बार दो अलग अलग चिकित्सीय अध्ययन सामने आए हैं। इनमें से एक मालवीय नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जयपुर के शोद्यार्थियों का है। जबकि दूसरा अध्ययन हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का है।
  मेडिकल जर्नल मेडरेक्सिव में प्रकाशित दोनों अध्ययन में यह साबित हुआ है -"वायु प्रदूषण के मामले में सबसे गंभीर राष्ट्रीय राजधानी में पीएम2.5, पीएम10, एसओ2, एनओ2, ओ3 और कार्बन डाई ऑक्साइड महामारी के प्रसारित होने में सहायक रहा है। जयपुर स्थित मालवीय नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कुलदीप सिंह और आर्यन अग्रवाल ने अध्ययन में बताया कि दिल्ली में कोरोना के मामले, मौत और संक्रमण दर बढ़ाने में प्रदूषण और मौसम सहायक है।
दिल्ली में अप्रैल से दिंसबर 2020 के बीच रोजाना औसतन दो हजार लोग कोरोना संक्रमित हुए 39 की मौत हुई है |इसे देखकर लगता है  कि वायुप्रदूषण भी महामारी से संक्रमितों की संख्या बढ़ाने एवं मृतकों की  संख्या बढ़ाने में मददगार रहा है |
घनी आबादी के अलावा उमस और वायु प्रदूषण ने भी दिल्ली में कोरोना महामारी को बढ़ावा दिया। यही वजह है कि पिछले साल राजधानी ने संक्रमण की तीन-तीन बार लहर का सामना किया। 
  दूसरी तरफ मामले कम होने की सूरत में प्रदूषण की भूमिका पर शोधार्थियों का कहना है कि यह प्रक्रिया काफी जटिल और लंबी अवधि के अंतराल से समझी जा सकती है। जब प्रदूषण पीक पर होता है तो संक्रमण को भी फैलने का मौका मिलता है। इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आती है लेकिन वापस फिर प्रदूषित कणों के फैलने से नई लहर सामने आने लगती है। "
 "हमीरपुर स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के अभिषेक सिंह ने अध्ययन में लिखा है कि कोरोना संक्रमित और मौत दोनों को ही लेकर उमस एवंवायु प्रदूषण की भूमिका रही है। अभी तक मौत के विशलेषण को लेकर ऐसा कोई अध्ययन नहीं हुआ है।"
 इसमें  विशेष बात यह है कि यदि वायु प्रदूषण बढ़ने को कोरोना संक्रमण बढ़ने में सहायक मान लिया जाए तो जहाँ जहाँ जिस जिस समय में वायु प्रदूषण बढ़ता है वहाँ वहाँ उस उस समय में कोरोना संक्रमण बढ़ना चाहिए किंतु सभी जगह ऐसा होते नहीं देखा जाता है | दिल्ली और सूरत के मामलों में ही साम्यता नहीं देखी गई है | इसके अतिरिक्त वायु प्रदूषण पिछले कई वर्षों से बढ़ता देखा जा रहा है किंतु कोरोना संक्रमण हमेंशा तो नहीं रहता  या बढ़ता है |
  मौसम और महामारी-10 अगस्त 2020-डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोरोना वायरस में मौसमी प्रवृत्ति दिखाई नहीं पड़ रही है। इसी वजह से इस खतरनाक वायरस पर अंकुश पाना कठिन होता जा रहा है।
18 मार्च 2021 को संयुक्त राष्ट्र ने कोरोना संक्रमण पर मौसम संबंधी फैक्टर्स और हवा की क्वालिटी से पड़ने वाले असर को जानने के लिए UN के विश्व मौसम विज्ञान संगठन की तरफ से 16 सदस्यों वाली टीम बनाई गई है | इस टीम की पहली रिपोर्ट में सामने आया है कि अगर यह महामारी लंबे समय तक जारी रहती है तो कुछ सालों में यह मौसमी बीमारी बनकर रह जाएगी. संयुक्त राष्ट्र द्वारा बनाई गई रिसर्च टीम ने बताया कि सांस संबंधी संक्रमण अक्‍सर मौसमी होते हैं. कोरोना वायरस भी मौसम और तापमान के मुताबिक अपना असर दिखाएगा.टीम ने अपने रिसर्च में सिर्फ बाहर के मौसम और हवा की क्वालिटी को आधार बनाया है | स्टडी में सामने आया है कि कोरोना वायरस ठंड में, सूखे मौसम के अलावा जहां अल्ट्रावायलेट किरणें कम होती हैं, वहां ज्यादा दिनों तक सर्वाइव करता है. लेकिन अभी तक यह साफ नहीं है कि मौसम संबंधी फैक्टर्स का ट्रांसमिशन रेट पर क्या असर होता है. हालांकि कुछ ऐसे सबूत मिले हैं हवा की खराब क्वालिटी इसके खतरे को बढ़ा सकती है |
 30 अप्रैल 2021 को मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा ने बताया कि वैज्ञानिकों के शोध में सामने आया है कि मौसम में बदलाव कोरोना संक्रमण की कमी में प्रभावी भूमिका निभाएगा। शोध पत्र के मुताबिक कोरोना वायरस तीन तरह से प्रभावी है। स्पर्श (कंटैजियस),  विस्तार (एक्सपेंसिव) और मेढ़क की चाल ( लीप फ्रांगिंग) की स्थितियों में कोरोना वायरस हवा में तैर रहा है। तेज गर्मी के बाद तेज बारिश होने से वायुमंडल से वायरस का प्रभाव कम होगा। 
महामारी और जलवायु परिवर्तन :21अप्रैल 2020 - कोरोना ने बदला मौसम का मिजाज़! भारत में सबसे ठंडा अप्रैल, ब्रिटेन में चल रही लू ! कोरोना महामारी के बीच ब्रिटेन में गर्मी ने पिछले 361 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहां अप्रैल में भीषण गर्मी और लू चल रही है.|
 
 22 अप्रैल 2020 - कोरोना, सूखा और तूफान से अमेरिका खस्ताहाल ! ट्रंप पर बड़ी आफत !अमेरिका ने हाल ही में 1200 साल का सबसे भयावह सूखा देखा है. ये सूखा 18 साल तक चला. यानी साल 2000 से 2018 तक. सूखे से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका  हुआ है
22 मई 2020 - कोरोना को लेकर अपने देश के वैज्ञानिकों पर भड़के ट्रंप, कही ये बातडोनाल्ड ट्रंप ने इस हफ्ते दो बार कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिकों की बात बेसिर पैर की है. उनकी बातों में कोई सबूत नहीं है|देश के कई बड़े वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की सलाह को खारिज करते हुए ट्रंप लॉकडाउन हटाना चाहते थे |
30  मई 2020- भारत में इस साल  मई के महीने में भी गर्मी नहीं है मार्च और अप्रैल के बाद मई के महीने में भी तेज़ हवाएं चलीं और रुक-रुक कर बारिश होती रही !

12 जुलाई 2020 - बारिश-बाढ़ और भूकंप, प्रकृति के कहर से चीन का बुरा हाल !चीन इन दिनों प्रकृति के कहर से जूझ रहा है। लगातार हो रही भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से 52 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। जिसके बाद 4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। वहीं 12 जुलाई को उत्तर-पूर्वी शहर तंगशान आए भूकंप ने लोगों को पिछले हादसे की याद दिलाकर और डरा दिया है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। हालांकि, इस भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जलवायु परिवर्तन का मजाक :
29 दिसंबर  2017  ट्रंप ने ग्‍लोबल वार्मिंग का बनाया मजाक, कहा- बर्फीली हवाओं से दिलाएगा राहत दुनिया
अमेरिका का पूर्वी क्षेत्र इन दिनों कड़ाके की सर्दी से गुजर रहा है। सर्द हवाओं ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्‍त-व्‍यस्‍त कर दिया है, पर अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने इस मौके का इस्‍तेमाल ग्‍लोबल वार्मिंग पर तंज कसने के लिए किया। उन्‍होंने मजाकिया लहजे में कहा कि धरती के बढ़ते तापमान से शायद कड़ाके की सर्दी से निपटने में मदद मिल सके।
29 जनवरी 2019 को शाम में भयानक ठंड का शिकार हुए मिडवेस्ट रीजनका हवाला देते हुए ट्रंप ने ग्लोबल वार्मिंग को ताना मारते हुए उसे तेजी से वापस आने के लिए कहा है। ट्रंप ने ट्वीट किया कि, 'खूबसूरत मिडवेस्ट में ठंडी हवाओं के चलते तापमान माइनस 60 डिग्री तक पहुंच गया है। ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आने वाले दिनों में और भी ठंडा होने की उम्मीद है। लोग एक मिनट के लिए भी बाहर नहीं आ पा रहे हैं। ग्लोबल वार्मिंग के साथ क्या हो रहा है? कृपया तेजी से वापस आएं, हमें आपकी आवश्यकता है!'
5 मई 2020  मानव निर्मित है  जलवायु परिवर्तन : दुनिया के प्रमुख वैज्ञानिक इस बात से सहमत हैं कि जलवायु परिवर्तन मानव-प्रेरित है और चेतावनी देता है कि तापमान में प्राकृतिक उतार-चढ़ाव मानव गतिविधि द्वारा बढ़ाए जा रहे हैं। इसे जलवायु परिवर्तन या ग्लोबल वार्मिंग के रूप में जाना जाता है। मानव गतिविधियों ने कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में वृद्धि की है, जिससे तापमान बढ़ रहा है। चरम मौसम और पिघलने वाली ध्रुवीय बर्फ संभावित प्रभावों में से हैं। पृथ्वी का औसत तापमान लगभग 15C है लेकिन अतीत में बहुत अधिक और कम रहा है।जलवायु में प्राकृतिक उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान अब कई गुना अधिक तेजी से बढ़ रहा है।
 अक्टूबर 2020 -इस बात से सहमत नहीं थे कि पृथ्वी के बढ़ते तापमान के लिए मनुष्य जिम्मेदार थे।