Thursday, 30 June 2016

सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल का मतलब सरकार को सीधी चुनौती हमारी माँगें मानो नहीं खोल देंगे तुम्हारे भ्रष्टाचार की पोल !

     सरकार यदि  झुक जाए तो जानो भ्रष्टाचारी न झुके तो ईमानदार !निडर सरकार यदि हड़ताली कर्मचारियों की जगह नई नियुक्तियाँ कर ले तो कर्मठ सरकार !उन्हें निकाल बाहर करे और नौकरी की तलाश में भटक रहे पढ़े लिखे बेरोजगारों को रोजगार दे तो देश भक्त सरकार ! 

        सरकारों में सम्मिलित नेताओं के भ्रष्टाचार के सारे रहस्य इन्हीं सरकारी कर्मचारियों के दिमागों में दबे हैं इसी बल पर ये सैलरी भी लेते हैं काम भी कैसे करते हैं कितना करते हैं वो इनकी आत्मा ही जानती होगी जनता को तो इनके विषय में केवल एक बात पता है घूस दोगे तो काम होगा !नहीं दोगे तो सरकारी आफिसों से कुत्तों की तरह खदेड़  दिए जाओगे !विधायकों सांसदों मंत्रियों के पास कम्प्लेन करोगे तो अपना काम बिगाड़ोगे प्रायः वे सभी लोग इन सरकारी कर्मचारियों के ही ऋणी हैं यही लोग तो उनके अन्नदाता हैं अन्यथा सरकारी सैलरी में नेताओं के घर चल पाते क्या !   
         सरकारों में सम्मिलित लोगों को सरकारी कर्मचारियो से काम करवाना नहीं आता या फिर मंत्री संत्री लोग  इन्हें काम बताकर इनकी नाराजगी मोल नहीं लेना चाहते आखिर अतिरिक्त कमाई के लिए तो उन्हें भी इन्हीं पर डिपेंड रहना होता है उन्हें यदि चोर कहेंगे तो अपनी भी तो चोरी पकड़ी जाएगी सारी  पोल खोल देंगे ये ! इन्हें साड़ी बातें पता तो होती ही हैं कभी भी खोल सकते हैं भूतपूर्व गरीब नेताओं के अरबोंपति बनने के राज ! वो भी बिना किसी रोजगार व्यापार के !
      हड़ताल  सिस्टम बिलकुल बंद होना चाहिए जिसे  समझ में आवे सो नौकरी करे अन्यथा जगह खाली करें  बोझ हटे ! नई भर्ती हो नए लोगों को रोजगार मिले !सरकारी नौकरियों में खुली छूट और भारी लूट है इसी लूट खसोट के लिए तो हर किसी का सपना है सरकारी नौकरी !यदि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार न होता और काम करना पड़ता तो कौन  माँगता सरकारी नौकरी ! 
     सरकारी प्राइमरी स्कूलों को बर्बाद करने का सारा दिमागीबारूद वहाँ के शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों ने लगा रखा है सरकारी स्कूलों में ! इसीलिए सरकारी स्कूलों की विश्वसनीयता दिनोंदिन दम तोड़ती जा रही है किंतु सरकारों में सम्मिलित नेता अपने बच्चे वहाँ नहीं पढ़ाते हैं प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा लेते हैं किंतु सरकारी शिक्षकों से कुछ कहने की हिम्मत नहीं पड़ती है !ये कहेंगे तो वे इनके भ्रष्टाचार की पोल खोल देंगे !यही मंत्री लोग कौन दूध के धुले हैं !
    10 -15 हजार रूपए महीने के प्राइवेट शिक्षक एक सरकारी शिक्षक की सैलरी में 4 मिलते हैं और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं किंतु सरकारी शिक्षकों की सारी नौटंकी सहती है सरकार ! वो हड़ताल करके ब्लैकमेल करते हैं सरकार माँगती है उनकी माँगें !हिम्मत हो तो न मानें !वो जैसा नचाते हैं सरकार वैसा नाचती है ,यदि सरकार ईमानदार होती तो शिक्षा की शर्तों पर रखती उन्हें !थोड़ी भी लापरवाही होती तो खदेड़ बाहर करती इन्हें और पढ़ाने वाले परिश्रमी शिक्षक एक एक की सैलरी में 4 -4 रख लेती किंतु डर तो ये भी है कि इन्होंने पोल खोल दिया तो ! इसलिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के आगे इन भ्रष्टाचारी मंत्रियों की जबान नहीं खुलती उन्हें पता है कि ये भी तो हमारे भ्रष्टाचार की पोल खोल देंगे इससे अच्छा है ही चुप रहो !
    नेता और कर्मचारी लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ाते हैं क्योंकि वहाँ के शिक्षकों में वे सारे  दुर्गुण घोषित तौर पर होते हैं जो स्कूलों को बर्बाद करने के लिए जरूरी होते  हैं वो लोग इसी बात की ट्रेनिंग ले के आते हैं सारा समाज परिचित है उनके इस संकल्प से !तभी तो अपने बच्चों को कोई  नहीं पढ़ाना चाहता है सरकारी स्कूलों में । 
        हे सरकारी कर्मचारियो ! तुम चाहते तो भ्रष्टाचार मिटा सकते थे ! सैलरी भी और घूस भी पाँचों अँगुली घी में !! बारी जनसेवा !!
    गंगानदी  भगवान के चरणों से निकलती है किंतु भ्रष्टाचार की नदी अधिकारियों कर्मचारियों के आचरणों से निकलती है ! भ्रष्टाचार न रोक पाने वाले लोग किस मुख से करते हैं सैलरी बढ़ाने की बात !
        भ्रष्टाचार करने वाले सरकारी कर्मचारी ही तो हैं !कुछ भ्रष्टाचार करते हैं कुछ हिस्सा लेते हैं कुछ केवल भ्रष्टाचारी कमाई की पार्टियाँ खाते हैं कुछ घूस नहीं लेते हैं तो पता उन्हें भी सबकुछ होता है कि हमारी आफिस में सरकार का बनाया हुआ कौन सा कानून तोड़ने का रेट क्या है !और अपनी आफिस में कितने का कारोबार हो रहा है प्रतिदिन !जानते सबकुछ हैं कब कब कौन कौन कितनी कितनी कर रहा है कमाई !ऐसे सभी लोग सम्मिलित माने जाएँगे भ्रष्टाचार में !
   अरे सरकारी कर्मचारियो ! आप लोग जिम्मेदारी निभाना देश के श्रद्धेय सैनिकों से सीखिए !उन्हें जो  जिम्मेदारी सौंपी जाती है उसे पूरी करके ही लौटते हैं न कोई मजबूरी न कोई बहाना न कोई किंतु परंतु !उनके दृढ निश्चयी स्वभाव से देश के दुश्मनों के दिल थर्राते हैं हिम्मत नहीं पड़ती है भारत की ओर ताकने की !उन्हें पता है कि ये मर मिटेंगे किंतु पीछे नहीं हटेंगे !हमारे सैनिक केवल कर्मचारी ही नहीं अपितु देश के सेवक भी हैं वे सैलरी के लिए नहीं अपितु वे देश के लिए शहीद होते हैं !
      दूसरी ओर सरकारी आफिसों के अधिकारी कर्मचारी !जनता दिन दिन भर आफिसों में दौड़ते रहते हैं काम न करना पड़े इसलिए एक दूसरे का नाम और फोन नंबर बता बता कर दिन  करते हैं जनता को !अगर कोई कुछ ज्यादा टाइट पड़ा तो सब मिलकर उसका  देते हैं जो उस दिन गैरहाजिर होता है ! अब कोई क्या कर लेगा इनका !इंटरनेट नहीं आ रहा है बता कर कभी उठ जाते हैं कुर्सियाँ छोड़कर !कई बार काम के लिए आए लोगों के मुख सुबह से पनि नहीं गया होता है इनका नास्ता लंच सब कुछ हो चुका होता है फिर भी चाय पीने चले जाते हैं जनता से कहते हैं कल आना !कंप्यूटर प्रिंटर खराब बता बता कर कई कई दिन मस्ती मार लेते हैं ये !यही कारण है दस हजार रूपए पाने वाले प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक पढ़ाते हैं और साथ हजार सैलरी लेने वाले सरकारी शिक्षक नाक कटाते हैं देश के सैनिक इतनी बेइज्जती सहने से पहले मर मिटते किंतु जिन कर्मचारियों को शर्म नहीं है उनसे क्या आशा !दस हजार रूपए पाने वालेकोरियर कर्मी ,प्राइवेट मोबाईल कंपनियों के कर्मचारी नाक काट रहे हैं साठ साठ हजार लेने वाले सरकारियों की !  
         अरे कर्मचारियो !तुम्हें धिक्कार है तुम्हारे विभागों के  भ्रष्टाचार, कामचोरी, गैरजिम्मेदारी से जनता तंग है फिर भी इतनी सारी सैलरी और फिर भी असंतोष ! सारा  भ्रष्टाचार जब सरकारी आफिसों में होता है उसे रोकने की जिम्मेदारी सरकारी लोगों की है भ्रष्ट लोगों को पकड़ने और पकड़वाने की जिम्मेदारी सरकारी लोगों की है जनता के काम करने की जिम्मेदारी सरकारी लोगों की है अपनी जिम्मेदारी निभाने में कहाँ खरे उतर पा रहे हैं सरकारी अधिकारी कर्मचारी!
    सरकार जो कानून बनाती है वो कानून सरकारी कर्मचारी बेचने  लगते हैं उनसे अपराधी खरीदते हैं और ठाठ से करते हैं अपराध ! दिन दोपहर में बीच चौराहे पर लूट लिए जाते हैं लोग  हो रहे हैं अपराध ! किए जा रहे हैं मर्डर आदि !  
भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी तो भ्रष्टाचार से कमा ही रहे हैं उन्हें सैलरी क्यों ?सरकार उनकी पहचान क्यों नहीं करती क्यों नहीं छेड़ती है कोई "भ्रष्टाचार मिटाओ अभियान!"
      सरकार जो नियम बनाती है सरकारी मशीनरी का एक बड़ा वर्ग उन्हें बेच कर पैसे कमाता  है भारी भरकम सैलरी भी उठाता है ।सरकारी निगरानी तंत्र इतना लचर या भ्रष्ट है कि नियमों कानूनों को तोड़ने जोड़ने बेचने खरीदने की मंडी बन गया  है सरकारी कामकाज !लगभग हर आफिस में अलग अलग काम के हिसाब से घूस के पैसे फिक्स हैं !भ्रष्टाचार की भारत बहुत बड़ीमंडी है !जहाँ भ्रष्ट लोग नित्यप्रति करोड़ों का कारोबार उस भ्रष्टाचार के बल पर चला रहे हैं जिसे सरकारी नियम कानून गलत मानते हैं ।जिन्हें पकड़ने की जिम्मेदारी सरकार की है ये सरकारों का फेलियर नहीं तो क्या है !फिर भी सैलरी !
  सरकारी आफिसों में भ्रष्टाचार के जन्मदाता सरकार के भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी ही तो होते हैं जिनसे गलत काम करवाकर दलाल लोग काली कमाई करने वालों से करोड़ों रूपए कमीशन कमा लेते हैं तो कल्पना कीजिए कितनी कमाई होगी उन भ्रष्ट अधिकारीकर्मचारियों की !ऊपर से हजारों लाखों की सैलरी !उसके ऊपर वेतन आयोगों की सरकारी कृपा !बारी सरकारी नौकरी !इनकी इतनी सुख सुविधाएँ और अपना इतना संघर्ष पूर्ण जीवन देखकर किसान आत्म हत्या न करें तो क्या करें !
    अपराधीलोग, गुंडेलोग और काली कमाई करने वाले धनीलोगों को इन्हीं सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों से वो अघोषित  रेटलिस्ट मिलती है कि सरकार के द्वारा बनाया गया कौन सा नियम कितने पैसे में तोड़ा जा सकता है ।यही कारण  है कि अपराधियों में कानून का खौफ नहीं है । जिस अपराधी की जेब में जितना पैसा है सो कर रहा है उतना बड़ा अपराध !
     मोदी जी !  किसानों गरीबों मजदूरों का भी कोई वेतन आयोग बनाइए आखिए वे भी देश सेवा का ही काम कर रहे हैं उनकी उपेक्षा क्यों ?किसान आत्महत्या करते जा रहे हैं सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई जा रही है !दाल और टमाटर महँगे होने की चिंता तो है किंतु किसानों की रक्षा के लिए पहले उठाए जाएँ कठोर कदम !बाद में बढ़ाई जाए कर्मचारियों की सैलरी !वे सैलरी बढ़ाए बिना मरे नहीं जा रहे उन्हें आलरेडी इतना मिल रहा है पहले किसानों मजदूरों गरीबों की ओर देखिए मोदी जी !
   किसानों गरीबों मजदूरों की आमदनी की कितने गुने सैलरी होनी चाहिए सरकारी कर्मचारियों की इसकी भी कोई नीति बनाइए !एक तरफ हजारों का ठिकाना नहीं एक तरफ लाखों बढ़ाए जा रहे हैं ये कुंठा ही गरीबों के अंदर  आपराधिक प्रवृत्ति को जन्म देती है ।
   आम जनता के टैक्स दी जाने वाली सैलरी कब बढ़ाई जाए कितनी बढ़ाई जाए इसके लिए जनता से क्यों नहीं पूछा जाता जनता के बीच सर्वे क्यों नहीं कराया जाता !सारे फैसले सरकार खुद ले लेती है तभी तो सरकारी आफिसों के लोग आम जनता को कुछ समझते नहीं हैं सरकारी आफिसों में काम के लिए जाने वाली जनता को खदेड़ कर भगा देते हैं सरकारी लोग !कोई सीधे मुख बात नहीं करता है वहाँ । जनता की कोई सुनने वाला नहीं होता है !
   सरकार में सम्मिलित लोग और सरकारी कर्मचारी यदि  जनता का ध्यान नहीं रखते तो ये लोकतंत्र के नाम पर कलंक है कि जनता आज भी सरकारी अधिकारियों को अपनी समस्या बताने में डरती है उसके चार प्रमुख कारण हैं पहली बात वो सुनेंगे नहीं !दूसरी बात वो कुछ करेंगे नहीं ! तीसरी बात वो पैसे माँगेंगे !चौथी बात वो समस्या बढ़ा देंगे !
   कई बार लोगों को जो तंग कर रहा होता है उसके विरुद्ध किए गए कम्प्लेन की सूचना सरकारी विभाग से उस अपराधी को दी जाती है जाती है जो तंग कर रहा होता है फिर अपराधी ही कम्प्लेनर पर करता है अत्याचार !ये सारी कमियाँ दूर किए बिना सैलरी बढ़ाए जा रही है सरकार !अफसोस !ये सरकारें आम जनता के लिए चुनी जाती हैं पेट केवल अपना और अपनों का भरा करती हैं ।
    मोदी  सरकार के दो वर्ष होने का पर्व जनता भी मना रही है क्या ?या केवल सरकार में सम्मिलित लोग और केवल पार्टी के पदाधिकारी ही !कोशिश ऐसी होनी चाहिए कि जनता को भी विश्वास में लिया जाए और जनता भी मोदी सरकार के वर्षद्वय पर में भावनात्मक रूप से सम्मिलित हो !अन्यथा वर्तमान खुशफहमी कहीं अटल जी की सरकार का फीलगुड बन कर न रह जाए !

   मोदी जी ! जनता का बहुत बड़ा वर्ग भ्रष्टअधिकारियों और भ्रष्टनेताओं की धोखाधड़ी का शिकार हो रहा है उसे बचने के लिए कुछ कीजिए !ये दोनों लोग ही करवा रहे हैं सभी प्रकार के अपराध !अन्यथा अपराधियों में इतनी हिम्मत कहाँ होती है कि वो अपने बल पर अपराध करें और उनके पास इतना धन कहाँ होता है कि वे घूस देकर बच जाएँ किंतु मददगारों के बल पर वो उठा जाते हैं बड़े बड़े कदम !इस लिए उन मदद गारों की पहचान करके उन पर अंकुश लगाना होगा !इन लोगों पर अंकुश लगाए बिना 2019 की वैतरणी पार कर पाना आसान नहीं होगा !
 
  इसके अलावा मोदी जी आखिर कैसे बंद हों अपहरण हत्या बलात्कार जैसे अपराध ! अपराधियों को गले लगाते हैं गुंडे और गुंडों को गले लगाती हैं राजनैतिक पार्टियाँ !इसी प्रकार से अपराध के कारोबार से कमाई करते हैं अपराधी और अपराधियों से कमाई करते हैं भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी !यदि सरकारी अधिकारी ,कर्मचारी ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ होते तो न हत्याएँ होतीं न होते बलात्कार !इसलिए अपराधियों पर अंकुश लगाने से पहले भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों पर काबू पावे सरकार !उसके पहले विकास संबंधी सारी बातें बेकार ! 
    प्रधानमंत्री जी ! सरकार के हाथ पैर तो सरकारी अधिकारी और कर्मचारी ही होते हैं जिनके अच्छे बुरे व्यवहार के आधार पर ही सरकार के काम काज का मूल्यांकन  होता है क्योंकि अधिकारियों और कर्मचारियों से ही जनता को जूझना पड़ता है वो ही यदि भ्रष्टाचारी हैं तो आप कितने भी अच्छे बने रहें किंतु जनता के मन में आपकी छवि भ्रष्टाचार समर्थक के रूप में  ही बनी रहेगी !अपराधों पर अंकुश लगाने के नाम पर भाषण चाहें जितने हों किंतु काम बिलकुल नहीं हो रहा है ! 
   जेल में बैठकर  मीटिंगें कर रहे हैं अपराधी !एक साधारण किसान की गारंटी पर हजारों करोड़ का लोन मिल जाता है ऐसे असंख्य अपराध कर रहे हैं सरकारी अधिकारी ,कर्मचारी इन्हें कोई देखने रोकने वाला ही नहीं है तभी तो अंकुश नहीं लग पा रहा है अपराधों पर !        सरकारी नीतियाँ इतनी अंधी हैं कि अधिकारियों कर्मचारियों से काम लेना तो सरकार के बश का ही नहीं है इनके  भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना भी सरकार के बश का नहीं है फिर भी इनकी सैलरी बढ़ाए जा रही है सरकार जबकि सरकारी हर काम काज का भट्ठा बैठा रखा  है इन्होंने !आखिर सरकार अपने  कर्मचारियों से इतनी खुश क्यों है!
    सरकारी शिक्षा विभाग ,डाकविभाग दूरसंचार विभाग चिकित्साविभाग चौपट तो इन्हीं सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों ने कर  रखा है इनसे बहुत कम सैलरी पाकर भी प्राइवेट टीचर, कोरियरकर्मी, प्राइवेटदूर संचार कर्मी,चिकित्साकर्मी अपने अपने क्षेत्र में कितनी अच्छी अच्छी सेवाएँ दे रहे हैं । 
    सरकार के कर्मचारी तो इतने कामचोर हैं कि जिस आफिस के कर्मचारियों की एक एक महीने की सैलरी पर पचासों लाख रूपए खर्च हो रहे होते हैं उस आफिस के कर्मचारी अपना कम्प्यूटर और प्रिंटर बिगाड़ कर उसी बहाने कई कई दिन काम न करके जनता को टरकाया करते हैं ऊपर से जनता के साथ मिलकर वो लोग  भी सरकार तथा सरकारी व्यवस्थाओं को गालियाँ देते हैं !         इनके काउंटरों पर नंबर की तलाश में खड़ी जनता को जानवरों की तरह कभी भी खदेड़ देते हैं ये इटरनेट न आने का बहाना बनाकर!कई कई दिन बीत जाने पर भी काम  न होने पर घूस देने को मजबूर कर दी जाती है जनता !उसके पास इसके अलावा और कोई दूसरा विकल्प ही नहीं होता है । सरकारी तंत्र की ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जहाँ जनता इस विश्वास के साथ शिकायत करे कि उसका काम समय से हो जाएगा !
       सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों से काम कराने के लिए घूस देने के अलावा जनता के पास कोई अधिकार नहीं हैं जिस अधिकारी से शिकायत की जाती है वो उलटे जनता को ही काटने दौड़ता है सरकार तक जनता की पहुँच नहीं होती है !
     कुल मिलाकर अपराध छोटे हों या बड़े इसे करने वाला किसी न किसी कोने में मूर्ख होता है तभी तो ऐसा  रास्ता चुनता है ।अपराधी केवल यंत्र की भाँति होता है इसी कारण ऐसे लोगों का ऊपरी कमाई के लालच में उपयोग करते हैं भ्रष्टअधिकारी कर्मचारी और गुंडेनेता !जहाँ अधिकारियों कर्मचारियों की ऊपरी कमाई का साधन बने हैं अपराधी वहीँ भ्रष्टनेताओं  का दबदबा बनाने में सहायक होते हैं  अपराधी !यही अधिकारी और यही नेता उन अपराधियों की हर समय हर प्रकार से रक्षा करते रहते हैं इस सच्चाई से इनकार नहीं किया जा सकता है इसलिए  ऐसे लोगों पर अंकुश लगाए बिना अपराधों पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता है । 
   

Saturday, 25 June 2016

'योग' भी 'ज्योतिष' के बिना ढोंग है ! जिसका समय ख़राब हो उसे कैसे ठीक कर देगा योग और आयुर्वेद !

     'योग' दिव्य विद्या है किंतु योग के नाम पर नाचने कूदने वाले कुछ बाबालोग समय का महत्त्व न समझने के कारण मूर्खताबश ज्योतिषशास्त्र की निंदा करने  लगे  हैं !
     योग आयुर्वेद समेत समस्त चिकित्सा पद्धतियों का मनना है कि साध्य रोगी ही ठीक हो सकता है कष्ट साध्य रोगी मुश्किल से ठीक होता है और असाध्य रोगी बिलकुल नहीं ठीक होता किंतु साध्य रोगी  कौन !जिसका समय ठीक होता है वो !किंतु समय किसका ठीक इसका निर्णयतोज्योतिषशास्त्र ही करेगा !
     जो निरक्षर बाबा लोग ज्योतिष को गालियाँ देने लगे हैं इसका सीधा सा मतलब है कि ऐसे पाखंडियों ने न कुछ पढ़ा है और न ही इन्हें कुछ पता है जबकि सारा संसार जनता है कि जिसका समय सही है वही स्वस्थ हो सकता है जिसकी जब तक आयु है और वही बचाया जासकता है !
     ज्योतिष शास्त्र समय संबंधी पूर्वानुमान का सबसे बड़ा विज्ञान है !ये अगर पेट पिचका कर पैसे कमाने वाले नट नागरों को न समझ में आए तो इसके लिए ज्योतिष शास्त्र और ज्योतिष विद्वान क्या करें !कैसे घुसाएँ उन दिमागी अपाहिजों की घमंडी खोपड़ी में! 
     जिस ज्योतिष शास्त्र को आयुर्वेद केवल मानता ही नहीं है अपितु आयुर्वेद अधूरा है ज्योतिष शास्त्र के बिना !आयुर्वेद के बड़े बड़े ग्रंथों में ज्योतिष शास्त्र संबंधित बातों को उद्धृत किया गया है  गया है !यदि कोई व्यक्ति ज्योतिष शास्त्र न भी पढ़ा हो केवल आयुर्वेद भी पढ़ा हो तो उसे भी पता होगा ज्योतिष शास्त्र का महत्त्व किंतु जिसने कुछ पढ़ा ही न हो उसके लिए बेकार है ज्योतिष क्या कोई भी शास्त्र ! वो जिस विषय में जितनी चाहे उतनी बकवास करे स्वतंत्र है वो !जितनी योग के नाम पर कसरत करने के लिए हाथ पैर तो कोई भी हिला  डुला सकता है पढ़ा हो या अनपढ़ किंतु ज्योतिष शास्त्र वेदों का नेत्र है !ये उसी को समझ में आएगा जिसके पास दिमाग होगा !ज्योतिष जैसे शास्त्र के विषय में मुख उठा के ऐसे ऐसे लोग बकवास करने लगते हैं जिनमें शास्त्रों को समझने की क्षमता ही नहीं है । 
    आयुर्वेद के शीर्ष ग्रंथों में भी औषधि आहरण से लेकर औषधि निर्माण एवं औषधि दान तक की विधि में ज्योतिष शास्त्र का भरपूर उपयोग किया गया है !औषधि आहरण में स्थान विशेष की चर्चा सुश्रुत संहिता में वास्तु के आधार पर ही की गई है की तक की विधि थ भी कहते हैं !ज्योतिषशास्त्र जन्मपत्री विज्ञान वास्तु विज्ञान को यदि वे गलत कहते हैं तो इधर उधर योग शिविरों कहते क्यों घूम रहे हैं सीधे शास्त्रार्थ करें और गलत सिद्ध करके दिखावें ज्योतिष को !साधू संतों जैसा वेष धारण करके शास्त्रों की निंदा करना निंदनीय है कोई बात यदि किसी को समझ में न आवे इसका मतलब ये नहीं कि वो गलत है !रिओं यदि उन्हें गलत की सत्यता पर यदि संदेह हो तो बाबा जी करें शास्त्रार्थ !सरकार व्यवस्था करे !
    योग शिविरों में ज्योतिष की बुराई करना ठीक नहीं है यदि ज्योतिष की पद्धति गलत सिद्ध होगी तो बंद कर दी जाएगी !दूध का दूध पानी का जाएगा !यदि सही होगी तो ज्योतिष की बुराई बंद हो जाएगी !ऐसे कोई भी कभी भी ज्योतिष की निंदाकरने लगता आखिर ज्योतिष एक विषय है !कोई ज्योतिषी गलत हो सकता है किंतु शास्त्र नहीं !केवल ज्योतिष ही नहीं संपूर्ण धर्म क्षेत्र ही आज भ्रष्टाचार का शिकार है योग्य और सदाचारी लोगों को खोज पाना दिनोंदिन कठिन होता जा रहा है !धर्म की जितनी विधाएँ हैं सब फेल होती जा रही हैं समाज में बढ़ते अपराध इस बात के सुदृढ़ प्रमाण हैं !पैसे के बल पर भीड़ कहीं कोई कितनी भी इकट्ठी कर ले किंतु समाज सिरे से ख़ारिज करता जा रहा है !ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में जो ज्योतिष पढ़े नहीं हैं वो भी ज्योतिष की निंदा करते हैं अरे !जिस विषय को आप जानते ही नहीं हैं उसके सही गलत होने का फैसला आप कैसे कर सकते हैं ! आखिर ज्योतिष भी एक शास्त्र है कोई व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए वो शास्त्र से बड़ा कभी नहीं हो सकता !वैसे भी शास्त्रार्थ अपनी पुरानी परंपरा है इसमें कोई बुराई भी नहीं है ! शंका समाधान हो जाए तो क्या बुरा है !
" ग्रहों की मान्यता को पाखंड बताने वाला कोई भी व्यक्ति यदि ज्योतिष पढ़ा हो तो उसे शास्त्रार्थ की खुली चुनौती !"
     जिसने ज्योतिष पढ़ी हो उसी से हो सकता है शास्त्रार्थ !और जिसने जिस विषय को पढ़ा ही न हो वो उस विषय को सही या गलत कैसे कह सकता है ।बिना पढ़े लोग तो सारी दुनियाँ को अपने जैसा ही अनपढ़ समझते हैं इसलिए मुख उठाकर कभी किसी को भी कुछ भी बोल देते हैं ऐसे लोगों से शास्त्रार्थ कर पाना कैसेsee more...http://bharatjagrana.blogspot.in/2016/06/blog-post_20.html "

'योग' सिखाने के लिए लगाए जाएँ गरीबों मजदूरों और किसानों के बच्चे ! सच्चे कर्मयोगी हैं वे !!उनकी उपेक्षा क्यों ?

   खेतों खलिहानों में उलटे खड़े हो हो कर दिन भर रिकार्ड तोड़ते हैं गरीबों के बच्चे !इसी उलटे खड़े होने की शरारतों के कारण दिन में कई कई बार पिट जाते हैं बेचारे !शहरों में वही हरकतें शीर्षासन कही जाती हैं जिनके बल पर लोग कहते  हैं कि हमने रिकार्ड तोड़ दिए हैं !    
     कैसे कैसे बेवकूप बनाते हैं लोग !वास्तव में मूर्ख बनाने का धंधा बना लिया है कुछ लोगों ने !और कहते हैं हम तो योगी हैं ऐसे तथा कथित योगगुरु गाँव में जाएँ न योग सिखाने देखो कैसे खदेड़े जाते हैं ।ऐसे लोगों के पास भीड़ अन्य कारणों से भले इकट्ठी हो जाए वो लोग जैसे बंदरों का नाच देखने के लिए इकट्ठे हो जाते हैं वैसे ही इन्हें देख देख कर भी हँस लेंगे थोड़ी देर उनका भी मनोरंजन हो जाएगा ! किंतु इस योग के कारण  तो नहीं ही होगी भीड़ !
   गरीबों मजदूरों और किसानों के बच्चे जब काम करते करते थक जाते हैं तो थोड़ी देर मस्ती मारने के नाम पर खेलने कूदने लग जाते हैं वे ऊँचे ऊँचे पेड़ों पर चढ़ लेते हैं बड़ी बड़ी ऊँचाई से कूद लेते हैं तेजधार नदियों में तैर लेते हैं भारी बोझा उठा लेते हैं दिन दिन भर लगातार परिश्रम कर लेते हैं !भैंसों की पीठ पर बैठ कर दौड़ा लेते हैं !उस बढ़ी स्पीड में कूद जाते हैं उसके ऊपर से !ताजा जुता हुआ खेत देख कर दौड़ने कूदने और सिर के भल खड़े होने का किसका मन नहीं करता है ये मस्ती वही समझ सकते हैं जिन्होंने  ग्रामीण जीवन के स्वर्ग को भोगा  हो !अब शहर के लोग उसे योग कहने लगें तो कहें !योग के नाम पर की जाने वाली इन पाखंडियों की हरकतों का जब ग्रामीण जीवन से मिलान करते हैं तो वहाँ का तो सुबह उठने से लेकर रात्रि में सोने तक का  हर काम ही योग है । चार चार पाँच पाँच सौ
हजार हजार बोरे आलू मीलों में कई कई कई मंजिल तक उठाकर ले जाते हैं पल्लेदार !यदि यही सबकुछ करना योग है तो वो पल्लेदार कर्म योगी क्यों नहीं ये कामचोर हाथ पैर हिलाने डुलाने वाले योग गुरु कैसे !
     रस्सी बाल्टी से कुएँ से पानी निकालना !फरूहे से खेतों की गुड़ाई करना,कई कई गट्ठे चारा काटना ये सब सार्थक काम 'योग' क्यों नहीं हो सकते ! किसान हैं इसलिए उन्हें योगी नहीं कहा जा सकता वो भी निरर्थक बैठ कर हाथ पैर हिला रहे होते तो बेचारे वो किसान लोग भी योगी कहे जाते !
     घरेलू कामों से भी मुख चुराने वाले नौकरों के आधीन जिंदगी जीने वाले लोगों के पेट बड़े बड़े हो गए हैं वो चाहें तो घरेलू काम कर लें घर की साफ सफाई कर लें बाहरी लोगों को घरेलू काम के लिए नौकर न रखें! इससे घर की प्राइवेसी भंग नहीं होगी बाहरी लोगों का घर गृहस्थी में प्रवेश बंद होगा !इससे घरों में घरेलू नौकरों के द्वारा घटित होने वाले तमाम प्रकार के अपराध रुकेंगे !
    अपने घर में पोछा लगाना,कपड़े धोना,बैठकर बर्तन माँजना , रसोई बाथ रूम की टाइल साफ करना !बैठकर परिश्रम पूर्वक आटा गूँथना !बैठकर रोटी बनाना !ऐसे परिश्रम पूर्वक  सार्थक शारीरिक कार्यों में लगे स्त्रीपुरुषों के कर्मयोगी होने का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है !
     शहरों में जिनके पेट निकले हैं उसे अंदर कराने के लिए जिस योग की आवश्यकता है वो कला  ग्रामीणों किसानों मजदूरों के बच्चे बच्चे को आती है उसके लिए योग को बदनाम करना ठीक नहीं है !ये कल सिखाने के लिए योगाटीचर का उत्तम रोल प्ले कर सकते हैं वो बच्चे ! पेड़ों से कूदने लभ्भा लैया खेलने वाले।,नदियों में तैरने नहाने वाले,खेतों खलिहानों में परिश्रम करने वाले,
 योग या उद्योग !या सत्ता का दुरुपयोग !!गरीबों का पेट भरना ज्यादा जरूरी है या अमीरों का पेट खाली करना ! !
    हमें ये सीधी सी बात समझनी होगी कि बिना शारीरिक श्रम किए यदि हम पूरा भोजन करते हैं तो हमारे लिए हानिकारक है उसे पचाने के लिए हमें हर हाल में पसीना बहाना होगा कोई काम करके या फिर बदरों की तरह निरर्थक  उछल कूद कर !
      किसानों ,मजदूरों या घरों में काम करने वाली महिलाओं के कभी पेट निकलते देखे हैं क्या ? सीधी बात वो काम करते हैं इसीलिए  तो !इसलिए उन्हीं से सीख लीजिए कर्म योग अन्यथा बाबाओं से सीखोगे तो ये तुम्हें हाथ पैर हिलाना डुलाना बताकर कोई न कोई अपना प्रोडक्ट बेच देंगे आपको !ऊपर से कहते हैं चैरिटी करते हैं चैरिटी में कहीं कमाई होती है क्या !करोड़ों रूपए के विज्ञापन ये चैरिटी है क्या !आजकल लोग इतना अधिक झूठ बोलने लगे हैं ।

 'योग' मुट्ठी भर आलसी लोगों के लिए है जबकि भुखमरी गरीबी का शिकार देश का बहुत बड़ा वर्ग है ! कर्ज पीड़ित आत्महत्या करते किसान !महँगाई की मार !दाल सब्जी पेट भरने के लिए नहीं मिल पा रही है ग़रीबों के बच्चों को !सरकार के लिए पहले जरूरी क्या है ये सरकार सोचे !समाज में जिन लोगों ने ग़रीबों के हिस्से का भोजन खुद खा लिया है और उसे पचाने के लिए परिश्रम नहीं किया है उस पाप से पेट निकल आए हैं !  विश्व के उन मुट्ठी भर लोगों के लिए इतना बड़ा आडम्बर और इतना भारी खर्च दूसरी ओर वो बहुत बड़ा वर्ग है जिसे दोनों समय भोजन नहीं मिल पा रहा है दाल सब्जी खाए बिना महीनों बीत जाते हैं दूध घी का पता नहीं उन बच्चों के लिए क्या है ?         
    राहु केतु शनि और वास्तु जैसे शास्त्रीय विषयों की निंदाकरने वाले बाबाओं को शास्त्रार्थ की चुनौती !see more...http://samayvigyan.blogspot.in/2016/06/blog-post_23.html

Friday, 24 June 2016

  महोदय , 
  मैंने  भारतसरकार  के  प्रमाणित सपूर्णानंद संस्कृत विश्व विद्यालय से ज्योतिष शास्त्र में आचार्य अर्थात (M. A.)किया है इसके बाद "बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी"  से Ph.D की है ।ज्योतिष आयुर्वेद सहित वेदों और पुराणोंआदि में वर्णित  प्राचीनविज्ञान के आधार पर समयविज्ञान की दृष्टि से कई महत्त्वपूर्ण शोधकार्य किए हैं| 
   विश्व की सभी चिकित्सा पद्धतियों का मानना है कि जिसका समय खराब होगा उसे योग या आयुर्वेद के द्वारा स्वस्थ नहीं किया जा सकता आयुर्वेद भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस सच्चाई को स्वीकार करता है यही सही है ।
     अभी कुछ दिन पूर्व फरीदाबाद के एक योगशिविर में योगगुरु रामदेव ने अपने योग की प्रशंसा करते हुए राहु, केतु, शनि ,साढ़ेसाती, रत्नधारण आदि विषयों की न केवल निंदा की है अपितु ज्योतिषियों को पाखंडी भी कहा है जिसका प्रसारण बहुत सारे टीवी चैनलों में हुआ अखवारों में भी ये खबर प्रकाशित की गई। चूँकि रामदेव प्रिद्धि प्राप्त बाबा हैं इसलिए उनकी बातों का समाज पर असर पड़ना स्वाभाविक है । 
        महोदय !काशी  हिंदू विश्व विद्यालय जैसे बड़े शिक्षण संस्थानों में ज्योतिष के डिपार्टमेन्ट हैं जहाँ अन्य विषयों की तरह ही छात्र सरकारी पाठ्यक्रम के रूप में ज्योतिष  पढ़कर छात्र ज्योतिषाचार्य (MA ) Ph .D. आदि  डिग्रियाँ हासिल करते हैं !उसी के आधार पर उन्हें नौकरी मिलती है । 
         श्रीमान जी !वेदों का नेत्र कहे जाने वाले ज्योतिष जैसे सम्मानित विषय की निंदा रामदेव अपने अज्ञान के कारण कर रहे हैं या फिर जैसे अपने उत्पाद बेचने के लिए दूसरे के उत्पादों की निंदा करने के आदती रामदेव ने अपने व्यायामी योग का विज्ञापन करने की दुर्भावना से ज्योतिष शास्त्र की निंदा की है । 
        महोदय ! मेरा निवेदन है कि रामदेव के ऐसे उपदेशात्मक गलत एवं भ्रामक विज्ञापनों पर अंकुश लगाया जाए !

 का दिवस की तैयारी के शिविर में  

तीक्षा इसके आधार पर   समय ही जिसका खराब हो उसे कैसे स्वस्थ कर लगा   आयुर्वेद या विश्व की कोई भी चिकित्सा पद्धति !समय जिसका पूरा  हो चुका हो उसे कैसे बचा लेगी विश्व की कोई भी चिकित्सा पद्धति !समय अच्छा है या बुरा इसे बताने वाला आयुर्वेद नहीं अपितु ज्योतिष है व्यायाम और आयुर्वेद की सामर्थ्य अत्यंत सीमित है चिकित्सा पद्धति स्वस्थ होने लायक रोगी को ही स्वस्थ कर सकती है हर रोगी को नहीं किंतु स्वस्थ होने लायक रोगी और न स्वस्थ होने लायक रोगियों के अंतर को स्पष्ट तो ज्योतिष ही करेगा !ये आयुर्वेद के बश की बात ही नहीं है !
      जिन पाखंडियों ने आयुर्वेद भी नहीं पढ़ा है वे ज्योतिष की निंदा करके मूर्ख  समाज को !आयुर्वेद ही पढ़ा होता तो भी पता होता ज्योतिष एवं वास्तु आदि का महत्त्व !मैं 'सुश्रुतसंहिता' और और 'चरकसंहिता' जैसे ग्रंथों में दिखा दूँगा ज्योतिषशास्त्र का खुला प्रयोग ! ज्योतिष शास्त्र के बिना विकलांग है आयुर्वेद !
    ज्योतिष शास्त्र समय संबंधी पूर्वानुमान का सबसे बड़ा विज्ञान है !

Thursday, 23 June 2016

राहु केतु शनि और वास्तु जैसे शास्त्रीय विषयों की निंदाकरने वाले बाबाओं को शास्त्रार्थ की चुनौती !

    ज्योतिष शास्त्र समय संबंधी पूर्वानुमान का सबसे बड़ा विज्ञान है !ये अगर पेट पिचका कर पैसे कमाने वाले नट नागरों को न समझ में आए तो इसके लिए ज्योतिष शास्त्र और ज्योतिष विद्वान क्या करें !कैसे घुसाएँ उन दिमागी अपाहिजों की घमंडी खोपड़ी में! 
     जिस ज्योतिष शास्त्र को आयुर्वेद केवल मानता ही नहीं है अपितु आयुर्वेद अधूरा है ज्योतिष शास्त्र के बिना !आयुर्वेद के बड़े बड़े ग्रंथों में ज्योतिष शास्त्र संबंधित बातों को उद्धृत किया गया है  गया है !यदि कोई व्यक्ति ज्योतिष शास्त्र न भी पढ़ा हो केवल आयुर्वेद भी पढ़ा हो तो उसे भी पता होगा ज्योतिष शास्त्र का महत्त्व किंतु जिसने कुछ पढ़ा ही न हो उसके लिए बेकार है ज्योतिष क्या कोई भी शास्त्र ! वो जिस विषय में जितनी चाहे उतनी बकवास करे स्वतंत्र है वो !जितनी योग के नाम पर कसरत करने के लिए हाथ पैर तो कोई भी हिला  डुला सकता है पढ़ा हो या अनपढ़ किंतु ज्योतिष शास्त्र वेदों का नेत्र है !ये उसी को समझ में आएगा जिसके पास दिमाग होगा !ज्योतिष जैसे शास्त्र के विषय में मुख उठा के ऐसे ऐसे लोग बकवास करने लगते हैं जिनमें शास्त्रों को समझने की क्षमता ही नहीं है । 
    आयुर्वेद के शीर्ष ग्रंथों में भी औषधि आहरण से लेकर औषधि निर्माण एवं औषधि दान तक की विधि में ज्योतिष शास्त्र का भरपूर उपयोग किया गया है !औषधि आहरण में स्थान विशेष की चर्चा सुश्रुत संहिता में वास्तु के आधार पर ही की गई है की तक की विधि थ भी कहते हैं !ज्योतिषशास्त्र जन्मपत्री विज्ञान वास्तु विज्ञान को यदि वे गलत कहते हैं तो इधर उधर योग शिविरों कहते क्यों घूम रहे हैं सीधे शास्त्रार्थ करें और गलत सिद्ध करके दिखावें ज्योतिष को !साधू संतों जैसा वेष धारण करके शास्त्रों की निंदा करना निंदनीय है कोई बात यदि किसी को समझ में न आवे इसका मतलब ये नहीं कि वो गलत है !रिओं यदि उन्हें गलत की सत्यता पर यदि संदेह हो तो बाबा जी करें शास्त्रार्थ !सरकार व्यवस्था करे !
    योग शिविरों में ज्योतिष की बुराई करना ठीक नहीं है यदि ज्योतिष की पद्धति गलत सिद्ध होगी तो बंद कर दी जाएगी !दूध का दूध पानी का जाएगा !यदि सही होगी तो ज्योतिष की बुराई बंद हो जाएगी !ऐसे कोई भी कभी भी ज्योतिष की निंदाकरने लगता आखिर ज्योतिष एक विषय है !कोई ज्योतिषी गलत हो सकता है किंतु शास्त्र नहीं
!केवल ज्योतिष ही नहीं संपूर्ण धर्म क्षेत्र ही आज भ्रष्टाचार का शिकार है योग्य और सदाचारी लोगों को खोज पाना दिनोंदिन कठिन होता जा रहा है !धर्म की जितनी विधाएँ हैं सब फेल होती जा रही हैं समाज में बढ़ते अपराध इस बात के सुदृढ़ प्रमाण हैं !पैसे के बल पर भीड़ कहीं कोई कितनी भी इकट्ठी कर ले किंतु समाज सिरे से ख़ारिज करता जा रहा है !ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में जो ज्योतिष पढ़े नहीं हैं वो भी ज्योतिष की निंदा करते हैं अरे !जिस विषय को आप जानते ही नहीं हैं उसके सही गलत होने का फैसला आप कैसे कर सकते हैं ! आखिर ज्योतिष भी एक शास्त्र है कोई व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए वो शास्त्र से बड़ा कभी नहीं हो सकता !वैसे भी शास्त्रार्थ अपनी पुरानी परंपरा है इसमें कोई बुराई भी नहीं है ! शंका समाधान हो जाए तो क्या बुरा है !
" ग्रहों की मान्यता को पाखंड बताने वाला कोई भी व्यक्ति यदि ज्योतिष पढ़ा हो तो उसे शास्त्रार्थ की खुली चुनौती !"

जिसने ज्योतिष पढ़ी हो उसी से हो सकता है शास्त्रार्थ !और जिसने जिस विषय को पढ़ा ही न हो वो उस विषय को सही या गलत कैसे कह सकता है ।बिना पढ़े लोग तो सारी दुनियाँ को अपने जैसा ही अनपढ़ समझते हैं इसलिए मुख उठाकर कभी किसी को भी कुछ भी बोल देते हैं ऐसे लोगों से शास्त्रार्थ कर पाना कैसेsee more...http://bharatjagrana.blogspot.in/2016/06/blog-post_20.html "

Wednesday, 22 June 2016

दलित राजनीति का गंगाजल सूँड़ में भरभर कर बसपा का हाथी अब किसके ऊपर उड़ेलेगा !

"तिलक तराजू औ तलवार ,सब कोई देखौ भ्रष्टाचार "! उत्तरप्रदेश  के हाथी तोड़ने लगे हैं अनुशासन कीरस्सी !
ये तो  राजनीति है यहाँ कोई किसी का नहीं होता है इसमें जिसका जैसा आपराधिक कद उसको उतना बड़ा पद !साफ सी बात है किसी को बुरा लगे तो क्या ? दलितों के शोषण के नाम पर सवर्णों को गालियाँ देकर दो दो कौड़ी के लोग विधायक सांसद मंत्री मुख्यमंत्री आदि बहुत कुछ बन जाते हैं !ये है सवर्णों का गौरव !राजनीति ऐसा तालाब है जहाँ गधे नहाएँ तो घोड़े बनकर निकलते हैं बगुले  हंस बन जाते हैं !दो दो चार  रूपए किराए के लिए तरसने वाले लोग कब अरबपति बन जाते हैं ये उन्हें भी अखवारों से पता चलता है !हर दल का हर नेता दलितों का विकास करने पर आमादा है किंतु कर नहीं पा रहे हैं बेचारे ! उनके जीवन की सबसे बड़ी पीड़ा या दुविधा ये है कि नेता अपना घर भरें या दलितों का !इसलिए घर तो अपना भरते हैं गालियाँ सवर्णों को देते हैं जबकि सवर्ण तो वर्षों से भारत में प्रवासियों जैसा जीवन व्यतीत कर रहे हैं कहीं पूछ लिया जाता है तो चले जाते हैं बाक़ी चौपट तो वही कर रहे हैं जिनके पूर्वज सिखा कर गए हैं कि सवर्ण न होते तो हम तीर मार देते !खैर देखो इस गलतफहमी में कब तक जीते हैं वो लोग !

  नेताओं की नीलामी  सीटों की नीलामी पदों की नीलामी बारी राजनीति !  अब  अनुशासन की रस्सी तोड़ तोड़ कर भागने लगे हैं कहते महावत को मायामोह हो रहा है !
 राजनीति में यदि खरीद फरोख्त  और बंशवाद की प्रथा न होती गुंडागर्दी का बोलबाला न होता और अपराधियों का आदर न होता तो शिक्षित सेवक सदाचारी और ईमानदार लोगों को भी राजनीति में स्थान मिल सकता था किंतु भले लोगों के पास जो नहीं होता है उसी की जरूरत पड़ती है राजनीति में !

      राजनैतिक पार्टियों में भी किन्नरों जैसा जीवन जी रहे हैं कई प्रतिभा संपन्न बहुमूल्य अच्छे खासे लोग !अपने को पार्टी के अनुशासित सिपाही बता बता कर अपना दिल बहलाया करते हैं पार्टियों में उपेक्षित जिंदगी जीने के लिए मजबूर लोग !नारे रिस्तेदारों के बीच उपहास करवाया करते हैं बहुमूल्य जीवन का एक एक स्वाँस पार्टी कार्यक्रमों के नाम पर ब्यर्थ में बिताया करते हैं कुछ लोगों से माँगे हुए पैसों का नास्ता कर जाते हैं कुछ लोग !मीटिंग का मतलब किसी की चाय फोकट में पीने के लिए इकठ्ठा होना यही तो हैं पार्टी के कार्यक्रम !कभी कभी जिंदाबाद मुर्दाबाद हैजाबाद फैजाबाद हो जाता है कभी कभी मुट्ठी भर पुआल में आग लगाकर पुतला जला दिया जाता है ऐसी ही ऊटपटाँग हरकतों को कहा जाता है पार्टी कार्यक्रम !उसमें कुछ न नया सोचना होता है और न होना होता है बस अपना  अपना परिचय देना होता है इस समय बड़ी शालीन भाषा बोलते हैं नेता !चाय की चुसकियों के साथ सारा डिसकस पूरी तरह इंसानी  भाषा में होता है । उपेक्षित नेताओं के विषय में हर कोई जानना चाहता है कि आपके अंदर ऐसा कौन सा दुर्गुण है कि आपकी पार्टी आपको कोई पद नहीं देती !किंतु बेचारे वे भले लोग ये कैसे बतावें कि कोई दुर्गुण ही तो नहीं हैं तभी तो पार्टी ने हासिए पर धकेल रखा है अन्यथा एक दो दर्जन यदि दबंगई टाइप के मुकदमे होते तो छोटे मोटे पद छोड़िए प्रदेश का अध्यक्ष बना देतीं !

    अध्यक्ष बनते ही अतीत की सारी गुंडागर्दी के केस राजनैतिक केस कहे जाने लगते हैं और प्रशासन कार्यवाही करता है तो बदले की कार्यवाही मानी जाती है !  यही तो  राजनीति का आनंद है । 

        अरे बन्धुओ !राजनैतिक पार्टी में किन्नर बनकर रहने से अच्छा है कि आप जनसेवा व्रती बनें और अपनी जीवंतता सिद्ध करें !see more... http://sahjchintan.blogspot.in/2016/06/blog-post_1.html


Wednesday, 15 June 2016

21 संसदीय सचिव बनाए क्यों गए थे ? इसका कारण कहीं ज्योतिषीय भय ही तो नहीं है ! देखिए आप भी !

     ये है ज्योतिष !  
बंधुओ !14 -2-2015 को जब केजरी वाल सरकार बनी तो इस सरकार में आम आदमी पार्टी के लगभग 13 विधायक ऐसे थे जिनके नाम 'अ' अक्षर से प्रारंभ होते हैं इसका मतलब ये होता है कि ये  एक साथ शान्ति पूर्वक नहीं रह पाएँगे ये कभी भी कोई क्रांति का विगुल फूँक सकते हैं और ये सरकार गिर सकती है जैसे अन्ना आंदोलन 4 'अ ' अक्षरों के ईगो के कारण  ही टूटा था !अन्ना ,अरविंद ,अग्निवेश और अमित त्रिवेदी इसी प्रकार से हमने कई और उदाहरण लिख कर इसी ब्लॉग पर प्रकाशित किए जिनमें मेरे कहने का उद्देश्य था कि 'अ' अक्षर वाले इतने लोग एक साथ नहीं रह पाएँगे और ये सरकार गिर जाएगी !ऐसे लेख बार बार प्रकाशित करने पर एक दिन आम आदमी पार्टी के ही किसी व्यक्ति ने इसका उपाय जानने के लिए करीब आधा घंटे तक हमारे साथ फेस बुक पर चैट की जिन्हें मैं पहचान नहीं पाया था किंतु उन्होंने अपना परिचय आम आदमी पार्टी से संबंधित ही दिया था ये मुझे याद है !उनसे मैंने साफ साफ कह दिया था कि ये लोग पार्टी और सरकार के लिए कभी भी समय बन सकते हैं इसलिए इन्हें खुश रखा जाना नितांत आवश्यक है उधर इसी बात से संबंधित आर्टिकल बनाकर हमने मार्च के पूर्वार्द्ध में ही अपने ब्लॉग पर डाल दिया था !सम्भवतः इसीकारण से 13 मार्च 2015 को ही बनाए गए थे 21 संसदीय सचिव !
     ब्लॉग पर वो लेख प्रकाशित करने के बाद अभी तक पुनः खोला नहीं गया है  प्रमाण रूप में उसकी जाँच करवाई जा सकती है ! पढ़ें आप भी उस मूल लेख का ये अंश -     
" आम आदमी पार्टी हो या अरविन्द केजरी वाल 'अ 'अक्षर ने कर रखा है सबका बुरा हाल !
आप स्वयं देखिए - आशुतोष ,अजीत झा,  अलकालांबा, आशीष खेतान,अंजलीदमानियाँ ,आनंद जी, आदर्शशास्त्री,असीम अहमद इसी प्रकार से अजेश,अवतार ,अजय,अखिलेश,अनिल,अमान उल्लाह खान  आदि और भी जो लोग हों 'अ' से प्रारम्भ नाम वाले वो कब किस बात को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना कर  पार्टी के कितने बड़े भाग को प्रभावित करके कितनी बड़ी समस्या तैयार कर दें कहना कठिन होगा !इससे पार्टी तो प्रभावित होगी ही सरकार भी प्रभावित होगी क्योंकि ये छोटी समस्या नहीं तैयार करेंगे !
     अभी भी आम आदमी पार्टी को सुरक्षित रखने का पहला रास्ता तो ये है कि सहनशीलता पूर्वक अ नाम वाले आम आदमी पार्टी के सभी महापुरुष एक दूसरे की टाँग खिंचाई करना बंद कर  दें और  सबके क्षेत्र बाँटे जाएँ तथा किसी एक का महिमा मंडन न किया जाए ,सभी अ वालों के काम अलग अलग बाँटे जाएँ और सभी 'अ' से प्रारम्भ नाम वालों को समान रूप से पूजा जाए !सबको महत्त्व देने का प्रयास किया जाए और जिसको कुछ कम सम्मान भी मिले तो  वो पार्टीहित को ऊपर रखकर उतने से ही काम चलाने की आदत डालें तो अभी भी एक सीमा तक टाले जा सकते हैं कई  प्रकार के विवाद !दूसरा रास्ता एक और है जिसमें कुछ ज्योतिषीय सावधानियाँ बरतनी होंगी और भी कुछ बात व्यवहार बदलने होंगे जो यहाँ लिखना संभव नहीं है अन्यथा यदि सबको पता लग ही गया तो उसका उतना प्रभाव उन लोगों पर पड़ना संभव नहीं होगा जिन पर पड़ना चाहिए "!
यह पूरा मूल लेख पढ़ने के लिए खोलें यह लिंक seemore...http://jyotishvigyananusandhan.blogspot.in/2015/03/blog-post_61.html