Wednesday, 17 September 2014

संन्यास या उपहास ये कैसा संन्यास ?

               ऐसे संन्यास का क्या विश्वास !

    संन्यास का भाव यह था कि माया मोह छोड़कर वैराग्य पथ पर दृढ़ निश्चयी होकर आगे बढ़ना !किन्तु आज तो संन्यास की हाइटेक और भी बड़ी सारी बरायटियां  मार्केट में आ गई हैं आप कैसे भी रहते हुए और कुछ भी करते हुए अपने को संन्यासी कह सकते हैं अब तो आप हर अच्छा बुरा काम संन्यासी होकर भी कर सकते हैं केवल उसके पीछे शुद्ध एवं स्वदेशी आदि लिखना पड़ेगा !जनता बश इतना ही पढ़ती है फिर तो कूद पड़ती है बहाव में , बाकी का कौन क्या देखता है और कौन पढ़ता है ।जब एक बुड्ढा अपना भगवान बन कर मंदिरों में बैठकर अपने को पुजवा सकता है फिर भी उसका पक्ष लेने वाले इसी दुनियाँ में उपस्थित हैं धिक्कार है ऐसे शास्त्र द्रोहियों को !अब कैसे उद्धार होगा सनातन धर्म का !अगर शास्त्रीय संत ऐसे पाखंडों का विरोध करते हैं तो उन पापियों से ज्यादा अपने अंदर का विरोध झेलना पड़ता है उन्हें !आखिर क्या किया जाए कितना पाखण्ड हो गया है आज धर्म में ?

   बंधुओ ! आज संन्यासी कितना भी बड़ा व्यापार आराम से कर सकते हैं वह शुद्ध के नाम पर कुछ भी बेच सकते हैं समाज सुधार के नाम पर कुछ भी कर सकते हैं , जैसे - कोई आदमी जो कुछ पाना चाहता है या पाकर जहाँ ठहरने लगता है मतलब साफ होता है कि इसका लक्ष्य यही था और अपने इसी लक्ष्य को पाने के लिए ही वह अभी तक सारी उछलकूद नाटक नौटंकी आदि करता रहा है इसलिए किसी व्यक्ति की मानसिकता का मूल्यांकन करने के लिए उसके ठहराव की प्रतीक्षा एवं उसका अध्ययन किया जाना चाहिए !

    एक किसान के बेटे का मन पढ़ने लिखने में नहीं लगता था तो घर वाले उसे भारी भरकम काम बताया करते थे इससे तंग आकर उसने सोचा कि कोई व्यापार करना चाहिए किन्तु व्यापार के लिए धन की आवश्यकता होती है अब धन कहाँ से मिले घर में तो था नहीं और होता भी तो ऐसे लोगों को कौन दे देता धन !फिर उसने विचार किया किसी से उधार ले लें किन्तु देगा कौन और क्यों देगा और यदि कोई दे भी दे तो उसका ब्याज कहाँ से देंगे और उसे लौटाएँगे कब ?और यदि व्यापार में घाटा हो गया तब तो और ख़राब बात होगी लोग मारेंगे पीटेंगे पैसे माँगेंगे और फिर कानून के हवाले कर देंगे ! 

      फिर खुराफाती दिमाग में एक आइडिया आया कि धन इकट्ठा करने के लिए संन्यास ही क्यों न ले लिया जाए ! जहाँ माँगने में लज्जा नहीं देने की चिंता नहीं न कोई ब्याज न बट्टा जब चाहो तब जितना चाहो उतना माँगते रहो व्यापार बढ़ाते जाओ,योग का नारा दो भोग का सहारा लो , योग का आश्रम बनाओ भोग की सुख सुविधाएँ जुटाओ व्यापार बढ़ाते जाओ कितना भी धन इकट्ठा कर लो कौन पूछता है । ये जुगत काम आई और बाबा जी व्यापारी हो गए ! संन्यासी वेष में होने के कारण लोगों ने उनकी ईमानदारी पर शक नहीं किया और बाबा जी उसका फायदा उठाते रहे और निकले थे संन्यासी बाना धरके और बाजार के व्यापारियों से माँग माँग कर व्यापार किया और फिर उन्हीं को चुनौती देने लगे उन्हीं के सौदा सामान को अशुद्ध बताने और अपना शुद्ध बता बता बता कर बेचने लगे सरकार ने आँखें दिखाईं और खोलने चाहे घपले घोटाले तो सरकार को ही शुद्ध करने का नारा देने लगे ,धीरे धीरे बाबा जी की शुद्धि की ख्याति इतनी बढ़ी कि बाबा जी एक शुद्ध सरकार बनाने का ढोल पीटने लगे। 

      बंधुओ ! सनातन धर्म में संन्यास की यह दुर्दशा और इस पर भी कोई कुछ बोले तो ऐसे व्यापारियों के अनुयायी तंग करते हैं और न बोले तो धर्म की जड़ें दिखने लगती हैं किया आखिर क्या जाए !क्या धर्म को अधार्मिकों या धर्म व्यापारियों के सहारे ही छोड़ दिया जाए ?

     यदि संन्यास का मतलब वास्तव में सब  कुछ छोड़ देना ही होता है तो कोई व्यक्ति सबकुछ छोड़ने का निश्चय करके घर से निकले और विभिन्न मठ मंदिरों में जाए हिमालय तक धक्के खाता फिरे और फिर जब कहीं मन न लगे तो राजनीति करने लगे !ये सब घालमेल कैसा ?संन्यास और राजनीति दोनों  परस्पर विरोधी ध्रुव हैं फिर किसी संन्यासी की मंजिल संन्यास के बाद सीधे राजनीति कैसे हो सकती है बीच में कहीं कोई पड़ाव नहीं !आखिर ऐसे लोगों को संन्यास जैसा पवित्र पद पसंद क्यों नहीं आता है और राजनीति में रमने लगता है मन फिर कैसा संन्यास ?

 

          

ये कैसा संत सम्मलेन ? न कोई श्लोक न कोई प्रमाण शेरो शायरी वाले संत ऊलजुलूल बयान !

अशास्त्रीय  साईँ पूजा का समर्थन  शास्त्रीय संत कैसे कर सकते हैं !

   चूँकि  साईं  पूजा का प्रमाण धर्म शास्त्रों में नहीं मिलता है अतः शास्त्र प्रमाणित न होने के कारण साईं पूजा पूर्ण रूप से अशास्त्रीय है और शास्त्र मान्यताओं के विरुद्ध कोई कार्य शास्त्रीय संत कैसे और किस लोभ में स्वीकार कर लेंगे । 

      सभी साधू संतों को भी कुछ पढ़ा लिखा तो होना ही चाहिए , जिन बाबाओं में कम पढ़े लिखे होने के कारण शास्त्रीय समझ नहीं होती  है, या जिन्हें श्री राम और श्री कृष्ण तथा श्री शिव ,श्री दुर्गा ,श्री गणेश जी आदि देवी देवताओं के विषय में शास्त्रीय जानकारी ही नहीं है और इनकी कृपा का एहसास भी नहीं है इनके प्रति श्रद्धा विश्वास नहीं है तथा शिक्षा साधना एवं तपस्या आदि न होने के कारण जिन्हें साईं एवं देवी देवताओं में अंतर नहीं पता है , अज्ञान और अशिक्षा के कारण जिन्हें प्राण प्रतिष्ठा की विधि का ज्ञान नहीं है ऐसे लोग साईंराम, कांशीराम जैसे आम मनुष्यों की मूर्तियों को और भगवानों की मूर्तियों को एक समान समझने लगते हैं जो गलत है । इसी प्रकार से गरीबत के कारण घर छोड़कर अर्थलाभ या लोभ की भावना से सधुअई करने वाले कुछ अकर्मण्य लोग साईंयों के धन दिखाते ही अपना मन बदल लेते हैं और श्री राम छोड़कर साईँराम साईँराम  करने लगते हैं धन के कारण सधुअई करने के कारण ऐसे लोग न श्री राम को मानते हैं और न ही साईँराम को ये तो जो धन दे उसी को भगवान मान लेते हैं ! ये तो सधुअई के नाम पर केवल तिलक लगाते हैं जो धन दे उसके नाम का तिलक लगा लेंगे । इसलिए ऐसे लोगों की ढुलमुल बातों को प्रमाण कैसे माना जा सकता है ? ऐसे लोग साईंं का समर्थन भी करने लगें तो क्या इनके कह देने मात्र से शास्त्रीय मर्यादाएँ छोड़  कैसे दी जाएँगी ? शास्त्रों का पालन हर संभव प्रयास करके किया जाएगा                                                                                     

     

 


      किसी नशेड़ी मनुष्य को पूजने से समाज तो नशेड़ी बनेगा ही  तथा श्री राम और श्री कृष्ण को पूजने से नशा मुक्त समाज का निर्माण होगा !
" धर्म के लिए साईं को नहीं नशे को ख़त्म करना जरूरी " -एक अखवार में प्रकाशित समाचार 
       किंतु नशे को समाप्त करने के लिए साईं जैसों की पूजा बंद करनी ही पड़ेगी , कोई गुड़  खाने वाला व्यक्ति किसी और को गुड़  खाने से कैसे रोक सकता है इसी प्रकार से साईं चिलम पीते थे तो साईंयों को चिलम पीने से कैसे रोका जा सकता है और चिलम पीने से  नशा तो होता ही होगा और नशे में आदमी कुछ भी कर सकता है इसलिए अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने के लिए बंद करना होगा साईँ को पूजना अन्यथा इन चिलमियों की गिद्ध दृष्टि सनातन धर्म की  शास्त्रीय मान्यताओं को ध्वस्त करने पर लगी हुई है इसलिए यदि सनातन धर्म और समाज को बचाना है तो नशा और नशेड़ियों को तथा चिलम और चिलमियों का साथ करना छोड़ने का व्रत लेना होगा और बंद करना होगा साईं पत्थरों का पूजन ।


                     

Monday, 15 September 2014

मैं औरत हूं, इसलिए मेरे ब्रेस्ट तो होंगे ही, इसमें आपको क्या प्रॉब्लम है: दीपिका पादुकोण -zee news

   किन्तु   देवी !  बात कुछ होने या न होने की नहीं है बात दिखने या न दिखने की भी नहीं है बस बात तो केवल दिखाने और न दिखाने की है अपनी बातों से लोगों का ध्यान भटकाइए मत !जिसके पास जो है सब कोई सबकुछ  यदि दिखाने ही लगेगा फिर तो समाज उस तरफ चला जाएगा जिस तरफ जाने से रोकना है ! जहाँ तक बात 'मैं औरत हूं, इसलिए मेरे ब्रेस्ट तो होंगे ही," की है इसमें न किसी को शक है और न संदेह और न ही आपत्ति !और यदि किसी को हो भी तो सारा सभ्य समुदाय नारी समाज के सम्मान के लिए मर मिटने के लिए आज भी तैयार है किन्तु एक निवेदन नारी समाज से भी है कि कुछ आप भी सोचें कि आप में से कुछ लोगों को तो सुरक्षा मिल जाती है किन्तु आज बेचारी छोटी छोटी बच्चियों की जान पर भी बन आई है नर पिशाच उन्मत्त होकर घूम रहे हैं जब तक सरकार उन पर नियंत्रण  नहीं कर लेती तब तक हम सबको विशेष आत्म संयम पूर्वक बात व्यवहार करते हुए समाज का ताना बाना बना एवं बचाकर रखना  चाहिए !



गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिमों को बिल्कुल नहीं आने देना चाहिए: प्रवीण तोगड़िया -zee news
    किन्तु  ये दोहरे मापदंड क्यों हैं तोगड़िया जी !अगर गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिमों का जाना इतना ही गलत है तो साईं के नाम पर मंदिरों में अल्ला अकबर गाया  और गवाया जाना ठीक है क्या ? आखिर हिन्दू मुस्लिमों की एकता के प्रतीक बताए जा रहे साईं को हिन्दू धर्म पर बोझ क्यों बनने दिया जा रहा है !वो हिन्दू धर्म से इतनी अरुचि करते थे कि सारे जीवन एक मस्जिद में ही रहे न कि किसी मंदिर में !सारे जीवन चन्दन नहीं लगाया हिन्दुओं के धर्म ग्रन्थ नहीं पढ़े ,हिन्दुओं की वेष  भूूषा धारण नहीं की,हिन्दुओं के रीति रिवाज धारण नहीं किए ,शिर उस तरह से ढक कर रखा जैसे हिन्दू नहीं रहते हैं,माँस भोजन जैसा अपराध करने के बाद भी उन  साईं को देव मंदिरों में देवताओं के रूप में बैठाकर देवमंत्रों से देवपूजा विधि से उनकी पूजा किया जाना कितना लज्जास्पद है इसके बाद भी इस ज्वलंत विषय पर हिन्दू संगठनों का मौन रहना उससे अधिक लज्जास्पद है !यदि सनातन  मंदिरों में एक असनातन धर्मी को महिमा मंडित किया जा रहा है और हिन्दू नेता मौन हैं तो आप जैसे शब्द शूर आखिर सनातन धर्म के और किस काम आएँगे !

Sunday, 14 September 2014

लव जिहाद

र तुझसे शादी करले....और "शादी के बाद" तुझे पता चले के तेरा पति मुस्लिम है....
बोल, तेरे साथ धोखा हुआ है कि नहीं.....? तुझे कैसा लगेगा ...?
वो बोली "ये तो गलत है, धोखा है, Fraud है।"
फिर उस सहेली ने कुछ सवाल किये: "चल, लव जेहाद को छोड़....
तु Broad Minded है, Modern है, Secular है....और मान ले, तु एक मुस्लिम से शादी कर लेती है....Ok..?
(1) But क्या तू यह सहन कर पायेगी के तेरा पति तुझसे शादी के बाद और 3 बीवीयां लाये...?
क्यूंकि इस्लाम तो 4 शादी की इजाज़त देता है ना..!!
और सुन, मुस्लिम समाज में औरतों को अपने पति को तलाक देने का भी कोई अधिकार नहीं है, जबकि "वो" तुझे केवल 3 बार "तलाक तलाक तलाक" कहकर ही तलाक दे सकता है...!!
वो बोली "बिल्कुल नही मेरा पति सिर्फ मेरा होना चाहिए। यह तो सरासर मुस्लिम महिलाओं का शोषण....अत्याचार है।
(2) क्या तू चाहती है कि, तू हर साल गर्भवती हो ? और तुझे बच्चे पैदा करने वाली मशीन बना दिया जाये ?
वह बोली "मै.. और हर साल pregnent... हरगिज नहीं..."
(3) क्या तुझे यह पसंद आयेगा कि तेरा पति हफ्ते में सिर्फ जुम्मे (Friday) के दिन ही नहाये...और बाकी के दिनो मे सिर्फ इत्र लगा के घुमे?
"छी छी छी.......सिर्फ हफ्ते में एक दिन नहाये, तो उसे मैं अपने करीब भी ना आने दूं"
(4) क्य तुझे यह पसंद आयेगा की तेरे घर मे रोज किसी निर्दोष जानवर को मारके, काटके, उसका मांस मटन तुझे पकाना पडे....?
कभी कभी तो गाय भी मार के खाते उनके यहाँ...तो, क्या तू गाय खायेगी ?
वो बोली "बिल्कुल नही"
(5) रोज जींस पहन कर कोलेज आती है और शादी के बाद बुर्का पहनना पडे़, तो तू पहनेगी...?
वो बोली "ये तो औरतो को कैद करना जैसा हुआ !"
(6) तुझे पता है मुस्लिम औरत शादी के बाद नौकरी नहीं कर सकती, मौलवी का फतवा है....
और 90% मुस्लिम अपनी बीवी को बुरका के साथ घर की चार दीवारी मै कैद रखते है....चाहे उससे गर्मी में उनकी खाल जलती हो ।
वह बोली "यह कहां का न्याय है..? फिर मैंने जो पढाई की उसका कोई मेल ही नही रहेगा.... मै तो शादी के बाद भी जॉब करना चाहती हुं।
(7) और सुन, क्या तुझे यह पसंद आयेगा की तेरी बेटी का विवाह उसके चाचा, बुआ के बेटे के साथ हो.....?
वो बोली "चाचा और बुआ का लड़का तो भाई होता है...भाई के साथ शादी...?हरगिज नहीं..."
(8) क्या तु जानती है कि यह मुस्लिम शादी के पहले तो चिकने (Clean Shave) रहते है।
लेकिन 35 साल की उम्र के बाद ये दाढी रखते है...
तो क्या तुझे अच्छा लगेगा की तेरा पति बालों से भरा हुआ रीछ सा लगे ?
वो बोली "छी छी हरगिज नही"
(9) क्या तुझे पता है की मुस्लिम अपनी 10-12 साल की उम्र की लडकी को भी 50-55 साल के बुढ़े आदमी से शादी करवा देते हैं,....क्योकि उनके "अल्लाह मोहम्मद साहब" ने भी अपने दोस्त अबु बकर की 9 साल की बेटी आयशा से शादी की थी....इस्लाम मैं ये बुरा नहीं माना जाता।
वो चौंकी "क्या बात कर रहे हो...?"
चल अब बता कि क्या तुझे "लव जिहाद" का शिकार होना है ?
फिर वो बोली: "Sorry यारों, माना कि प्यार हो जाता है....लेकिन कोई अपने जेहाद (धर्म बढ़ाने की बड़ी योजना) के लिए प्यार जैसे पवित्र रिश्ते को भी बदनाम करे....और जिदंगी भर का दुख दे, तो यह मुझे स्वीकार नही,.....
शादी इन्सान के जीवन में बहुत महत्व रखती है शादी जैसा पवित्र रिश्ता तो बहुत सोच समझ कर करना चाहिए...
हमारे संस्कारों में तो शादी एक बार ही होती है बार बार नहीं....मैं तो समझ गई....
और अब मै मेरी और भी हिन्दू सहलियों को समझाऊगी.... Alert करुगी..... यह Msg Forward करुगी...."
सावधान: "लव जेहाद योजना" में बहुत सी हिन्दू लड़कियां को प्रेम के जाल में मुसलमान लड़के अपना हिन्दु नाम रख कर फँसा रहे है,...शादी कर रहे है । और फिर....भगवान मालिक ।
सही लगता है तो plz 2-4 को pForward करो....
और किसी हिन्दु बहन या बेटी की जिदंगी नरक बनने से बचाओ ।

Sunday, 7 September 2014

गंगा जी में साईं पत्थर कल प्रकट होने पर देवता बताए जाएँगे तब क्या होगा !

      आखिरकार सनातन धर्म के मंदिरों से उठा उठाकर नदियों में फेंके जाने लगे साईं पत्थर !
अथवा यूँ कह लिया जाए कि धोखे से सनातन धर्म मंदिरों में घुसे साईं निकाल बाहर किए जाने लगे मंदिरों से !     
       सनातन धर्म के जिम्मेदार लोगों की लापरवाही से सनातन धर्म एवं धर्म स्थलों के साथ कितना बड़ा खिलवाड़ हुआ कि एक अदना सा बुड्ढा सनातन धर्मियों का न केवल भगवान  बन बैठा अपितु सनातन धर्म के प्रतीक श्री राम कृष्ण शिव दुर्गा गणेश जैसे देवी देवताओं की बराबरी कर बैठा , यह भी स्वतंत्र  भारत में हुआ यह भी प्रेम पूर्वक हुआ सबके सामने हुआ ,और सनातन धर्मियों के जिम्मेदार लोगों के पूरे होश हवाश में हुआ आखिर अब तक कहाँ था ध्यान उन महापुरुषों का ! निस्संदेह चूक हुई है ,जरा से आलस्य से इतनी बड़ी दुर्घटना घटने जा रही थी सनातन धर्मियों के साथ ,जिसे श्रद्धेय शंकराचार्य जी की सजगता से रोका  जा सका !इसके लिए सनातनी समाज उनके इस पुरुषार्थ का अभिनन्दन करता है !
  
        गंगा जी में साईं पत्थर कल प्रकट होने पर देवता बताए जाएँगे तब क्या होगा !
          तब  इसके  साइड इफेक्ट और अधिक भयंकर होंगे !आज जो साईँ पत्थर मूर्ति के रूप में गंगा जी में फेंके जा रहे हैं कल इन पर बालू बैठ जाएगी और ये दब जाएँगे मिट्टी में ,इसके बाद इसकी क्या गारंटी कि ये दुबारा मिट्टी से निकलेंगे नहीं जब मिट्टी हटेगी और ये साईँ पत्थर  दिखेंगे तो साईंयों का जमघट फिर लगेगा और इसबात का दुष्प्रचार किया जाएगा कि साईं प्रकट हुए हैं तब वहीँ इनकी पूजा आरती होगी और वहीँ इनके मंदिर बनाए जाएँगे इस परिस्थिति में  समय ऐसा भी आ सकता है कि गंगा जी के किनारे देव मंदिर कम और साईं वृद्धाश्रम (मंदिर) अधिक दिखाई दें उसके विषय में भी आज ही सोचना होगा !

Thursday, 4 September 2014

साधू संत पंडे पुजारियों को भ्रष्ट मानकर साईं को पूजना ही एक मात्र विकल्प है क्या ?


 धर्म के विषय में आखिर कैसी कैसी दलीलें दे रहे हैं वे लोग जिन्होंने धर्म शास्त्रों को कभी खोल कर भी नहीं देखा है !

    बंधुओ ! यदि कानून बनाने वाले नेता ही भ्रष्ट हो जाएँ तो क्या कानून को मानना बंद  कर देना चाहिए, अदालतों के अंदर भ्रष्टाचार है तो क्या अपनी मनगढंत अदालतें बना लेनी चाहिए ! यदि डाक्टर ठीक वर्ताव न करने लगें तो क्या मोची से आपरेशन करा लेना चाहिए क्या ? मैं केवल यह पूछना चाहता हूँ कि श्री राम कृष्ण शिव दुर्गा आदि देवताओं के सम्मुख कहाँ ठहरते हैं साईं ? सनातन धर्म  की स्थिति आज यह है कि  धार्मिक दृष्टि से एक से एक बड़े अँगूठाटेक लोग भी धर्म के विषय में बड़े बड़े धर्मशास्त्रियों की तरह बहस करने लगते हैं !और कोई  पूछ दे कि धर्म शास्त्रों के विषय में आपका अध्ययन क्या है ?तो बोले मैं डॉक्टर हूँ , इंजीनियर  हूँ आदि आदि !आखिर ये कहाँ की सभ्यता है कि जिस चीज के विषय में आप का ठीक ठीक स्वाध्याय ही नहीं  है उस विषय को प्रमाणित रूप से रख सकने के लिए आप अधिकृत कैसे हो सकते हैं कुछ  इधर उधर से पढ़ लेने का मतलब विद्वत्ता नहीं हुआ करती  जब तक उसे सांग और सविधि   न पढ़ा जाए !

   मेरा निवेदन हर प्रबुद्ध व्यक्ति से है कि यदि स्वास्थ्य  के विषय में चिकित्सक प्रमाण माने जाते हैं , कानून  के विषय में कानूनविद  प्रमाण माने जाते हैं इतिहास के विषय में इतिहासविद प्रमाण माने जाते हैं तो धर्मशास्त्रों के विषय में धर्मशास्त्रविद क्यों नहीं ?  धर्मशास्त्रों के विषय को भी अन्य विषयों की  तरह संस्कृत विश्व विद्यालयों में सरकार पढ़वा रही है तो धर्म शास्त्रों के विषय में बहस करने की रूचि   रखने वाले हर व्यक्ति  पढ़ना चाहिए और फिर शास्त्रीय आधार पर बहस भी की जाए तर्क भी दिए जाएँ तो अच्छा भी लगता है और उचित भी है!अन्यथा कानून की पढ़ाई यदि हमने नहीं पढ़ी तो  कानून के विषय में अपनी टाँग हम नहीं अड़ाते ऐसी ही अपेक्षा और लोगों से भी है ।  

     वैसे भी  साईं पूजा का समर्थन करने वाला कोई भी व्यक्ति यदि योग्य है तो शास्त्रार्थ करे अयोग्य है तो चुप बैठे !अन्यथा  बेकार में निराधार बहस क्यों करनी !
    साईं पूजा के समर्थन में हर किसी ऐरे गैरे व्यक्ति के काल्पनिक तर्क प्रमाण कैसे माने जा सकते हैं इस विषय में हम हर उस शिक्षित समझदार व्यक्ति की सलाह मानने को तैयार हैं जिसने किसी भी संस्कृत यूनिवर्सिटी से धर्मं शास्त्रों के विषय में कोई अध्ययन किया हो और जो शिक्षित होगा उसे यह बात अपने आप समझ में आ जाएगी कि साईं को भगवान मानकर क्यों नहीं पूजा जा सकता और जिन्होंने किसी संस्कृत यूनिवर्सिटी से न भी पढ़ा हो फिर भी उन्हें प्रूफ तो करना होगा कि उनकी धार्मिक विषयों में अपनी योग्यता क्या है अन्यथा साईँ  के विषय में फ़ोकट की सलाह देने वाले एवं पण्डे पुजारियों की निराधार आलोचना करने वाली  बीमार मानसिकता  से चोंच लड़ाना अपना कर्तव्य नहीं है हम किसी भी ऐसे व्यक्ति के कुतर्कों के जवाब देने के लिए बाध्य नहीं हैं जो धार्मिक दृष्टि से अशिक्षित हो ! जिसको जो कुछ समझना हो समझे !किन्तु शिक्षित व्यक्ति से किसी भी मंच पर खुली बहस के लिए तैयार हैं कि साईं पूजा अशास्त्रीय है इसलिए नहीं की जा सकती !