Thursday, 14 April 2016

केजरीवाल की नकल करने लगा है कन्हैया ! नेता बनने के लिए वो भी अब जूतों चप्पलों की शरण में ! बारी राजनीति !!

    नेता बनने के लिए जूते चप्पल स्याही आदि अपने ऊपर फेंकवा कर विरोधियों का नाम लगा देना फैशन सा बनता जा रहा है ! नेता बनने वाले ऐसे राजनीति के शौकीनों पर कसी जाए नकेल !
     कितने गंदे होते हैं वे लोग जो देश समाज एवं देश के प्रतीकों के प्रति यह जानते हुए भी कि इससे उत्तेजना फैलेगी फिर भी  ऊटपटाँग बोलकर समाज को भड़का देते हैं और बाद में माँगते हैं सिक्योरिटी !ऐसे बड़बोले नेताओं को  सिक्योरिटी मिलनी बंद हो जाए तो ये डरपोक लोग ऊटपटाँग बोलना बंद कर देंगे !अन्यथा ऐसे सरकार कहाँ कहाँ किसको किसको रखाती घूमेंगी !वो भी जनता के पैसे पर ये जनधन का दुरूपयोग है !ये गलत है जनता के साथ सरासर अन्याय है । जनता पर तेंदुए हमला कर रहे हैं महिलाओं पर अपराध बढ़ते जा रहे हैं उन्हें सिक्योरिटी नहीं है नेताओं को रखाते घूम रहे हैं सुरक्षा कर्मी !
     आजकल नेता बनने के लिए कई लोग अपने हमदर्दों से या फिर ठेका या भाड़ा देकर अपने ऊपर जूते चप्पल स्याही आदि हलकी फुल्की चीजें फेंकवाने लगे हैं उन्हें लगने लगा है कि ऐसी ही हरकतें कर के इतने कम समय में यदि कोई मुख्यमंत्री बन सकता है तो मैं क्यों नहीं !
       ऐसे लोगों को चाहिए कि जूते चप्पल चाँटे आदि मार मार कर उन्हें नेता बनाने वाले अपने वालेंटियर्स को कभी नहीं भूलना चाहिए उचित तो ये है कि मंत्री आदि बन जाने के बाद किसी बड़े ग्राउंड में ऐसे अपने वालेंटियर्स के सम्मान के लिए भव्य समारोह करना चाहिए।आपको याद होगा कि अभी कुछ वर्ष पहले एक नेता ने ऐसा किया भी था !एक आम आदमी ने बकायदा अपने वालेंटियर से खुली सभा में चाँटा मरवाकर बाद में उसके घर इस बात के लिए धन्यवाद देने  गया था कि आपके कठिन प्रयास से मीडिया कवरेज बहुत मिली !
     इससे मीडिया कवरेज पूरा मिलता है और नुक्सान कुछ भी होता नहीं है !कुलमिलाकर  जूता और स्याही फेंकने वाले होते हैं नेताओं के अक्सर अपने हमदर्द लोग !आम जनता में इतनी हिम्मत कहाँ होती है वो तो दो चांटे सहकर आ जाते हैं अपने घर !
     कानपुर का एक संस्मरण मुझे याद है बात 1995 की है मेरे परिचित एक दीक्षित जी हैं जो जिला स्तरीय राजनीति में हाथ पैर मारते मारते थक चुके थे कोई जुगत काम नहीं कर रही थी बेचारे राजनीति में कुछ बन नहीं पाए थे !मैंने एक दिन उनसे पूछ दिया कहाँ तक पहुँच पाई आपकी राजनीति ? वो बोले पहुँची तो कहीं नहीं ठहरी हुई है तो हमने कहा क्यों हाथ पैर मारो संपर्क करो लोगों से !तो उन्होंने कहा कि ये सब जितना होना था वो चुका अब तो नेता बनने का डायरेक्ट जुगाड़ करना होगा ,तो मैंने कहा कि वो कैसे होगा तो उन्होंने कहा कि धन और सोर्स है नहीं न कोई खास काबिलियत ही है अब तो राजनीति में सफल होने के लिए लीक से हट कर ही कुछ करना होगा मैंने पूछा  वो क्या ? तो उन्होंने कुछ बिंदु सुझाए - 
  • पहली बात यदि मैं ब्राह्मण न होता तो ब्राह्मणों सवर्णों को गालियाँ दे दे कर नेता बनने की सबसे लोकप्रिय विधा है जिससे बहुत लोग ऊँचे ऊँचे पदों पर पहुँच गए ! 
  • दूसरी बात बड़े बड़े मंचों पर खड़े होकर मीडिया के सामने देश के मान्य महापुरुषों प्रतीकों को गालियाँ दी जाएँ, दूसरे बड़े नेताओं पर चोरी, छिनारा ,भ्रष्टाचार आदि के आरोप लगाए जाएँ ,गालियाँ दी जाएँ महापुरुषों की मूर्तियाँ या देश के प्रतीक तोड़े जाएँ जिससे बड़ी संख्या में लोग आंदोलित हों ! 
  • तीसरी बात किसी सभा में मंच पर अपने ऊपर स्याही या जूता चप्पल आदि कोई भी हलकी फुल्की चीजें फेंकवाई जाएँ जिससे चोट  लगने की  सम्भावना भी न  हो  और प्रसिद्धि भी पूरी मिले इससे एक ही नुक्सान हो सकता है कि सारा अरेंजमेंट मैं करूँ और फेंकने वाले का निशाना चूक गया तो बगल में बैठा कार्यकर्ता नेता बन जाएगा मैं फिर बंचित रह जाऊँगा इस सौभाग्य से ! 
  •  चौथी बात अपने घर में जान से मारने की धमकी जैसे पत्र किसी से लिखवाए भिजवाए जाएँ किंतु पोल खुल गई  तो फजीहत ! 
  •   पाँचवीं बात अपने आगे पीछे  कहीं बम  वम लगवाए जाएँ जो अपने निकलने के पहले या बाद में फूटें किंतु बम लगाने वाला इतना एक्सपर्ट हो तब न !अन्यथा थोड़ी भी टाइमिंग गड़बड़ाई तो क्या होगा पता नहीं ! 
  •  छठी बात किसी दरोगा सिपाही से मिला जाए और उससे टाइ अप किया जाए कि वो यदि किसी चौराहे पर मुझे बेइज्जती कर करके  गिरा गिराकर कर मारे इससे मैं नेता बन जाऊँगा और उसकी तरक्की हो जायेगी !इसी प्रकार से यदि मैं किसी किसी दरोगा को मारूँ तो मैं नेता बन जाऊँगा और उसका ट्राँसफर हो जाएगा ! 
  • सातवीं बात किसी जनप्रिय विंदु को मुद्दा बनाकर खुले आम आमरण अनशन या आत्म हत्या की घोषणा की जाए किंतु कोई मनाने क्यों आएगा मेरा कोई कद तो है नहीं !
  • किसी बड़े नेता पर बलात्कार का आरोप लगाकर प्रसिद्ध हो जाए और  प्रसिद्ध होने पर राजनीति में कद बढ़ ही जाता है किंतु मैं तो ये भी नहीं कर सकता!क्योंकि मैं महिला नहीं हूँ । 
  • यदि मैं अल्प संख्यक होता तो अपने धर्म स्थल की रात बिरात कोई दीवार तोड़वा देता बाद में बनती तो बन जाती नहीं बनती तो भी क्या किंतु मैं अपने धर्म का मसीह बन बैठता लोग हमें मनाते फिरते चुनाव  लिए किंतु मैं ब्राह्मण हूँ ये भी नहीं कर सकता !

Friday, 8 April 2016

भारत के प्राचीन विज्ञान के द्वारा खोले जा सकते हैं मानव जगत से जुड़े प्रकृति के अनंत रहस्य ,बशर्ते सरकार मदद करे तो !

    भारत के प्राचीनविज्ञान को भी जाँचा परखा जाए और कसा जाए आधुनिक  विज्ञान की कठिन कसौटियों पर ! यदि सही  लगे तो प्राचीनविज्ञान पर भी रिसर्च के लिए सहयोग दें !
    बंधुओ ! हमने निजी स्तर पर इसी प्राचीन विज्ञान के द्वारा अभी तक कई क्षेत्रों में काम किया है उसमें कई उत्साह वर्धक परिणाम सामने आए हैं रोगों , मनोरोगों,  मौसम, भूकंप एवं जीवन से जुड़े अन्य विषयों के भी रहस्य सुलझाने में भी प्राचीनविज्ञानकी महत्वपूर्णभूमिका है । 
  बंधुओ ! प्रकृति में घटित होने वाली भूकंप आदि प्राकृतिक घटनाओं का अध्ययन  करके लगाया जा सकता है भविष्य में घटित होने वाली प्राकृतिक घटनाओं का अनुमान !वर्षा आँधी तूफान भूकंप आदि की देश काल परिस्थिति से जाना जा सकता है प्राकृतिक एवं सामाजिक भविष्य !
विशेष निवेदन-

 भारत के प्राचीन विज्ञान के द्वारा प्राकृतिक घटनाओं पर रिसर्च कार्य में आप सभी से सहयोग प्राप्त करने हेतु निवेदन !    प्रकृति में घटित हो रही घटनाएँ भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं के संकेत देती हैं जैसे 26-10 -2015 को हिंदू कुश में जो भूकंप आया वो भारत और पाकिस्तान के आपसी संबंधों को मधुर बनाने और मद्रास जैसे समुद्र के किनारे बसे किसी भी शहर में अतिवर्षा के संकेत दे रहे थे इस भूकंपीय शकुन का प्रभाव भविष्य में 6 महीने तक रहना होता है अतएव 26-10 -2015 जैसे भूकंप आने के बाद अप्रैल 2016 तक पाकिस्तान पर भरोसा करके चला जा सकता था इसके बाद नहीं ये बात ज्योतिष विज्ञान के द्वारा मैंने अपने ब्लॉग पर 26-10 -2015 को "इस भूकंप के विषय में क्या कहता है भारत का प्राचीन विज्ञान !जानिए आप भी -"
प्रकाशित किया था जो बिना किसी एडिटिंग के वैसा ही वहाँ पड़ा है उसकी सच्चाई की जाँच भी की जा सकती है और पढ़ा भी जा सकता है see more.... http://jyotishvigyananusandhan.blogspot.in/2015/10/blog-post_26.html
   केवल इतना ही नहीं अपितु ऐसे ही तीन भूकंप हिंदूकुश में लगातार आए जो शकुन शास्त्र की दृष्टि से एक जैसे ही होने के कारण भारत और पाकिस्तान को मिलाने के पक्षधर थे यही कारण है कि जब जब भारत और पाकिस्तान के बिच कोई हलचल हुई तो भूकंप आया जैसे -     बंधुओ ! आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस समय भारत और पाकिस्तान को आपस में मिलाने में ये भूकंप भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं !पहली बार 26 अक्टूबर 2015 को गीता भारत आई तो उसी दिन भूकंप आया दूसरी बार 25 दिसंबर 2015 को मोदी जी पाकिस्तान गए तो उसी रात में भूकम्प आया !तीसरी बार 2 जनवरी 2016 पाकिस्तान के आतंकवादियों ने भारत में पठान कोट पर हमला किया तो भूकंप आया !
        ऐसी ही दूसरी प्राकृतिक घटना नेपाल में आए भयंकर भूकंप की है जो 25 अप्रैल 2015 को आया था इस  भूकंप का केंद्र नेपाल में जिस जगह था उसी जगह से 22 अप्रैल 2015 को भीषण तूफान आया था जिसने  साथ भारत में भीषण तवाही मचाई थी इसमें बहुत लोग मारे गए थे ज्योतिष में शकुन शास्त्र की दृष्टि से भूकंप से तीन दिन पहले आया तूफान 25 अप्रैल 2015 को आने वाले भूकंप की सूचना दे रहा था !
      ऐसी ही तीसरी घटना अक्टूबर 2015 के आसपास दिल्ली और पंजाब के आकाश में छाई धूल की है ये धूल केवल प्रदूषण न होकर अपितु पाकिस्तान में हुए आतंकी हमले की सूचक थी यदि एस न होता तो भारत के शासकों के लिए इससे और अधिक भय होता !
    महोदय ! आपसे मेरा निवेदन है कि समय समय पर ऐसी अन्य प्राकृतिक घटनाओं का अध्ययन भी मेरे द्वारा किया गया है जिसके परिणाम भी होते देखे गए हैं ज्योतिषशास्त्र में ऐसी प्राकृतिक घटनाओं के प्रमाण मिलते हैं उन्हीं को आधार बनाकर हमारे द्वारा प्राकृतिक  अध्ययन किया जाता है।ग्रहों नक्षत्रों पेड़ों पौधों पशुओं पक्षियों बादलों एवं आकाश के बदलते रंगों सूर्य चंद्र के मंडलों में होने वाले बदलावों ,नदियों समुद्रोंसरोवरों से संबंधित घटनाओं का अध्ययन करके भविष्य में घटित होने वाली वर्षा भूकंप एवं और भी कई प्रकार की घटनाओं का अग्रिम अनुमान लगाया जा सकता है !
     महोदय ! ऐसी  प्राकृतिक घटनाओं पर भारत के प्राचीन विज्ञान के द्वारा अध्ययन एवं रिसर्च करने के लिए भारत सरकार से हमें सहयोग की अपेक्षा है क्या सरकार इसमें रूचि लेगी यदि हाँ तो इसके लिए हमें सरकार के किस मंत्रालय में किससे  संपर्क करना चाहिए ?
:प्रार्थी  भवदीय :
                              आचार्य डॉ. शेष नारायण वाजपेयी
                 संस्थापक :राजेश्वरी प्राच्यविद्या शोध संस्थान (रजि.)         
         एम. ए.(व्याकरणाचार्य) ,एम. ए.(ज्योतिषाचार्य)-संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी,एम. ए.हिंदी -कानपुर विश्वविद्यालय \ PGD पत्रकारिता -उदय प्रताप कालेज वाराणसी, पीएच.डी हिंदी (ज्योतिष)-बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU )वाराणसीsee more … http://jyotishvigyananusandhan.blogspot.in/p/blog-page_7811.html
        K -71 ,छाछी बिल्डिंग, कृष्णा नगर, दिल्ली -110051
        Tele: +91-11-22002689, +91-11-22096548
         Mobile : +919811226973, +919968657732

            Email: vajpayeesn@gmail.com   
            Web: www.DrSNVajpayee.com

Wednesday, 6 April 2016

पतंजलि से प्रश्न !

  1. पतंजलि योग पीठ के कुल कार्य  भार में कितने प्रतिशत योग है कितने प्रतिशत व्यायाम और कितने प्रतिशत व्यापार है ?
  2. पतंजलि योग पीठ में ऐसी कौन कौन सी यौगिक  क्रियाएँ की या करवाई या सिखाई जाती हैं जिन्हें महर्षि पतंजलि के योग दर्शन से प्रमाणित किया जा सकता हो ?
  3. पतंजलि योग पीठ में ऐसे कितने प्रतिशत कार्य किए जाते हैं जिनसे महर्षि पतंजलि के आदर्शों सिद्धांतों या ज्ञान विज्ञान की झलक मिलती हो ?
  4. महर्षि पतंजलि योग के द्वारा मलों का नाश करके रोग से मुक्ति दिलाने की बात करते हैं फिर आयुर्वेदिक औषधियों  के प्रयोग को महर्षि पतंजलि के योग आदर्शों का पोषक कैसे मान जाए !
  5.  महर्षि पतंजलि का योग  यदि चित्तवृत्ति के निरोध का लक्ष्य लेकर चलता है तो महर्षि पतंजलि की योग पीठ में चलाया जा रहा भारी भरकम व्यापार उनके चित्तवृत्ति के निरोध के लक्ष्य को कैसे पूरा करता है ?
  6.  महर्षि पतंजलि विरक्तयोगी थे फिर उनके नाम के साथ सौंदर्य बर्धक वस्तुओं को जोड़कर महर्षि पतंजलि योग पीठ पतंजलि के आदर्शों उद्देश्यों की पूर्ति कैसे कर रही है ?
  7. महर्षि पतंजलि यदि सुख पूर्वक स्थिर बैठकर योगाभ्यास करने के आसन का उपदेश करते हैं तो पतंजलि योग पीठ में सिखाए जाने वाले आसन पतंजलि के किस सूत्र से संबंधित हैं ?
  8.  महर्षि पतंजलि योगपीठ में जो आसन सिखाए जाते हैं यदि वे योग हैं तो कसरत ,व्यायाम और योग में अंतर क्या है  ?
  9. महर्षि पतंजलि  की योग पीठ में चलाने वाले योग ,व्यायाम व्यापार आदि में ऐसा क्या क्या है जो महर्षि पतंजलि के बचनों चिंतन साहित्य आदि से प्रमाणित क्या जा सकता  हो ?
                            :प्रार्थी  भवदीय :
                              आचार्य डॉ. शेष नारायण वाजपेयी
                 संस्थापक :राजेश्वरी प्राच्यविद्या शोध संस्थान (रजि.)         
         एम. ए.(व्याकरणाचार्य) ,एम. ए.(ज्योतिषाचार्य)-संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी,एम. ए.हिंदी -कानपुर विश्वविद्यालय \ PGD पत्रकारिता -उदय प्रताप कालेज वाराणसी, पीएच.डी हिंदी (ज्योतिष)-बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU )वाराणसीsee more … http://jyotishvigyananusandhan.blogspot.in/p/blog-page_7811.html
        K -71 ,छाछी बिल्डिंग, कृष्णा नगर, दिल्ली -110051
        Tele: +91-11-22002689, +91-11-22096548
         Mobile : +919811226973, +919968657732

            Email: vajpayeesn@gmail.com   
            Web: www.DrSNVajpayee.com

Tuesday, 5 April 2016

मनोरोग seen

      मनोरोग बहुत बड़ी बीमारी है निकट भविष्य में इसकी भयंकरता और अधिक बढ़ने के ही अंदेशे लगाए जा रहे हैं विभिन्न संस्थाओं के द्वारा समय समय पर किए गए ऐसे कई सर्वे देखने सुनने को मिलते रहे हैं वर्तमान समय में मानसिक तनाव से वैवाहिक संबंध टूट रहे हैं परिवार छिन्न भिन्न होते जा रहे हैं समाज बिखरता जा रहा है असहन शीलता बढ़ती जा रही है छोटे छोटे बच्चों में नशे की लत लगती जा रही है उन्हें आपराधिक कार्यों में सम्मिलित होते देखा जा रहा है अधेड़ उम्र के लोग भी छोटी छोटी बच्चियों से बलात्कार जैसे जघन्य कृत्यों में सम्मिलित देखे जा रहे हैं हत्याएँ और आत्म हत्याएँ तो आम तौर पर अक्सर देखी सुनी जाने लगी हैं बहन बेटियों का घरों से निकलना दिनोंदिन मुश्किल होता जा रहा है भाई और पिता जैसे लोगों से भी बहनों बेटियों को भय पैदा होता जा रहा है बूढ़े माता पिता को ठुकराया जा रहा है । 
     ऐसी परिस्थिति  में चिकित्सा पद्धति दावे चाहें जो करे किंतु मानसिक तनाव पर नियंत्रण करने की कोई कारगर विधा नहीं है !रही बात योग जैसी प्राचीन विधाओं की इसका भी प्रभाव आम समाज पर बहुत कम है उसके दो कारण है पहला तो योग के द्वारा मनोवृत्तियों पर नियंत्रण करने जैसी  उच्च स्थिति तक आम लोग इतनी आसानी से पहुँच नहीं सकते !रही बात योग के नाम पर समाज जो व्यायाम कर रहा है उसका अधिक से अधिक इतना असर हो पाता है कि उससे कुछ हद तक पेट साफ रहता है इससे कब्ज से उत्पन्न होने वाली बीमारियों पर तो एक हद तक नियंत्रण हो सकता है किंतु मानसिक तनाव रोकने का इसमें भी कोई तर्क संगत कारगर रास्ता नहीं दिखता है !
       ऐसी परिस्थिति में समय - विज्ञान के द्वारा की गई हमारी रिसर्चकार्यको भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए जो मनोरोग और मानसिक तनाव नियंत्रण के क्षेत्र  भूमिका निभा सकता है । 
     

जीवित समाज का सृजन !

 धर्म से लेकर राजनीति तक !  ज्योतिष से लेकर चिकित्सा तक ! तंत्र से लेकर अंध विश्वास तक ! 
योग से लेकर भोग तक ! वैरागियों से लेकर ब्यापारियों तक !ईमानदार लोगों से लेकर नेताओं तक ! प्यार से लेकर बलात्कार तक !महिलाओं से लेकर अत्याधुनिक महिलाओं तक ! शासकों से लेकर सेवकों तक !सरकारी कर्मचारियों से लेकर परिश्रमी लोगों तक ! अपनों से लेकर  परायों तक !अपने से लेकर औरों तक ! छूट न जाए कहीं कोई समाज शत्रु !सब पर रखें निगाह सबकी करें चौकसी !ये समाज अपना है इसे अपनापन देना हम सबका कर्तव्य !
                        हमारा संकल्प : जीवित समाज का सृजन !!आओ !समाज को कुछ बेहतर बनाएँ -
                                                          राजेश्वरी प्राच्य विद्या शोध संसथान

Monday, 4 April 2016

नेताओं के आश्वासनों में लटका है लोकतंत्र !

    सांसद विधायक केवल अपने  रिस्तेदारों के काम करते हैं बाक़ी सबको आश्वासन देते हैं  ये है  लोकतंत्र ! 
      पाँच साल बीत जाने के बाद भी जनता को पता ही नहीं चलता है सरकार बदल गई है !सरकारें अपनी धुन में चला करती हैं जनता अपनी धुन में जिया करती है वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य में जनता का काम केवल वोट देना और नेताओं का काम केवल आश्वासन देना है ।  भ्रष्टाचार करने और उसे पकड़ने का काम सरकारों और सरकारी कर्मचारियों के हाथ में है उनकी जाँच करने और उन्हें दण्डित करने का काम सरकारों और सरकारी कर्मचारियों के हाथ में है ये लोग अपनी अपनी सुविधानुसार जब जिसे चाहते हैं चोर बता देते हैं जब चाहते हैं तो साहूकार बना लेते हैं मीडिया को जो पैसे दे सो ईमानदार गुणवान सदाचारी आदि न दे सो बेईमान !निर्मल बाबा को दो दिन चोर चोर चिल्लाए उसने नोटों की गड्डियाँ मुख्य पर मारीं फिर वो साहूकार !कुल मिलाकर लोकतंत्र के नाम पर नेताओं ने नीचता करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है अब तो लोकतंत्र तभी तक है जब तक जनता का धैर्य जवाब नहीं देता है ।लोकतंत्र को नोच नोच कर खा रहे हैं राजनैतिक गिद्ध जनता देख रही है कि अंग्रेज  अपने लोग हैं इनसे कैसे निपटा जाए !
    सांसदों विधायकों और सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का काम नेताओं के हाथ में है  जनता के हाथ में होता तो मजाल है बढ़ जाती सैलरी और रुक जाते जनता के काम ! भारत में आज सारे अधिकार नेताओं के पास हैं यदि लोकतंत्र होता तो अधिकार जनता के पास होते !लोकतंत्र यदि होता तो जनता से पूछे बिना कैसे बढ़ जाती सैलरी !
     सरकारों को जनता चुन तो सकती है किंतु किसमें किसको चुने !विकल्प आखिर कहाँ है और जनता का भरोसा  हर दल ने तोड़ा है इसलिए जनता अपनी परवाह छोड़ उन्हीं दलों को बारी बारी मौका दिया करती है जिनसे निराश है जब चुनाव होने ही हैं वोट देने ही हैं और सहारा किसी दल या नेता से है नहीं अपना कमाना अपना खाना फिर कैसी सरकार !जब उससे कोई आशा ही न हो !
 काश !हमारे देश में भी लोकतंत्र होता !जिसमें जनता जो चाहती वो होता या फिर जनता की बात भी सुनी जाती !यह तो नेतातंत्र है इसमें नेता जो चाहते हैं वही होता है ! 
    यदि देश में लोकतंत्र होता तो किसानों की भी सुनी जाती और उन्हें नहीं करनी पड़ती आत्महत्या !किसी पत्रकार को कोई मंत्री जिंदा कैसे जला  सकता था,सरकारी प्राइमरी स्कूलों में क्यों नहीं होती है पढ़ाई !सरकारी अस्पतालों में क्यों नहीं मिलती दवाई ? सरकारी आफिसों में आम जनता को धक्के क्यों खाने पड़ते,FIR लिखवाने के लिए नेता जी से फोन क्यों करवाना पड़ता !सरकारी विभागों में अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा क्यों की जा रही होती उपेक्षा ?इसलिए लोकतंत्र का तो नाम ही नाम है  वोट देने के अलावा कौन पूछता है जनता को !कलियुगी परिवारों में विवाहादि काम काज के समय बुजुर्गों को जिस तरह केवल हाँ करने के लिए बैठा लिया जाता है वही स्थिति भारतीय लोकतंत्र में जनता की है ।
    जनता को पता नहीं है कि नेताओं की अकूत संपत्ति के स्रोत क्या  हैं इतना जरूर है कि ईमानदारी पूर्वक बिना कुछ किए इतने पैसे कमाए ही नहीं जा सकते !फिर भी हमारे नेता कमा लेते हैं वो कब काम करते हैं क्या काम करते हैं किसी को नहीं पता होता है किंतु संपत्ति हजारों करोड़ में होती है !दूसरी और परिश्रमी किसान मजदूर मर रहे हैं काम कर कर के उन्हें दाल रोटी के लाले पड़े होते हैं !आखिर कैसा है ये लोकतंत्र ?जहाँ जनता को कुछ पता ही नहीं है फिर भी जनतंत्र है 
   अधिकार तो तब भी सरकार  और उसके कर्मचारियों के पास थे और अभी भी वहीँ हैं किंतु आमजनता तो केवल वोट देने के लिए होती है
 जनता भी राजनैतिक पार्टियों की लड़ाई तो लड़ा करती है एक को हटाना दूसरे को बैठाना दूसरे को हटाकर तीसरे को बैठाना  किन्तु अपनी लड़ाई कब और कैसे लड़ेगी जनता जिससे आएगा जनतंत्र ?
      वैसे भी वर्तमान समय में लोकतंत्र और कानून का सम्मान तो गरीब एवं  मध्यमवर्ग करता है धनी और नेताओं  का तो कानून स्वयं अनुगमन करने लगता है । ऐसे नेता जनता के अधिकारों की उपेक्षा करके मनमानी करने लगते हैं दूसरी ओर जनादेश संपन्न शासकों के सामने मुख खोलने का साहस किसी में नहीं होता !नौकरी करनी हो या राजनीति जहाँ जनादेश वहाँ सैल्यूट ! ऐसी परिस्थिति में लोकतंत्र कैसे संभव है ?
    जिस नेता  को चुनावों में बहुमत मिलजाता है वो प्रायः उस जनादेश का अपने को मालिक समझने लगता है जनादेश का गुरूर उसके  चेहरे पर साफ झलकता दिखता है वो दिखावटी विनम्रता चाहे जितनी ओढ़े किंतु सच्चाई झलक ही जाती है !जनादेश संपन्न नेता अपने को सर्वगुण संपन्न समझने लगते हैं उनकी जहाँ जरूरत है वहाँ उतना ध्यान न देकर जो काम समाज के अन्य लोगों के होते हैं वहाँ अपनी बहुमूल्य ऊर्जा लगाया करते हैं !जनादेशशक्ति से सक्षम शासक जिसे जैसा चाहे वैसा नाच नचावे अपने देश और प्रदेश के अपने मातहत लोगों से जो चाहे सो करवावे , वो कह दे कि कान पकड़कर उठो बैठो तो उसे वैसा करना पड़ेगा !आखिर पाँच वर्ष तक उसका चाह कर भी दूसरा कोई  क्या बिगाड़ लेगा बहुमत उसके साथ है । नौकरी करनी हो या राजनीति जहाँ जनादेश वहाँ सैल्यूट अन्यथा गए काम से !
    ऐसे शासक चाहें तो अपनी ताकत का इस्तेमाल निगरानी तंत्र को मजबूत बनाकर जन सेवा के लिए कर सकते हैं वालेंटियर तैयार करके घुसाए जा सकते हैं सरकारी कार्यालयों में जहाँ जनता को अकेला जूझना पड़ता है आखिर आम जनता की बात सुनने वाला वहाँ कोई तो होगा जो सुने और समझेगा जनता की परेशानी किंतु उसमें ठसक नहीं दिखाई पड़ती है इसलिए प्रायः ऐसे प्रशासक तमाशा पसंद होते हैं जिसका पता पाँच वर्ष बीतने पर लगता है !
     एक ओर लगातार काम करने पर भी आम जनता को दाल रोटी जुटाने के लाले पड़े होते हैं परिश्रमी किसान जरूरत की चीजों की चिंता में आत्महत्या कर रहे होते हैं जबकि नेताओं के पास न कोई काम  करने का समय न कोई काम करते देखता है किंतु जहाँ जाते हैं वहाँ जहाजों से, रहते हैं कोठियों में, टहलते हैं महँगी गाड़ियों से, बच्चे पढ़ाते हैं महँगे स्कूलों में , इनके बेटा बेटियों के शादी विवाह में तो करोड़ों का पानी पी जाते हैं लोग अंदाजा लगाओ क्या खर्च होता होगा कार्यक्रमों में ! नेता लोग एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं किंतु सत्ता में आने पर शांत हो जाते हैं । 
       कई नेता हजारों करोड़ के आरोप में जब जेल जाते हैं तो इतने धूम धाम से भेजे जाते हैं कि लगता है जैसे किसी तपस्वी पर अत्याचार हो रहा है और जब छूटकर आते हैं तो उनका काफिला देखकर लगता है जैसे किसी संत का स्वागत हो रहा है !जिन्हें हजारों करोड़ के गमन में वर्षों की सजा सुनाई जाती है वो सप्ताहों महीनों  में छूट आते हैं चुनाव लड़ते लड़वाते मंत्री मुख्यमंत्री आदि कुछ भी बन जाते हैं और नहीं तो मेकर आफ मंत्री या मुख्यमंत्री आदि और भी बहुत कुछ बन जाते हैं  और वो गमन वाले हजारों करोड़ कहाँ जाते हैं पता ही नहीं लगता । 
     दूसरी बात सरकारी अफसरों एवं धनी लोगों की आपसी साँठ से भोगा  जाता है देश का धन । छोटे छोटे जिन अधिकारी कर्मचारियों पर छापे पड़ते हैं तो सैकड़ों करोड़ की संपत्ति बरामद होते देखी जाती है और जिन पर नहीं पड़ते वो ईमानदार रईस ।छापे डालने आखिर कोई जाए क्यों मिल भी जाएगा तो कौन अपनी जेब में जाएगा !सरकारी कर्मचारियों की इसी अनात्मीय भावना ने देश की आम जनता की नजरों में सरकार एवं सरकारी कर्मचारियों को अविश्वसनीय बना दिया है !
     प्राइवेट प्राइमरी स्कूलों में एक प्रबंधक बहुत कम पैसे देकर अपने अनट्रेंड शिक्षकों से उत्तम शिक्षा दिलवा  लेता है जबकि सरकारी लोग भी अपने बच्चों को उसी प्राइवेट में पढ़ाते हैं सरकारी स्कूलों में नहीं आखिर क्यों ? जबकि सरकार शिक्षा के लिए बड़े बड़े विज्ञापन करती है शिक्षा के लिए योजनाएँ बनाने के लिए बड़े अफसर रखती है मीटिंगें  करने के लिए ट्रेंड शिक्षक रखती है उन्हें प्राइवेट की अपेक्षा अधिक सैलरी देती है इसके बाद भी उनकी सैलरी आदि बढ़ाती रहती है फिर भी वो कभी कभी रूठ जाते हैं तो हड़ताल करने लगते हैं तो सरकार उनकी मनौवल कर रही होती है आखिर क्यों जबकि उनसे अधिक योग्य लोग उनसे कम सैलरी पर काम करने को तैयार होते हैं फिर भी सरकारों की मजबूरी क्या होती है क्यों बनने देती है यूनियनें क्यों है हड़ताल की सुविधा !सीधीबात जिसको  समझ में आता है सो नौकरी करे अन्यथा त्याग पत्र देकर अन्य योग्य जरूरत मंदों को मौका दे !किन्तु सरकारें ऐसा क्यों करें उनके बच्चे वहां पढ़ते नहीं हैं  इससे उनका अपना कोई नुकसान नहीं है जिस आम जनता का है वे कुछ कर नहीं सकते !सरकारी विभागों में कर्मचारियों का जनता के प्रति प्रायः यही रुख होता है जनता उन्हें कुछ ले देकर काम करवावे या हाथ पैर जोड़कर या उनके ठनगन सहकर !इसके अलावा जनता के पास कोई अधिकार नहीं होते हैं उनसे काम लेने के !

    अपने देश के ब्राह्मणों के साथ सौतेला बर्ताव करती हैं सरकारें !समाज को लूट कर संपत्ति बनाते हैं नेता !और अपनी चोरी न पकड़ जाए इसलिए बदनाम सवर्णों ब्राह्मणों या हिन्दुओं को किया करते हैं !
    बंधुओ ! सवर्णों ब्राह्मणों और हिन्दुओंने कभी किसी का शोषण शोषण का अधिकार केवल नेताओं के पास है किंतु चुनावी विजय हेतु दलितों की आँखों में धूल झोंकने के लिए ब्राह्मणों को दोषी ठहरा देना और अम्बेडकर साहब को ब्रह्मा विष्णु महेश क्या साक्षात परमात्मा तक बता देना इन सत्ता लोलुपों की मजबूरी है!इन्हें पता है कि अल्पसंख्यक ब्राह्मणों की अपेक्षा अधिसंख्यक दलितों को खुश करने के लिए ब्राह्मणों को बदनाम तो करना ही होगा इसी से वोट अधिक मिल सकते हैं!क्योंकि अपनी अच्छाईयों का इन्हें भरोसा ही नहीं होता है इसी लिए हिन्दू मुश्लिमों तथा दलित और सवर्णों को भिड़ाकर ही लूट रहे हैं देश वासियों के हिस्से का धन !फिर भी कहते हैं ये लोकतंत्र है वस्तुतः भारतवर्ष में नेता तंत्र है । 
        ब्राह्मण ही एक मात्र ऐसी जाति है जिसे न तो इतिहास में कभी किसी से कोई उम्मींद रही और न ही भविष्य में है लोकतंत्र और आजादी जैसे शब्दों के नाम पर ब्राह्मण केवल जश्न मना सकता है निष्ठा व्यक्त कर सकता है किंतु अपनी बीमारी से लेकर सभी प्रकार अभावों से जूझना उसे स्वयं ही पड़ेगा सरकारों राजनेताओं से उन्हें कोई सहारा नहीं है और न ही आगे की संभावना है । सरकार की शिक्षा रोजगार समेत बहुत सारी योजनाओं का अभिप्राय किसी का विकास नहीं अपितु केवल ब्राह्मणों को अपमानित करना होता है !और इसकी कहीं सुनवाई नहीं होती है । 
    चुनावों के समय सभी पार्टियों के नेता भ्रष्टाचार और घोटालों की बड़ी बड़ी बातें करते हैं भ्रष्टाचारी नेताओं के नाम गिनाते हैं जनता उन झुट्ठों की बात मान कर उन्हें सत्ता सौंप देती है कि शायद ये ही भ्रष्टाचारियों को पकड़ें और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके किंतु जब वो सत्ता में आते हैं तो उन्हें पकड़ना तो दूर खुद लूटने लग जाते हैं !ऐसे नेता किस मुख से सवर्णों और ब्राह्मणों पर मढ़ते हैं दलितों के शोषण का दोष !दलितों के मसीहा माने जाने वालों  को भी शरण किसी ब्राह्मण ने ही दी थी बात और है कि बाद में उन्हें भी  ब्राह्मणों में ही कमियाँ दिखने लगीं !
      सभी जातियों एवं पार्टियों के नेता लूटते खुद हैं तिजोरियाँ अपनी भरते हैं किंतु उनकी लूट घसोट कहीं पकड़ न जाए इसलिए नाम ब्राह्मणों और सवर्णों का लगाते हैं ! दलितों के शोषण लिए घड़ियाली आँसू बहाने वाले सभी जातियों के नेता राजनीति में आए थे तब इनके पास पैसे कितने थे और आज संपत्ति के पहाड़ तैयार कैसे किए गए हैं आखिर उन नेताओं के आय के स्रोत थे क्या ? इसकी ईमानदार जाँच होते ही पता चल जाएगा कि दलितों के शोषण का धन गया कहाँ किस्से कुकर्मों को भोग रहे हैं देश के सभी वर्ग !
     दलितों के शोषण का जिम्मेदार ब्राह्मणों को ठहराते रहते हैं अरे !शोषण केवल दलितों का ही नहीं हुआ है शोषित तो सारा समाज है शोषण करता एकमात्र नेता हैं दूसरा कोई चाहे भी तो किसी का शोषण कर ही नहीं सकता है और करे तो छिप नहीं सकता है प्रशासनिक भूत उसके यहाँ भोर में ही घुस जाएंगे और उठा लाएँगे सारा मॉल पानी अन्यथा अपना हिस्सा तो ले ही आएँगे !किंतु नेताओं से सब डरते हैं !इसलिर शोषण का अधिकार केवल नेताओं के पास है शोषण सहने के लिए केवल ब्राह्मण हैं जिन्हें सतयुग त्रेता द्वापर में त्याग तपस्या ने कसौटी पर कसा और कलियुग में सरकारें कस रही हैं कसौटी पर !ब्राह्मण ही एक ऐसी जाति  है जिसे न इतिहास में कुछ मिला और न अभी मिल रहा है फिर भी बलिदान देने से कभी न पीछे हटी है और न हटेगी !क्योंकि सबको सुखी रखना उसका उद्घोष है सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः !
आरक्षण नीति में  सवर्णों का बहिष्कार क्यों ? सवर्णों को देश की सरकारें अपना क्यों नहीं समझती हैं यह कैसा लोकतंत्र जहाँ इतने बड़े सवर्ण वर्ग की इस गैरजिम्मेदारी से उपेक्षा की जा रही हो !
    ब्राह्मणों ने यदि शोषण किया होता तो उनके पास भी संपत्ति होती किंतु सभी जाति के नेताओं ने समाज का शोषण किया है इसीलिए राजनीति में आते समय किराए तक के लिए मोहताज नेता लोगों ने पसीना बहका कभी कोई काम धंधा नहीं किया ,हमेंशा सुख सुविधापूर्ण जीवन जीते रहे जहाजों में चढ़े घूमते रहे फिर भी अरबों खरबोंपति बने बैठे हैं इसे कहते हैं शोषण !जबकि ब्राह्मण आज भी खेतों में पसीना बहाकर परिश्रम करता है सभी की तरह ही सभी प्रकार के सुख दुखों का सामना करता है ब्याज पर पैसे उसे भी लेने पड़ते हैं पैसे के अभाव में आत्म हत्या उसे भी करनी पड़ती है प्रशासन से उत्पीड़ित वो भी होता है इसके बाद भी ब्राह्मणों की निंदा आखिर क्यों ?फिर भी नेता लोग अपनी लूट घसोट छिपाने के लिए ब्राह्मणों को बदनाम करते रहते हैं !
    आरक्षण का अधिकार सवर्णों को क्यों नही ! क्या सवर्णों को भूख नहीं लगती है या सवर्ण जातियों में सभी लोग संपन्न हैं ! यदि ये मान भी लिया जाए कि सवर्ण जातियों में कुछ लोगों के पास धन अधिक होगा किन्तु जिनके पास नहीं हैं उन्हें इन लोकतांत्रिक सरकारों ने किसके भरोसे आरक्षण से बाहर रख छोड़ा है आखिर उनका सहयोग कौन करेगा कहीं सरकार ऐसा तो नहीं मानती है कि सवर्णों में जो धनी लोग हैं वो खाना खाएँगे तो गरीब सवर्णों की भूख भी शांत हो जाएगी ! या इन गरीब सवर्णों को पडोसी देशों के सहारे छोड़ दिया गया है ,या इन्हें देश के अलगाववादी तत्वों के साथ तालमेल बिठाकर चलने के लिए छोड़ा गया !  


         इस विषय में हमारे निम्न लिखित लेख भी पढ़े जा सकते हैं -
    भ्रष्टाचार के स्रोत क्या हैं और इसे समाप्त कैसे किया जा सकता है ?
     सरकार के  हर विभाग में  भ्रष्टाचार व्याप्त है उससे छोटे से बड़े तक अधिकांश कर्मचारी लाभान्वित होते हैं इसलिए उन पर  भ्रष्टाचार की जो विभागीय जाँच होती है वहाँ क्लीन चिट  मिलनी ही होती है क्योंकि यदि नहीं मिली तो उसके तार उन तक जुड़े निकल सकते हैं  जो जाँच करsee  more...http://bharatjagrana.blogspot.in/2014/01/blog-post_19.html
दलित शब्द का अर्थ कहीं दरिद्र या गरीब तो नहीं है ?
   समाज के एक परिश्रमी वर्ग का नाम पहले तो दलित अर्थात दबा, कुचला टुकड़ा,भाग,खंड आदि रखने की साजिश हुई। ऐसे अशुभ सूचक नाम कहीं मनुष्यों के होने चाहिए क्या?  वो भी भारत वर्ष की जनसंख्या के बहुत बड़े वर्ग को दलितsee more...http://snvajpayee.blogspot.in/2013/03/blog-post_2716.html
आरक्षण बचाओ संघर्ष आखिर क्या है ? और किससे ?
     आरक्षणबचाओसंघर्ष या बुद्धुओं को बुद्धिमान बताने का संघर्ष आखिर क्या है ?ये संघर्ष उससे है जिसका हिस्सा हथियाने की तैयारी है।ये अत्यंत निंदनीय है !  जिसमें  चार घंटे अधिक काम करने की हिम्मत होगी वो आरक्षण माँगेगा ही क्यों ?उसे अsee more...http://snvajpayee.blogspot.in/2012/12/blog-post_3571.html
गरीब सवर्णों को भी आरक्षण की भीख  मिलेगी ? 
     चूँकि किसी भी प्रकार का आरक्षण कुछ गरीबों, असहायों को दाल रोटी की व्यवस्था करने के लिए दिया जाने वाला सहयोग है इससे जिन लोगों का हक मारा जाता है वे इस आरक्षण को भीख एवं जिन्हें दिया जाता है उसे भिखारी समझते हैंsee  more...http://snvajpayee.blogspot.in/2012/12/blog-post_3184.html
आरक्षण एक बेईमान बनाने की कोशिश !
जो परिश्रम करके अपने को जितना ऊँचे उठा लेगा वह उतने ऊँचे पहुँचे यह  ईमानदारी है लेकिन जो यह स्वयं मान चुका हो कि हम अपने बल पर वहाँ तक नहीं पहुँच सकते ऐसी हिम्मत हार चुका हो ।see  more...http://snvajpayee.blogspot.in/2012/12/blog-post_8242.html पहले आरक्षण समर्थक नेताओं की संपत्ति की हो जाँच तब आरक्षण की बात!              
 प्रतिभाओं के दमन का षड़यंत्र
     जब गरीब सवर्णों को आरक्षण देने की बात उठी तो उस समय एक मैग्जीन में मेरा लेख छपा था   कि  आरक्षण एक प्रकार की भीख है जो किसी को नहीं लेनी चाहिए, तो आरक्षण समर्थक कई सवर्ण लोगों के पत्र और फोन आए कि जब सभी जातियों को आरक्षण चाहिए तो हमें भी मिलना चाहिए।मैंने उनका विरोध करके कहा था कि किसी को आरक्षण क्यों चाहिए।   यहsee more...http://snvajpayee.blogspot.in/2012/12/blog-post_6099.html

Sunday, 3 April 2016

दारुलउलूम को यदि देवी देवताओं से इतनी ही घृणा है तो जारी कीजिए इन पर भी फतवे और रोक लीजिए मुशलमानों को !

  हे स्लामिक विद्वानों ! इन विषयों पर भी स्पष्ट कीजिए अपना धार्मिक दृष्टिकोण ! 
  1. मुस्लिमों को उन हिंदू नेताओं रईसों सेठों साहूकारों शहरों के संपर्क में रहना चाहिए या नहीं जिनका नाम हिन्दू देवी देवताओं के नाम पर है? 
  2.  गणेश नाम के सफल व्यापारी से यदि किसी मुस्लिमों की तरक्की हो सकती है किंतु गणेश हिन्दुओं के देवताओं का नाम है ऐसे व्यक्ति को गणेश का नाम और सहयोग लेना चाहिए या नहीं ?
  3. "काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस' "बाबाविश्वनाथ" के नाम पर है जो हिंदुओं के देवता हैं क्या मुस्लिमों को विश्वनाथ एक्सप्रेस का नाम लेना चाहिए और उस पर बैठना चाहिए या नहीं?  
  4. हिंदू देवी देवताओं के नाम पर बसे गावों शहरों में मुस्लिमों को रहना चाहिए या नहीं ? 
  5. 'रामभोग' और 'सीता' नाम की धान के चावल मुस्लिमों को खाने चाहिए या नहीं ? 
  6.  विश्व के वैज्ञानिकों ने अपने कम्प्यूटर या मोबाईल जैसे उपकरणों का नाम यदि हिन्दू देवी देवताओं के नाम पर रख दिया होता तो इनका उपयोग किया जाता या नहीं ?
  7. किसी आवश्यक औषधि का नाम यदि हिन्दू देवी देवताओं के नाम पर होता तो मुस्लिमों को लेनी चाहिए ता नहीं ?
बंधुओ ! जो लोग 'जय' शब्द का अर्थ और उद्देश्य समझ  ही नहीं पाए वे बहिष्कार कर रहे हैं भारतमाता की जय के उद्घोष का !भारतमाता की जय के उद्घोष से देश भक्त लोग  कभी घृणा नहीं कर सकते ! "भारतमाता जी जय" के विरुद्ध फतवा जारी करने वाले इस नारे का अर्थ और उद्देश्य समझ पाए क्या ?जय शब्द का अर्थ पूजा नहीं अपितु विजय(जीत)  की कामना है वो भी अपने देश की जिसमें हम सब रहते हैं ।जिस देश में हम सब रहते हैं उस देश की जीत हो ये कहने में जिन्हें परेशानी हो रही हो ऐसे लोगों से देश ये आशा कैसे करे कि ये कभी देश के काम भी आएँगे !
     दूसरी ओर मुस्लिम समाज के वो देश भक्त लोग हैं जिन्होंने भारत वर्ष की जय के लिए प्राण न्योछावर किए थे आज उन्हीं के धर्म से जुड़े लोग धर्म के नाम पर उसी भारत वर्ष की जय के लिए प्रयास करना तो दूर भारत वर्ष की जय बोलने में कतराने लगे हैं !ये लोग हर योजना में धर्म की टाँग फँसा कर खड़े हो जाते हैं और अपने समुदाय को विश्व मानव समुद्र में घुलने मिलने नहीं देते !इसके दुष्परिणाम सारे उस समाज को भोगने पड़ते हैं जो इनका अनुयायी है। धर्म का हस्तक्षेप यदि हर जगह रहेगा तो विकास  संबंधी कार्य कैसे कर पाएँगे आप !क्योंकि हमेंशा विकासशील लोगों से उनकी अच्छाइयाँ हमें सीखनी होती हैं और हमारी अच्छाइयाँ वो सीखते हैं किंतु हम्हीं से वो कुछ सीखें किंतु उनसे यदि हम सीखेंगे तो इसकी इजाजत हमारा धर्म नहीं देता तब तो हो गया विकास !बेशक वो लोग कुछ सीख भी जाएँ किंतु तुम तो जैसे के तैसे ही रह गए !
    देश में रहने वाले देश भक्त मुस्लिम बुद्धिजीवियों से निवेदन है कि वो आगे आएँ और इन संकीर्णताओं से ऊपर उठकर अपने समुदाय के विकास के लिए काम करें -
  "  मुस्लिम वर्ल्ड साइंस इनिशिएटिव ने मुस्लिम दुनिया की यूनिवर्सिटीज के हालात पर अपनी रिपोर्ट जारी की। उसे पढ़ें समझें और समझाएं उसके सुझावों पर गौर करें !इस रिपोर्ट को  तैयार करने वाले टास्क फोर्स के पीछे विविध पृष्ठभूमि के लोग थे, जिनमें यूएस नेशनल एकेडेमी ऑफ साइंसेस के पूर्व अध्यक्ष और मारीशस की राष्ट्रपति, जो कि मुस्लिम महिला वैज्ञानिक भी हैं, शामिल थे। इसके संयोजकों के मुताबिक टास्क फोर्स का एक लक्ष्य यह था कि विज्ञान, समाज और इस्लाम के संबंधों को लेकर समाज के भीतर महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद तुरंत शुरू किया जाए। उनके मुताबिक इसके लिए यूनिवर्सिटी अपने आप में सबसे उपयक्त स्थान होगी। टास्क फोर्स द्वारा जारी किए गए निष्कर्ष आश्चर्यजनक भले न हों, लेकिन चेतावनी भरे तो हैं ही। वैश्विक रूप से मुस्लिम यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग, वैज्ञानिक शोध पत्रों का प्रकाशन और जर्नलों में प्रकाशित आलेखों, अनुसंधान और विकास पर किए जाने वाले खर्च, वैज्ञानिक कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी तथा अन्य संकेतकों की समीक्षा के बाद टास्क फोर्स ने पाया कि मुस्लिम वर्ल्ड में विज्ञान की कुल जमा स्थिति अब भी ′खराब′ बनी हुई है।रिपोर्ट के विभिन्न अध्यायों में जो कारण रेखांकित किए गए हैं, वे बहुत अहम हैं। मसलन, ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) के अधिकांश विज्ञान संबंधी शिक्षा बेहद ही सकीर्ण है और छात्रों को जटिल बहुआयामी चुनौतियों को सुलझाने के लिए कोई स्पष्ट सीख नहीं देती। अक्सर शिक्षकों के पास भी पर्याप्त शिक्षा नहीं होती कि वे प्रभावी तरीके से अध्यापन कर सकें। विज्ञान शिक्षा के मामले में वे अप्रशिक्षत होते हैं और दमनकारी नौकरशाही के शोषण का शिकार होते हैं। नतीजतन वे उन्हें पढ़ाने में नाकाम साबित होते हैं, जो पढ़ना चाहते हैं।
   उनकी नाकामी से होने वाले नुक्सान को न केवल वैज्ञानिक उत्पादन में कमी के तौर पर, बल्कि नवोन्मेष के अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में मुस्लिम देशों के छात्रों की गैरमौजूदगी के रूप में देखा जा सकता है। ओआईसी देशों में दुनिया की 25 फीसदी आबादी रहती है, मगर दुनिया के कुल पेटेंट में उसकी हिस्सेदारी सिर्फ दो फीसदी, शोध के प्रकाशन में छह फीसदी है और अनुसंधान पर दुनिया भर में होने वाले खर्च का सिर्फ 2.4 फीसदी इन देशों में होता है। ऐसी जड़ता की हालत में नवोन्मेष और प्रतिस्पर्धा के लिए जरूरी प्रतिभा पूरी तरह से खत्म भले न हुई हो, उस पर खतरा बढ़ता जा रहा है। टास्क फोर्स के निष्कर्षों के मुताबिक मुस्लिम दुनिया की यूनिवर्सिटीज के नाकाम होने की एक साधारण-सी वजह यह भी है कि वहां प्रतिभावान छात्रों को अहमियत नहीं दी जाती और उन्हें प्रोत्साहित भी नहीं किया जाता।
   रिपोर्ट में अनुभव के आधार पर एकत्र जानकारियों से उभरी समस्याओं से पाकिस्तान के प्रोफेसर और वैज्ञानिक भी परिचित होंगे। पाकिस्तान के उत्तरी भाग में हाल में आए भूकंप के बाद उपजा भ्रम, भूकंप का पूर्वानुमान न लगा सकने की अक्षमता, वैज्ञानिक तरीके से पुष्ट भूकंप रोधी उपायों की ओर बेरुखी उस समाज के लक्षण हैं जो कि कुछ सीखना नहीं चाहता !"-अमर उजाला  
    बन्धुओ ! इस लिए इस संकीर्णता से हमें बाहर निकलना होगा और हर जगह अड़ंगा डालने की आदत छोड़नी होगी !
हमें उदार मन से सोचना होगा कि भारत माता की जय कहना कोई पूजा नहीं है ये तो भारतीयों का स्वाभिमान है सपना है इच्छा है कि अपना भारत  हमेंशा विजयी ही होता रहे जो भारत को अपना देश समझता है उसे ऐसा बोलने में हिचकिचाहट क्यों ? धार्मिक संस्थाओं से ऐसे घटिया बयानों  की उम्मींद नहीं थी !कि वो देश की जय(जीत) नहीं अपितु पराजय(हार) की कामना लेकर इस देश में रह रहे हैं ये देश उनका अपना नहीं है यदि अपना मानते होते तो अपनों की विजय कौन नहीं चाहेगा !यह सपना तो  देश भक्त हर भारतीय का होना चाहिए कौन भारतीय नहीं बोलना चाहेगा "भारतमाता की जय" !करना
     ये हमारे बंधु जिस दिशा में शिर झुका  रहे हैं यदि खुदा केवल उस दिशा में ही है तो बाकी तीन दिशाओं में खुदा नहीं है क्या ?दूसरा जिधर ये शिर झुका रहे हैं उधर खुदा के आलावा और कुछ नहीं है क्या ?


   बन्धुओ !यदि ईश्वर अल्ला खुदा के अलावा किसी और की बंदना नहीं की जा सकती तो जिन्हें हमने देखा ही नहीं उनकी बन्दना करें कैसे ?
   उन्हें किस रूप में नमन करें आखिर उनका कोई तो आकार प्रकार होता होगा हो सकता है प्रकाशपुंज  ही हो !हो सकता है सारी सृष्टि का ही ध्यान करना होता हो आखिर बार बार जिसे नमन किया जाता है उसका स्वरूप कुछ तो होता ही होगा अन्यथा ध्यान किसका किया जाता है और यदि किसी के ईश्वर का कोई स्वरूप ही नहीं होता है वो बिलकुल निर्लिप्त निर्विकार निराकार आदि असीम ही है तो उसे मानने वालों के लिए क्या मंदिर क्या मस्जिद क्या गुरुद्वारे क्या गिरिजाघर !ऐसे धर्म स्थलों का महत्त्व ही क्यों ?आधुनिक भाषा में कहें तो लैंडलाइन फोन के लिए निश्चित जगहें होती हैं किंतु मोबाईल तो जहाँ जाओ वहीँ फोन सुविधा आदि !  
      कोई मुस्लिम यदि खुदा के अलावा किसी और के सामने सर झुका दे तो क्या वो मुशलमान नहीं रह जाता ?
   बंधुओ ! कुछ महीनों पहले आप लोगों ने एक चित्र देखा होगा जिसमें प्राण संकट में आने पर एक मुशलमान बालक एक  सिंह के सामने सिर झुका कर हाथ जोड़कर प्राणों की भीख माँग रहा था !दुर्भाग्यवश उस पर शेर ने हमला किया और उसका बहुमूल्य जीवन बचाया नहीं जा सका !मुझे नहीं पता उसके बाद उसका शरीर मिला या नहीं मिल पाया किंतु ऐसी किसी भी घटनाओं में यदि शव मिल जाता है तो उसका अंतिम संस्कार इस्लाम धर्म के अनुसार करना चाहिए या नहीं क्योंकि अल्ला के अलावा किसी और अर्थात शेर के सामने सिर झुका देने के बाद भी वो मुसलमान रहा या नहीं और उसका अंतिम संस्कार इस्लामिक रीति रिवाज से किया जाना चाहिए या नहीं ? 
    वैसे भी नमाज के समय सर झुकाने से जैसे और बहुत सारी चीजें सामने पड़ती हैं हम उनकी परवाह नहीं करते तो भारत माता की जय बोलने में हिचकिचाहट क्यों ? हम तो खुदा के भाव से ही सर झुकाते रहें इसमें क्या आपत्ति होनी चाहिए ?