Monday, 22 September 2014

नवरात्रों में साईंधर्मी लोग सनातन परंपराओं में कर सकते हैं कोई बड़ी घुसपैठ !

     नवरात्रि में साईंदेवी का पूजन कुछ इस प्रकार से किए जाने की तैयारी है सुना है कि बुड्ढे की अष्टभुजी मूर्ति को साड़ी ब्लाउज पहनाकर लाली लिपिस्टिक लगा कर बैठाया जाएगा शेर पर और इसके बाद उस साईं  पत्थर के सामने खड़े होकर पढ़े जाएँगे कुछ इस प्रकार के कल्पित पँवारे और खुश किया जाएगा उस पत्थर बुढ़िया को -  

        साईं  शैलपुत्री च साईं ब्रह्मचारिणी। 

       साईं  चन्द्रघण्टेति  साईं कूष्माण्डेति च ॥

        साईं स्कंधमातेति साईं कात्यायनी तथा ।

        साईं  कालरात्रीति साईं  महागौरिजा ॥

        साईं सिद्धिदात्री च साईं दुर्गा प्रकीर्तितः ॥

    आदि आदि ऐसे सभी पँवारों पाखंडों से साईँ संध्याओं कथा कीर्तनों से सनातन धर्मी समाज को सतर्क रहना होगा और अपनी सनातनी समाज को भगवती दुर्गा के पाठ के लिए प्रेरित करना हम सबका कर्तव्य है ।

    बंधुओ ! धर्म के मामलों में अपनी छोटी छोटी लापरवाहियों के कारण आज सनातन धर्मी समाज को एक ऐसे साईं संकट से जूझना पड़ रहा है कि जिसका कोई रास्ता निकलता दिखाई नहीं दे रहा है अभी तक मंदिरों में बुड्ढे की मूर्तियाँ यथावत स्थापित हैं यदि सनातन धर्मी समाज के कर्णधारों ने पहले से ही थोड़ी सतर्कता वरती होती तो शायद आज ये दिन नहीं देखना पड़ता । मित्रो! कहने को हम भले ही कुछ भी कह लें या अपने विषय में बड़ी बड़ी बातें कर लें किन्तु सच्चाई हमें स्वीकार करनी ही पड़ेगी कि सनातन धर्म पर साईं नामका यह बहुत बड़ा हमला है जो सनातन मंदिरों में धनबल से घुसकर सनातन धर्मशास्त्रों के विरुद्ध किया गया है सनातन धर्म के देवी देवता अवाक् हैं उन्हें यह नहीं पता है कि उन्हें उनके किस अपराध की सजा दी गई है आखिर क्यों किया गया है उन्हें सस्पेंड !        साईं समर्थकों के द्वारा कहा जा रहा है कि बाबा मनोकामनाएँ पूरी करते हैं वो हमारी बात बहुत जल्दी सुनते हैं इसका मतलब क्या हुआ कि सनातन धर्म के देवी देवता नहीं सुनते हैं अर्थात वो बहरे हैं और वो अकर्मण्य हो गए हैं अर्थात मनोकामनाएँ पूरी नहीं करते हैं क्या  इसीलिए इन टुच्चे लोगों ने सनातन धर्मी देवी देवताओं को साईँ नाम की सबक सिखाने की कोशिश की है इसीलिए उन्हें अपूज्य और साईं को पूज्य सिद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है इन पापियों के मन में तो इतनी कुटिलता होती है किन्तु ऊपरी मन से  अपने को हिन्दू भी कहते हैं सनातन धर्मियों और हिन्दुओं के समान चन्दन लगाए घूमते हैं ताकि इन्हें भी लोग हिन्दू मानते रहें किन्तु ये नहीं सोचते हैं कि अब इनके हिंदुत्व में बचा  क्या है !       जब सनातन धर्म शास्त्रों पर इनका विश्वास नहीं रहा सनातन देवी देवताओं को इन्होंने सस्पेंड ही कर दिया है उनके स्थान पर साईं की नियुक्ति कर ली गई है क्योंकि सनातन देवी देवता भिखारियों की सुनते नहीं हैं और साईं सुनते हैं !इसके बाद भी ये माथे में चन्दन चुपड़ चुपड़ कर कहते हैं कि सनातनधर्मी तो हम भी हैं श्री राम कृष्ण शिव दुर्गा आदि देवी देवताओं को तो हम भी मानते हैं !

    अरे धोखेबाजो ! लानत है तुम्हारे जैसे मानने वालों को ,मानते हो या बेइज्जती करते हो सनातन धर्मियों एवं उनके देवी  देवताओं की ! सनातनधर्मी देवी देवताओं का मोती जैसा पानी उत्तर दिया तुम लोगों ने, तुम उन्हें सबक सिखाने चले हो ! सनातन धर्म का जितना बुरा धर्म शत्रुओं ने नहीं किया था उससे अधिक उन लोगों ने किया है जो अपने को सनातन धर्मी कहते तो हैं किन्तु पूजते भूत प्रेतों को हैं इतनी बड़ी गद्दारी उन देवी देवताओं के साथ जिन्हें हमारे तुम्हारे पूर्वज मिलजुलकर अनंत काल से विश्वास पूर्वक पूजते रहे थे उन पर संदेह किया गया है !यह सोच सोचकर आत्मा रोती है और लज्जा आती है ऐसे लोगों को सनातन धर्मी  मानने में !ऊपर से कहते हैं कि सनातन धर्म विराट है सनातन धर्म सहिष्णु है उसमें सब कुछ पचाने की क्षमता है तो साईं पूजा को क्यों नहीं पचाया जा सकता ?अरे खाना की थाल में खाने वाली चीज रखी हो वही तो खाई और पचाई जाएगी न कि खाने के साथ गोबर या पत्थर रख दिया गया हो तो क्या वो भी खा लिया जाएगा !इसी प्रकार से जो पूजा जाने लायक होगा वही न पूजा जाएगा !जिसे जानते नहीं पहचानते नहीं जिसका कोई नाम गाँव पता ठिकाना ही नहीं है उसे भी पूजने लगें ! आखिर अजीब सी जबरदस्ती है !और न पूजें तो हम धार्मिक नहीं हैं यह कैसी अंधेर !

      आखिर क्यों देवी देवताओं के सामने देवी देवताओं की पूजा के लिए बनाए गए वेदमंत्रों का प्रयोग उनके लिए न करके अपितु उसके लिए किए जा रहे हैं जो इनका अधिकारी ही नहीं है उसी के मंदिर में सफाई हो रही है उसी के लिए गढ़ी गई झूठी स्तुतियों  के लाउडस्पीकर बजाए जा रहे हैं और जिन देवी देवताओं की स्तुतियों से सम्पूर्ण संस्कृत एवं हिन्दी वाङ्मय भरा पड़ा है उन्हें कोई पूछ नहीं रहा है । पूजा उसकी हो रही है जो अपूज्य है जो पूजने योग्य हैं उनकी पूजा करने की जगह काम चलाया जा रहा  है ! बड़े बड़े सुगंधित पुष्पों के हार उन पत्थरों को पहनाए जा रहे हैं जिनमें कुछ है ही नहीं, जिस बुड्ढे के प्राण यमराज के कब्जे में हैं उसकी प्राण प्रतिष्ठा का नाटक किया जा रहा है ।साईं समर्थक साईं के सामने खड़े होकर गिड़गिड़ाते हैं बाबा हमारी सुनो हमारी सुनो किन्तु बाबा यमराज के सामने गिड़गिड़ा रहे होंगे कि हमारी सुनो हमारी सुनो अब साईँ की अपनी जान जब वहाँ आफत में पड़ी होगी प्राण यमराज के कब्जे में होंगे तो साईं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्राण कहाँ से आएँगे ?अब साईं की कौन सुने और साईं किसकी सुनें !

इसे भी देखें -

        दुर्गासप्तशती से जन जन को जोड़ने के अभियान में आपसे योगदान की अपेक्षा !
    सरल हिंदी दोहा चौपाइयों में लिखी गई दुर्गासप्तशती को अब घर घर एवं जन जन तक पहुँचाने की पवित्र पहल में आप भी जुड़ें और करें इस कार्य के प्रचार प्रसार में सहयोग !
      पंडित पुजारियों एवं हमारे जैसे हमारे और भी भाई बंधुओं समेत जब हम कुछ लोग ही यदि धर्म की सारी चौधराहट सँभाल लेंगे तो बाक़ी समाज भटकेगा ही, कहीं तो जाएगा ही, किसी को तो मानेगा ही, जो इन्हें सरल दिखेगा ये उसे मानेंगे, जो इन्हें मानेगा ये उसे see more...http://bharatjagrana.blogspot.in/2014/09/blog-post.html


 


   

  

                   

साईंयों ने मुझे कल धमकाया !

दो.  साईं बालों ने हमें धमकाया कई बार ।

      कल चेतावनी दे गए मुझे आखिरी बार ॥

दो. कहा सुधरने के लिए धन ले ले नादान । 

    साईं निंदा बंद कर यदि  तुझको प्रिय प्रान ॥ 

दो.द्रुपदसुता के कारन धाए द्वारिका नाथ । 

     गोपिन्ह की रक्षा करी ते कृष्ण हमारे साथ ॥ 

दो. जब चाहो तब मार दो यदि तुमको संतोष । 

     किन्तु हमें भी बल बड़ा हनुमत गदा भरोस ॥ 

दो. जो करना हो कीजिए किन्तु न जाना भूल ।  

      सबकी रक्षा के लिए शिव जी रखें त्रिशूल ॥ 

दो. माँ दुर्गा की कृपा से मैं हूँ नहीं अनाथ ।

     अष्ट भुजी माता मेरी सदा हमारे साथ ॥ 

सब देवी तथा सब देव गुरु शुचि संत कृपा 'कविशेष' पे ताता ।

 पूर्वज पुण्य हैं 'शेष' के शीश 'करपात्री' कृपा का प्रसाद हूँ भ्राता ॥ 

धर्म पे प्राण न्योछावर हों सौभाग्य भी ऐसा कहाँ मिल पाता । 

रघुनाथ के हाथ कि छाँह जहाँ तहाँ काह बिगारि सकैगो विधाता ॥ 

दो. राम कृष्ण शिव दुर्गा सुमिरौं प्रभु हनुमान ।

    साईं की औकात क्या वो कैसे भगवान ?

                निवेदक -डॉ.शेष नारायण वाजपेयी


Sunday, 21 September 2014

महिला शक्ति संगठन के सदस्यों की प्रशंसनीय पहल -"लड़के लड़कियों पर समान कार्यवाही"

" महिला शक्ति संगठन के सदस्यों का सही दिशा में देर से उठाया गया साहसिक कदम इससे रुकेंगे बलात्कार "

      पार्क में लड़कों संग बैठने पर लड़कियों को दी गई सजा ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में महिला शक्ति संगठन के सदस्यों ने खुलेआम दिखाई दबंगई।-अमर उजाला 


इस विषय में हमारे इस लेख को पढ़ें -

लड़के लड़कियों की आपसी मित्रता में धोखा तो मिलता ही है अभी हो या आगे कम हो या ज्यादा ! धोखे बाज केवल पुरुष ही नहीं होते लड़कियाँ भी होती हैं फिर कानून के नाम पर प्रताड़ित केवल पुरुष ही क्यों किए जाते हैं ?मित्र की परीक्षा मुसीबत में होती है किन्तु आज की मित्रता मुशीबत तक चलती कहाँ है !उसकेsee more....http://bharatjagrana.blogspot.in/2014/06/blog-post_10.html


मुशलमानों को राष्ट्र भक्त बता देने में बुराई क्या है ?मोदी जी का ऐसा मानना अपराध है क्या ?

    लवजिहादी  और आतंकवादी शब्द मुशलमान शब्द के पर्यायवाची शब्द तो नहीं ही हैं फिर मुशलमानों को राष्ट्र भक्त मानने में बुराई क्या है ?

    मोदी जी मुशलमानों को राष्ट्र भक्त भी बताते हैं और उनके विरुद्ध लव जिहाद को मुद्दा बनवाकर नफरत भी फैला रहे हैं -मायावती -IBN -7 

   किन्तु मायावती जी ये बात मोदी जी की यदि आपकी समझ में नहीं आ रही है तो इसमें मोदी जी का क्या दोष ! मोदी जी ने मुशलमानों को राष्ट्र भक्त माना है किन्तु लवजिहाद है आतंकवाद है इसका विरोध करने के लिए तो मुशलमान भी मोदी जी के साथ हैं आपको ऐसा क्यों लगता है कि  लवजिहादी  और आतंकवादी दोनों मुशलमान शब्द के ही पर्यायवाची शब्द हैं मोदी जी ने मुशलमानों को राष्ट्र भक्त माना है न कि लवजिहादियों या आतंकवादियों को उनसे तो देश का कानून स्वयं निपटेगा किन्तु भले मुशलमानों को शांति पूर्वक जीने का हक़ होना चाहिए उसी का एहसास मोदी जी उन्हें करवाना चाह रहे हैं इसमें बुरा क्या है ?

      मायावती जी !ये सब कुछ पढ़ना समझना तो आपको ही पड़ेगा अन्यथा  विगत चुनावों में क्यों होती आपकी पार्टी की दुर्दशा !जनता ने सबकी बात मानी सबपर भरोसा किया किंतु बसपा पर भरोसा नहीं किया क्योंकि जनता को पता है कि ये झूठी पार्टी है  कभी दलितों को कभी मुशलमानों को केवल डरवाकर ही राजनीति करना जानती है सवर्णों का हौआ दलितों को और हिन्दुओं का मुस्लिमों को दिखा दिखा कर वोट माँगा  करती हैं आप !आपका ये झूठ जनता आखिर कब तक सहे !इसीलिए सालभर पुरानी आम आदमी पार्टी का भरोसा तो जनता ने कर लिया किन्तु बसपा का भरोसा नहीं किया और इतनी पुरानी पार्टी को वो भी देश के सबसे बड़े प्रदेश की सत्ता सँभाल चुकने  वाली एवं बहुसंख्यक दलितों की हितैषी होने का दम्भ भरने वाली पार्टी इन चुनावों में किसी के द्वारा नहीं अपनायी गई सबने दुदकार दिया किसी ने मुख नहीं लगाया यहाँ तक कि दलित बंधुओं ने भी नहीं !इसलिए मायावती जी अब दलितों  और मुस्लिमों को डरा धमका कर वोट माँगने की आदत छोड़ दीजिए और बदल दीजिए अपनी पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा !वैसे भी जब तक मोदी जी जनता का विश्वास जीत पाने में सफल हैं तब तक आपके वश  का कुछ नहीं है !


Saturday, 20 September 2014

साईं का ईसाई धर्म से भी कोई सम्बन्ध था क्या ? एक बुजुर्ग फादर ने खोले कुछ रहस्य !! और बताईं कुछ नई बातें !!!

  तीन बार साईं साईं कहो तो दो बार 'ईसा''ईसा'शब्द निकलता है  आखिर क्यों ?सा'ईंसा''ईंसा' ईं ! साईं साईं बार बार कहो  तो 'ईसा' 'ईसा' लगातार निकलता है ये साईं आखिर थे कौन ?और इनका नाम साईं रखा किसने !

     बंधुओ! साईं का जन्म कहाँ हुआ था ,ये किस धर्म को मानने वाले थे और यदि किसी धर्म को मानने वाले थे तो क्या उस धर्म के तीर्थ स्थलों में जाते थे! उसके धर्माचार्यों से मिलते थे! उसके धर्म ग्रंथों को पढ़ते थे! उनका उपदेश करते थे,इनका नाम साईं क्यों और किसने रखा, इतने कम समय में इनके प्रचारक इतने अधिक कैसे हो गए ! कैसे लुटाया जाने लगा इनपर अनाप सनाप पैसा!और जब इनसे जुड़े ही गरीब लोग थे उन्हीं के बीच ये काम करते थे तो उन गरीबों के पास साईं को मालामाल करने के लिए धन आता आखिर कहाँ से था ?

   आखिर पूरे देश के सनातन धर्म मंदिरों में साईं की प्रतिमा घुसेड़ देने की इतनी जल्दी इन्हें क्यों और किसे है साईं के प्रचार प्रसार में आखिर क्यों बहाया जा रहा है इतना धन ! साईं को भगवान बनाने की ही योजना पर क्यों बहाया जा रहा है पानी की तरह पैसा ! इनकी मजबूरी ऐसी आखिर क्या है ,साईं को घर घर गाँव गाँव फैलाना जरूरी आखिर क्यों है ?जब इनके पास इतना पैसा है तब तो ये अलग भी बनवा सकते थे साईं के मंदिर किन्तु सनातन धर्म के मंदिरों की मर्यादा को छिन्न भिन्न करने के पीछे इनका लक्ष्य आखिर क्या है सनातन धर्म के मंदिरों में सनातन धर्म शास्त्रों के अनुशार बनी प्राचीन परंपराओं के पालन में साईंयों के द्वारा व्यवधान आखिर क्यों पैदा किया जा रहा है, कहाँ से आ रहा है साईं मंदिरों में  चढ़ावा नाम का इतना चंदा ?साईं जब सभी धर्मों को मानते थे तो सभी धर्म साईं को क्यों नहीं मानते हैं सनातन धर्म से साईं का ऐसा क्या लगाव था जो कि सनातन धर्म पर ही आज थोपे जा रहे हैं साईं,आखिर साईं नाम की शरारत का बोझ सनातन धर्म ही अकेले क्यों ढोवे ?

   ईसाई धर्म से इनका कोई विशेष सम्बन्ध था क्या ?कहीं ये वास्तव में ईसाई धर्म के प्रचारक ही तो नहीं थे पिछले समय आजादी के आंदोलन को सफल बनाने में  धर्म एवं धर्माचार्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी और उन लोगों को खदेड़ कर देश को स्वतन्त्र कराने में इसी सनातन धर्म के द्वारा लोगों को संगठित करने में विशेष  सफलता मिली थी कहीं उसी से भयभीत होकर ईसाई धर्म प्रचारकों के द्वारा इस साईं धर्म की स्थापना तो नहीं की गई है जिससे सनातन धर्मस्थलों को नष्ट भ्रष्ट करके वहाँ केवल साईं का बोलबाला हो, वहाँ साईं का गुणगान करते हुए लाउड स्पीकर ही बजाए जाएँ और उन सनातन मंदिरों की पहचान साईं के नाम से बनाई जाए!

    सनातन देवी देवताओं की उपेक्षा करते करते या उनका कद छोटा करते करते उनका आस्तित्व ही समाप्त कर दिया जाए !यदि ऐसा न होता तो इनका स्थान शिर्डी ही बना रहता जिसे जाना होता वो वहीँ शिर्डी ही चला जाता किन्तु साईं के प्रचार प्रसार की जल्दबाजी ,एवं उसके प्रचार प्रसार के लिए लुटाया जा रहा पैसा एवं चढ़ावा के नाम पर जुटाया जा रहा चंदा ये  सब  कुछ किसी विधर्मी की किसी अप्रिय योजना का कहीं हिस्सा तो नहीं है ! 

     आज दिल्ली रेलवे स्टेशन गया था वापस मेट्रो से आ रहा था तो हमारे पास ही कोई बुजुर्ग फादर (ईसाई धर्म प्रचारक) बैठे थे हमारा आपस में एक दूसरे से परिचय हुआ जब उन्हें पता लगा कि मैं लेखक हूँ तो उन्होंने कई सामाजिक ,राजनैतिक और शैक्षणिक आदि सार गर्भित विषय उठाए चर्चा चलती रही बाद में बात जब साईं पर आई तो उन्होंने कहा कि साईं पर लोग बेकार में शोर मचा रहे हैं वस्तुतः साईं ईसाई धर्म प्रचारक थे, साईं का जन्म भले ही किसी मुस्लिम परिवार में हुआ हो किन्तु वे वस्तुतः ईसाई धर्म प्रचारक ही थे इसीलिए इन्होंने देश की परतंत्रता के समय अंग्रेजों के विरुद्ध कभी कोई आवाज नहीं उठाई और न ही भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का कभी किसी प्रकार से कोई साथ ही दिया अन्यथा जो इतना सिद्ध व्यक्ति होता तो देश के लिए कुछ कर्तव्य तो उसका भी बनता था किन्तु आजादी के आंदोलन में उनके किसी प्रकार के सहयोग के प्रमाणित कोई साक्ष्य नहीं मिलते हैं आखिर क्यों ?

      भारत की आजादी की लड़ाई में सनातन धर्म से जुड़े लोगों ने सनातन धर्मी समाज को जब धार्मिक दृष्टि से संगठित करना प्रारम्भ कर दिया था  उस समय इसी की काट के लिए ईसाई धर्म प्रचारकों को सनातनी समाज को अपने पक्ष में संगठित करने का काम सौंपा गया था इनका काम था कि भारतीय समाज में प्रचलित समाज के सभी वर्गों को अपने साथ जोड़ें अपने आचरणों सेवा एवं सहयोग से उन्हें अपनी ओर प्रभावित करें और उन्हें साईं साईं कहना सिखावें क्योंकि तीन बार  साईं कहो तो दो बार 'ईसा 'निकलता है और बार बार साईं कहो तो 'ईसा' 'ईसा' ही निकलता है वस्तुतः साईं किसी व्यक्ति का नाम नहीं था शिरडी वालों का नाम भी साईं नहीं था उनका नाम कुछ और ही रहा होगा किन्तु उनमें से किसी के व्यक्तिगत नाम और पते का प्रचार करना अलाउड नहीं था हर किसी को अपने विषय की जानकारी गुप्त रखनी होती थी इन्हें सेवा कार्यों के लिए अक्सर गरीब जनता के समूह चुनने होते थे और गरीबों एवं अशिक्षितों को ही अपने साथ जोड़ना होता था । ये सच है और सबको पता भी है कि इनका वास्तविक नाम साईँ बाबा नहीं था और इनका वास्तविक नाम क्या था ये कभी किसी को बताते भी नहीं थे इनका धर्म क्या था वो भी कभी किसी को नहीं बताते थे चूँकि इन्हें ग़रीबों के बीच छिपकर ईसाई धर्म का प्रचार करना होता था ये चमत्कार करने के नाम पर लोगों की आवश्यकता की चीजें लोगों को बाँटा  करते थे जिन्हें पाकर गरीब लोग इन्हें अपना मसीहा  मानने लगे थे लोग पूछते थे कि बाबा आपके पास ये सामान कहाँ से आता है अर्थात कौन दे जाता है तो वे"सबका मालिक एक"जैसा कुछ कहकर किसी अज्ञात सत्ता की ओर इशारा कर देते थे यह सब रहस्यात्मक देख सुनकर भोले भाले लोग उन्हें धीरे धीरे सिद्ध साधू और भगवान आदि जिसे जो ठीक लगा सो कहने लगे उन्होंने अपने ऊपर किसी धर्म का लेवल नहीं लगने दिया अर्थात रहते मस्जिद में थे किन्तु उसे कहते द्वारका माई थे इससे हिन्दू मुशलमान दोनों ग्रुप खुश रहते थे इसी प्रकार से हिन्दुओं को पटाने के लिए  कुछ देवी देवताओं की मूर्तियाँ रख लेते थे और मुस्लिमों के लिए मजार बना रखी थी सभी वर्ग के लोग इनके यहाँ आते थे ये उन्हें अपने सेवा कार्यों से प्रभावित किया करते थे !ज्यादा किसी से कुछ बोलते नहीं थे किसी धर्म के धर्म स्थान में  जाते नहीं थे किसी धर्म ग्रन्थ को पढ़ते नहीं थे किसी धार्मिक महापुरुष से मिलते नहीं थे ये चुप चाप ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार में लगे रहते थे । 

     गरीब बस्तियों में ग़रीबों को प्रभावित करने के लिए अपने रहन सहन आचार व्यवहार से सबको खुश रखना ही होता है ग्रामीण गरीबों में बहुत लोग चिलम पीते थे तो उन्हें खुश करने के लिए बाबा चिलम भी पीने लगे धीरे धीरे लोगों को विश्वास में लेकर उन्हीं बाबा को समाज के किसी व्यक्ति के मुख से साईं शब्द पहली बार कहलाया गया अब तो उनके प्रति समर्पित सभी लोग उन्हें साईं साईं कहने लगे उससे सा'ईंसा''ईंसा' ईं  निकलने लगा ! किन्तु इसके बारे में वे कभी किसी को कुछ बताते  नहीं  थे ,इसी प्रकार से ये गरीब बस्तियों में गरीब लोगों के साथ जुड़कर उनसे हिल मिलकर पहले उनका मन जीतते थे इसके बाद उन्हें अपना बना लिया करते  थे !  इसी प्रकार से जगह जगह वेष बदल बदल कर ईसाई धर्म के अनेकों प्रचारक गरीब बस्तियों में या आदि वासी क्षेत्रों में ईसाई धर्म का विस्तार करने में सफल हुए हैं आज भी सेवाकार्य उसी प्रकार से चलाए जा रहे हैं !

     उन वृद्ध फादर ने कहा कि इसी प्रकार के धर्म प्रचार प्रसार के काम से अभी मैं उत्तर प्रदेश गया था वहीँ से आ रहा हूँ उन्होंने बताया कि जौनपुर जिले में , केराकत तहसील के - डोभी के भुङली गाँव में और गाजीपुर जिले मे सैदपुर तहसील के मौधा नामक गाँव  से शुरू होकर जौनपुर जिले तक अभी भी इसी प्रकार से बड़े जोर शोर से सेवाकार्यों के माध्यम से ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार अभियान बड़ी तेजी से चलाया जा रहा है हमें भी वहीँ पर बोलाया गया था वहीँ से अभी मैं आ रहूँ वहाँ काम संतोष जनक ढंग से चलाया जा रहा है ! हम लोग सेवा कार्यों से जनता का मन जीतते हैं जबरदस्ती नहीं सेवा करना हिन्दुओं के बश का नहीं है धर्म के नाम पर हिन्दू लोग बेकार का केवल शोर मचाते हैं  साईं ने गरीबों की सेवा की और उनका सभी प्रकार से सहयोग किया तब लोग उन्हें मानने लगे थे ऐसे ही कोई किसी को नहीं मानने लगता है । 

     आज हिन्दू लोग साईं को लेकर पागल हो रहे हैं आखिर ये भी तो देखना चाहिए कि ईसाई धर्म ने गरीब भारतीयों की कितनी मदद की है कितने सेवा प्रकल्प चला रखे हैं मदर टेरेसा किसी साईं बाबा से कम थीं क्या अभी भी इस देश में हजारों लोग भिन्न भिन्न क्षेत्रों में अलग अलग प्रकार से अभियान चलाए हुए हैं किसी भगवान ने लोगों की कोई मदद नहीं की है किन्तु यदि ईसा के उपासक सेवा कार्यों में लगे हैं तो उनकी पूजा प्रार्थना में क्या बुराई है ?

    बंधुओ !मैंने यह सब धैर्य पूर्वक सुना इसके बाद बिना किसी पूर्वाग्रह के आपके सामने प्रस्तुत कर रहा हूँ किन्तु यदि साईं का सच वास्तव में ईसा ही है तो कितना दुखद है और सनातन धर्मियों के साथ कितना बड़ा विश्वास घात है । दूसरी बात जो हिन्दू संगठन साईं के विषय में आखें बंद किए हुए बैठे हैं उन्हें अब सोच लेना चाहिए कि अब उनके हाथ से बहुत कुछ निकल  चुका है !वैसे भी यदि फादर की ये बातें सही मान ही ली जाएँ जिन्हें सत्यापित करने लायक मेरे पास कुछ नहीं है फिर भी यदि ये कुछ प्रतिशत भी  सच है तो  साईं  नाम का यह सनातन धर्मियों पर बड़ा धार्मिक हमला है जिससे समय रहते सचेत होना बहुत जरूरी है !और इन बातों पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाना चाहिए । 

   


Friday, 19 September 2014

साईं जीवन भर मस्जिद में रहे मरने के बाद मंदिरों  पर मधे जा

अगर साईं कि सेवा में ही मेवा मिल रही होती
   तो फटीचर साईं बुड्ढे के न लड्डू बेचते होते !
किसी को गर्ज होती तो वो ले आता चढ़ा लेता
मुनाफा लड्डुओं का ये चढ़ावा क्यों बताते हैं ?
                   लेखक - डॉ.शेष नारायण वाजपेयी


सुना है साईं पानी से जला देते थे दीपक भी
बिना घी तेल के केवल जलाकर रुई की बाती ।
अगर पेट्रोल मिल जाता तो दुनियाँ ही जला देते
न सुना है देवता कोई हुआ हो इतना उत्पाती ॥
           - लेखक - डॉ.शेष नारायण वाजपेयी


कहा है कोर्ट में जाकर कि देते लोग हैं गाली
अरे !साईं के अनुरक्तो बजावे कोई क्यों ताली !
मचाया मंदिरों में जो घिनाफन साईं बुड्ढे ने
उसे जो देख लेता है हृदय में हूक उठती है !!
- लेखक - डॉ.शेष नारायण वाजपेयी




जो अखंडकोटि ब्रह्मांड नायक साईं को कहते
वो सीताराम राधेश्याम शिव को मानते क्या हैं?
पराम्बा भगवती दुर्गा तथा वो वीर बजरंगी
को ध्याते राम भक्तों की भुजाएँ फड़क उठती हैं॥
- लेखक - डॉ.शेष नारायण वाजपेयी

Wednesday, 17 September 2014

क्या विद्वत्तामें ये सारे दोष और दुर्गुण ही हैं तथा मूर्खता में सारे गुण ही गुण हैं ?

  अज्ञानियों का ज्ञान मूर्खता प्रधान समाज ही आत्मज्ञानी ,ब्रह्मज्ञानी भक्त आदि बन सकता है !

     कोई कुछ पूछ न दे इस भय से कुछ अज्ञानी  लोग धर्म के नाम पर अशिक्षा को इस तरह से प्रचारित कर रहे हैं !जैसे वेदों शास्त्रों पुराणों में गालियाँ लिख कर रखी गई हों ऐसे इनसे समाज को दूर रहने की सलाह दिया करते हैं उन्हें लगता है कि यदि ये लोग पढ़ लेंगे तो हमसे प्रश्न पूछेंगे तो हमें भी पढ़ना पड़ेगा इससे अच्छा यही है कि वेदों शास्त्रों पुराणों से जनता को डरवाते ही रहो !इन्हें ऐसे प्रस्तुत करते हैं जैसे इन  वेदों शास्त्रों पुराणों में गालियाँ लिख कर रखी गई हों ।। इस लिए ऐसे लोग समाज को समझाते हैं कि -

  दो. पोथी पढ़ पढ़ जुग मुआ, पंडित भया न कोय।

      ढाई आँखर प्रेम का   पढ़ै  सो पण्डित होय।।

       किन्तु कभी ये लोग इस बात का विचार नहीं करते हैं कि यदि कबीर दास जी इस भावना से स्वयं ही सहमत होते तो वे खुद पोथी लिखकर क्यों जाते !इसका सीधा सा मतलब है कि कबीरदास जी स्वयं ही इस लाइन से सहमत नहीं थे किन्तु अशिक्षितों ने इस लाइन को अपने संप्रदाय का महामंत्र मान लिया है और दूसरों के दिमाग में भी यही कूड़ा करकट डालने का प्रयास कर रहे हैं अरे इन्हें सोचना चाहिए कि जो पढ़ सकता है उसे तो पढ़ना चाहिए अन्यथा ढाई अक्षर प्रेम का पढ़ कर खुश फहमी पालने वाले लोग अगले जन्म में आकर पढ़ेंगे !

दो.  पोथी देखे डरत जे मूरख प्रेम अधीर ।

     तिन्हैं सहारा देन को अस लिखि गए कबीर ॥

         दो. ढाई अक्षर प्रेम का पढ़े जो पंडित होत ।

     तौ कबीर क्यों लिखि गए पोथी कठिन बहोत ॥

     आज कुछ बिना पढ़े लिखे लोग धार्मिक धंधे की तलाश में समाज को यह समझाया करते हैं कि भक्ति अध्यात्म आदि के लिए शिक्षा की आवश्यकता बिलकुल नहीं होती है तर्क वितर्क में बिलकुल नहीं जाना चाहिए जैसा मैं कहूँ बिलकुल वैसा करते जाना चाहिए और इसके समर्थन में ध्रुव प्रह्लाद मीरा रसखानादि के ढेर सारे उदाहरण खींच खाँच कर पकड़ लाते हैं अरे ! उन जन्म जन्मान्तर के शास्त्रीय साधकों को अपनी मूर्खता के समकक्ष मान कर बड़ा खुश हुआ करते हैं गोपिकाओं को भी अपनी मूर्खता की श्रेणी में  सम्मिलित कर लिया करते हैं अरे वो वेद की ऋचाएँ थीं श्री रामावतार में कोल भील आदि सब देवता थे उनसे किसी अज्ञानी की तुलना कैसे की जा सकती है ?   


   ब्रह्मविद्या और आत्मज्ञान जैसे बड़े बड़े शब्द प्रयोग करना तो आसान है किन्तु यहाँ तक पहुँचने का रास्ता वेदों शास्त्रों पुराणों से ही होकर जाता है यह बात भी समझनी चाहिए और यदि ये सब कुछ वेदों शास्त्रों पुराणों को छुवे बिना ही हो जाएगा तो कभी कल्पना करनी चाहिए कि आखिर इनमें और लिखा क्या होगा !अंतर इतना अवश्य हो सकता है कि इन महान ग्रंथों का अध्ययन स्वयं न किया जा सका हो किन्तु इनके  सार तत्व का  उपदेश किसी गुरू के द्वारा कर दिया गया होगा , इसका ये कतई मतलब नहीं है वेदों शास्त्रों पुराणोंकी उपेक्षा करके कोई सर्वज्ञ हो गया । "आत्मज्ञान" डिग्रियों, प्रमाणपत्रों आदि का मोहताज हो न हो किन्तु वेदों शास्त्रों पुराणों से प्रकट ज्ञान का मोहताज जरूर है जहाँ तक बात भक्ति की है भक्ति क्या है इसे समझने का आधार भी कुछ तो होना चाहिए यहाँ तक भक्ति जन्य अनुभव भी शास्त्र प्रक्षालित होना चाहिए अन्यथा मन गढंत बातें बता कर अज्ञानी लोग समाज को बरगलाया करते हैं और अपने अज्ञान को चतुराई पूर्वक छिपाने के लिए वेदों शास्त्रों पुराणों को ऐसे किनारे लगाया करते हैं जैसे उनमें गालियाँ लिख कर रखी गई हों । अपने अज्ञान के मंडन की अजीब सी पद्धति है कि सुनी सुनाई बातों को उद्धृत करते हुए कुछ बड़े बड़े नाम लेकर यह सिद्ध करना कि मूर्खता  विद्वत्ता की अपेक्षा अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि उसी मूर्खता में ब्रह्मविद्या आत्मज्ञान और भक्ति जैसे महत्वपूर्ण सारे तत्व विद्यमान  हैं और विद्वत्ता में ये सारे दोष दुर्गुण हैं।अरे! कभी किसी आत्मज्ञानी,ब्रह्मविद्या वाले या अन्य किसी भक्त से पूछा तो गया होता कि शास्त्रीय ज्ञान विज्ञान की आवश्यकता आपको पड़ी या नहीं ?केवल कपोल  कल्पित बातों बयानों के आधार पर अज्ञानियों की अयोग्यता को महिमा मंडित नहीं किया जा सकता !

    हर कोई अपनी अपनी शिक्षा के हिसाब से ही समझ सकता है मैं हर किसी को कैसे समझा सकता हूँ जिसकी शास्त्रीय शिक्षा होती है उसे समझाना आसान होता है और जो पढ़ा लिखा कुछ और हो किन्तु अहंकारवश भक्ति के क्षेत्र में भी पैर फँसा कर रखना चाहता हो और फिर चाहे कि पढ़े लिखे लोग उसकी आधार हीन बातों को प्रेम और भक्ति के क्षेत्र में भी महत्त्व दें ऐसा कैसे संभव है ! शिक्षितों को भी इतना हक़ तो है कि वो अपने शैक्षणिक स्तर के लोगों से ही बात करें अन्यथा जिसे शास्त्रीय शिक्षा का स्वाद ही न पता हो ऐसा ज्ञान दुर्बल कोई व्यक्ति स्वाभाविक है कि अशिक्षा को  ही महिमा मंडित करेगा इसमें मुझे कोई आपत्ति भी इसलिए नहीं है क्योंकि पहले भी कई बार मुझे ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ चुका है मैंने  हर किसी से उसकी शास्त्रीय शिक्षा पूछी जो शिक्षित निकले उन्हें तो समझ में आ गया किन्तु जिनमें शास्त्रीय योग्यता नहीं थी वो सुनी सुनाई बातें बोलते रहे जिनका मेरे पास कोई जवाब नहीं होता है यदि व्यर्थ में ही चोंच लड़ाना हो तो क्या आवश्यकता है पढने लिखने की ! 

     अशिक्षत लोग  प्रेम और भक्ति के क्षेत्र में ही क्यों किसी भी क्षेत्र में वो हाथपैर तो मार ही सकते है क्या झोला छाप डाक्टर नहीं होते और वो भी ऐसा ही दम्भ भरते हैं ,कोई राजमिस्त्री यदि किसी इंजीनियर को महामूर्ख कहने लगे तो कह सकता है उसे भी भगवान ने मुख दिया है किन्तु इंजीनियर के आस्तित्व को वो चुनौती कैसे दे सकता है ?खैर ,जिसको जैसा ठीक लगे वो वैसा करे इससे अधिक समय मैं बर्बाद नहीं कर सकता

!