Tuesday, 14 June 2016

पार्टी के पदों पर अपनों को बैठाकर वोटर को बेवकूफ बनाने निकलते हैं नेता वोट माँगने या झख मराने !

   अरेपार्टीपतियो!आम जनता में आपकी पार्टी के पदाधिकारी और प्रत्याशी बनने लायक समझदार लोग नहीं होते हैं क्या ?आखिर टिकटें बेचनी जरूरी क्यों हैं और यदि ऐसा नहीं है तो जो नेता और पार्टियाँ वास्तव में ईमानदार हैं वो आम जनता से क्यों नहीं माँगती हैं अपने क्षेत्र का पार्टी पदाधिकारी और प्रत्याशी ?
     इसीलिए तो पार्टियों के प्रत्याशी और पदाधिकारी आम जनता को कुछ समझने मानने को तैयार नहीं हैं क्योंकि जनता को बेवकूफ समझने की ट्रेनिंग से ही तो उनकी कमाई होती है जनता से अच्छा बोले और उसके साथ बुरा करे यही तो पार्टी वर्कर की पहचान है आम जनता को ये बेईमानी शूट नहीं करती इसलिए वो राजनैतिक पार्टियों को शूट नहीं करते हैं !
   अपने  चुनावी क्षेत्रों में दामाद बनकर जाते हैं जनसेवक होने का मुखौटा ओढ़े नेता लोग !
   जैसे बड़े लोग अपने अपने कार्यस्थलों पर एक कटोरी में फुटकर पैसे रख लेते हैं कि कोई भिखारी आवे तो एक उठाकर पकड़ा दिया जाएगा !ऐसे ही नेता सांसदों विधायकों के यहाँ महीने या हफते में एक बार एक दो किलो लेटर बना कर रख दिए जाते हैं दुःख तकलीफ से व्यथित व्याकुल जनता विविध आफिसों के भ्रष्टाचार से पीड़ित होकर पहुँचती है नेता जी से मदद माँगने !तो भिखारियों की तरह उसी से एक लेटर निकालकर उन्हें पकड़ा दिया जाता है काम हो न हो उनकी बला से ।
    ऐसे नेताओं के लेटरों की सरकारी आफिसों में कोई मान्यता नहीं होती आखिर वहाँ के अधिकारी कर्मचारी भी तो नेताओं के लेटर देने की मजबूरी को समझते हैं । 
    बंधुओ !ईमानदार और जवाबदेय राजनेताओं की कमी से जूझ रहा है देश !
   इसके लिए सबसे ज्यादा दोषी है जनता !ये बेईमान भ्रष्ट नेताओं को मुख लगाती  क्यों है अपने अपने क्षेत्रों से ईमानदार निर्दलीय उमींदवारों को जनता आपसी सहमति से चुनावों में क्यों नहीं उतारती है !उसी का दण्ड भोग रहा है सारा समाज !
   हे देशवासियो ! यदि तुम अभी भी नहीं सुधरे तो तुम्हारी पीढ़ियाँ इन्हीं नेताओं के बेटा बेटियों की गुलामी करेंगे और इन्हीं की जूठन खिलाकर अपने बच्चे पालने पर मजबूर हो जाएँगे !तब तक देश की सारी संपत्ति पर केवल नेताओं की संतानों का ही अधिकार हो जाएगा !
     बंधुओ ! कभी हिसाब लगाकर तो देखिए जो लोग जब राजनीति में आए थे तब जिनके पास  बस  का किराया देने को पैसे नहीं होते थे ऐसे गरीब गुरवा बेरोजगार लोग जब नेता बने तब बिना कुछ कार्य व्यापार किए ही अरबो खरबोपति हो गए !
   किसी ने दलितों के नाम पर लूटा किसी ने मुशलमानों के नाम पर किसी ने महिलाओं वृद्धों विकलांगों के नाम पर तो कोई चारा के नाम पर लूट ले गया !उसी बलपर तो आज उनकी अनपढ़ औलादें राजकर रही हैं देशों प्रदेशों पर आखिर और क्या विशेषता है उनमें यही न कि आपके पिता आदि पूर्वजों में राजनैतिक माफिया बनने और देश वासियों को धोखा देने की काबिलियत नहीं थी अन्यथा तुम भी आज मंत्री होते !
   देखो उत्तर प्रदेश जहाँ ऐसे भी नेता परिवार हैं जिनके यहाँ बच्चा गर्भ में बाद में आता है उसके लिए सांसद विधायक मंत्री मुन्त्री आदि बनाने के लिए सीट पहले खाली करके रख दी जाती है !
   ऐसे सभी संदिग्ध नेताओं की आय के स्रोतों की जाँच करने वाला कोई ईमानदार साहसी ईश्वरवादी व्यक्ति यदि  इस देश का शासक बने तो संभव है दूर हो ये राजनैतिक गंदगी !या फिर जनता जागे और जनता ही खदेड़े लुटेरे नेताओं को जनता ही पूछे इनसे कि तुम्हारे पास कहाँ से आता है इतना धन !हम काम करते करते मरे जा रहे हैं तो भी हमें तो रोटी दाल पूरी करना मुश्किल होता जा रहा है तुम हमारे हिस्से के पैसों से जहाजों पर चढ़े घूमते हो तुम्हें धिक्कार है !ऐसा कहकर इन पाखंडी जन सेवकों का बहिष्कार करे जनता !राजनीति  का शुद्धीकरण अब अपरिहार्य हो गया है ।    
     इसके लिए हम आप लोगों को ये करना चाहिए कि जो नेता वोट माँगने आवे जनता को उससे पूछना चाहिए कि आखिर तुम्हें ही वोट क्यों दें जिसे मन आएगा उसे देंगे नहीं मन आएगा तो किसी को नहीं देंगे आखिर तुम्हें वोट क्यों दें तुममें ऐसी अच्छाई क्या है ? और हममें ऐसी खराबी क्या है कि जब टिकट मिलनी थी या पद बँट रहे थे तब आपने हमारा नाम आगे क्यों नहीं किया अपना क्यों कर लिया !तुम अपने को ज्यादा काबिल समझते हो और जनता को मूर्ख !जनता से अपेक्षा करते हो कि वो तुम्हें अपना विधायक सांसद बनाकर अपने शिर पर बैठा ले !ऐसा कहकर ऐसे प्रत्याशियों को दुत्कार देना चाहिए  जिनकी सेवाभावना पर थोड़ा भी संदेह लगे !
   जिन्हें पार्टियों ने पैसा लेकर टिकट दिया उनके पिठलग्गू बनकर कर उन्हें हम अपना बहुमूल्य वोट क्यों दें !इस प्रकार से जनता जिस दिन अपने बहुमूल्य वोट की कीमत समझने लगेगी उसी दिन से सुधार होना शुरू हो जाएगा !
    लोकतंत्र में अब तो जनता के अधिकार जीरो हैं वोट देते समय मतदाता कुआँ और खाई के बीच खड़ा होकर करता है मतदान !उसके ऊपर क्या बीतती है ये वही जानता है पार्टी प्रत्याशी समझकर किसी भ्रष्ट नेता के लिए बटन दबाने में मतदाता के हाथ काँप रहे होते हैं वोटर को भ्रष्ट और महाभ्रष्ट के बीच संतुलन बनाकर करना होता है मतदान ! 
   ईमानदार नेता कहाँ और कितने रह गए हैं समाज में !और जिन पार्टियों में हैं भी वहाँ सुनता उनकी कौन है चलती उनकी कितनी है ! 
     आम जनता के बीच भी बहुत बड़ा वर्ग शिक्षित है सदाचारी है  ईमानदार है  अनुभवी है समाजसेवी है कर्मठ है  देश के गौरव के प्रति समर्पित है मातृभूमि पर मर मिटने के भाव वो भी सँजोए हुए है किंतु उस सदाचारी वर्ग के लिए इन भ्रष्ट राजनैतिक पार्टियों सरकारों में कोई पद इसलिए खाली नहीं है क्योंकि वो भ्रष्ट नहीं हैं मूर्ख नहीं है धूर्त नहीं है वो गाली गलौच नहीं कर सकते वो घपले घोटाले नहीं कर सकते !वो फिरौती नहीं माँग सकते वो भ्रष्टाचार में सहायक नहीं हो सकते !
       समाज में कई लोग तो बहुत योग्य होते है उनके बहुमूल्य अनुभवों से जनता में मरती संवेदनाएँ फिर से जगाई जा सकती हैं किंतु वे अपने अपने स्तर से सीमित दायरे में जो कर पा रहे हैं सो कर रहे हैं जबकि कि देश और समाज हित  में उनका बड़ा लाभ लिया जा सकता था ।
       ऐसे भले लोगों के पास धन होता नहीं हैं राजनीति में भले लोगों को पूछता कौन है !
    ऐसी  परिस्थिति में जनता के बीच जो भी नेता वोट माँगने जाए जनता को चाहिए कि उसका बहिष्कार करे उसे खदेड़ कर भगा दे अपने दरवाजे से !उसे इस बात के लिए धिक्कारे कि जब आपकी पार्टी में अध्यक्ष उपाध्यक्ष आदि बनाए जा रहे थे तब तुम खुद बन बैठे तब जनता की याद क्यों नहीं आई आज क्यों मरने आए हो हमें दरवाजे पर !ऐसा कहकर जनता को चाहिए कि ऐसे कुटिल नेताओं का सामूहिक बहिष्कार करे !
   ऐसे विधान सभा लोकसभा क्षेत्रों की जनता अपने अपने क्षेत्रों में आपसी सहमति के आधार पर अपने पराए की भावना से ऊपर उठकर भले इंसानियत और सादगी पसंद शिक्षित एवं राजनीति से विरक्त लोगों को निर्दलीय प्रत्याशी बनावे और उनकी अगुआई उस क्षेत्र की जनता मिलजुलकर स्वयं करे । वही उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़ा करे और वही जनता उन्हें विजयी बनावे !तब होगा असली लोकतंत्र आखिर उनके उठने बैठने बोलने चालने में जानवरपन तो नहीं होगा !कम से कम वो आपको भी इंसान तो समझेंगे आपके सुख दुःख में आपके साथ हृदय से खड़े होंगे आपके सुख दुःख की संवेदनाएँ उनके चेहरों पर भी झलकेंगी तो ! ऐसे तो किसी के परिजन के जीवन के साथ कोई हादसा हो जाता है तो ये नेता मुआबजा बोलने जाते हैं जैसे वो मुआबजे के लिए ही मरा हो !उनके चेहरों पर दुःख की कोई संवेदनाएँ नहीं होती हैं !
  लोकतंत्र के नाम पर हृदय विहीन जिन प्लास्टिक के आर्टीफीशियल नेताओं को आप पर थोप रही हैं पार्टियाँ आप उनका बहिष्कार कीजिए !उनका आपसे और आपके क्षेत्र से कोई लगाव नहीं दिखता है और न ही आपके विकास से उनका कोई लेना देना ही नहीं होता है ये तो केवल अपने और अपनों को राजनैतिक ऊँचाइयों पर पहुँचाने एवं आपके क्षेत्र के विकास के लिए पास किए गए धन से अपना घर भरने के लिए आते हैं राजनीति में !
   राजनैतिकपार्टी मालिकों के मुख फटे पड़े हैं वो जितने माँगते हैं ये उतने भर देते हैं उनके मुख में  ये टिकट दे देते हैं उन्हें !अरबों खरबों की प्रापर्टियाँ बना लेते हैं बाद में वो !  
 विशेष - राजनीति के आरोपों प्रत्यारोपों के माध्यम से भ्रष्टाचारी चालाक नेता अपनी चोरी छिपाना चाहते हैं इसीलिए किया करते हैं बिना सिर पैर की बकवास !और ज्यादा बकवास करने वाले नेता प्रायः ईमानदार नहीं होते !








Saturday, 11 June 2016

अधिकारी बेंच रहे हैं अपराध और अपराधी खरीद रहे हैं यही भ्रष्टाचार न होता तो कैसे होते अपराध ?

    सरकारों में सम्मिलित लोग ,सरकारी कर्मचारी और अपराधी ही सभी प्रकार के अपराधों के जन्मदाता हैं !इसके अलावा अपराध की गुंजाइस ही बहुत कम रह जाती है ! 
    सरकार ने अपने अधिकारियों कर्मचारियों के लिए तो आफिसों में AC लगा रखे हैं लाखों रूपए महीने की सैलरी उसके ऊपर दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोत्तरी, ऊपर से सातवें वेतन आयोग की सुविधाएँ इतनी सारी दौलत उड़ेले जा  रही है सरकार !फिर भी सरकार उन अपने दुलारों को अपराध करने से रोक नहीं पा रही है देखिए बिहार का टॉपरकांड या मथुरा का महाभारत बिना अधिकारियों की मिली भगत के घटित हो सकते हैं ऐसे कांड क्या ?सरकार इन्हें रोकती नहीं है इसमें सरकार का होगा कोई स्वार्थ भगवान जाने !अपराध करना सरकारी कर्मचारियों की मजबूरी नहीं है किंतु अपराधियों की तो मजबूरी है!
      सरकार उन अपराधियों पर अंकुश लगाने की बात  किस मुख से करती है जिन्हें सैलरी नहीं देती है क्या उनके पेट नहीं हैं क्या उन्हें भूख नहीं लगती है क्या वे इस देश के नागरिक नहीं हैं क्या उनका पेट भरना सरकार की जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिेए क्या !आखिर वे लोग अपराधी क्यों और घूसखोर सरकारी अधिकारी कर्मचारी अपराधी क्यों नहीं !
    सरकारी अधिकारी कर्मचारी तो सरकार के अधिकाँश विभागों में काम करने की योग्यता न होने के कारण बेइज्जती करवा रहे हैं  अधिक क्या कहें ये सरकारी अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचारयुग में ही तो नियुक्त हुए हैं इसलिए ये जिन जिन पदों पर बैठे या बैठाए गए हैं या जो जो जिम्मेदारी इन्हें सौंपी गई है किसी का तो निर्वाह नहीं कर पा रहे हैं!सरकारी डॉक्टर ,डाक कर्मचारी ,दूरसंचार विभाग ,शिक्षा विभाग आदि से जुड़े लोगों की थू थू मची हुई है वहीँ उनसे चौथाई या उससे भी कम सैलरी लेकर भी प्राइवेट वाले डॉक्टर, कोरियर ,मोबाईलकंपनियाँ  और शिक्षक कितनी अच्छी सेवाएँ देते हैं कितने प्रेम से बातें करते हैं ।
  ये इसी रेट पर मार्केट में आसानी से उपलब्ध भी हैं इनके मन में इनके काम की कदर भी है फिर भी इनके सारे  गुण नजरंदाज करके सरकार उन लोगों पर ही अंधाधुंध सैलरी क्यों लुटाती जा रही है उतने पैसों में ये अधिक कर्मचारी क्यों नहीं रख लेती और अपने पुराने वालों की परीक्षा ले वो जिन पदों पर बैठे हैं उस लायक हैं भी या नहीं न हों तो उनसे अभी तक की सैलरी वसूले और निकाल बाहर करे !
   अजीब सी अंधेर है कि जो जनता के लिए रखे गए हैं किंतु जनता ही उनसे संतुष्ट नहीं है फिर भी सरकार उनसे खुश है न जाने क्यों ?जबकि उन्होंने आज तक अपने काम की जिम्मेदारी समझी ही नहीं है और समझें भी क्यों ?जनता का मन जीतने की उन्हें जरूरत भी क्या है जब सरकार ऐसे ही उन पर मेहरवान है!ये जानते हुए भी कि काम करना उनकेवश का है ही नहीं !
      घूस लेने का उनका अपना स्वैच्छिक अधिकार है !ये लाखों रूपए पाकर भी घूस लेने का अपराध करते हैं तो वो अपराधी यदि अपराध करते हैं तो इसमें गलत क्या है ! पेट तो उनके भी लगा है और धंधा उनके पास क्या है !
    अपराधों पर अंकुश लगाना सरकारों के बश का ही नहीं है क्योंकि सरकार अपने जिन अधिकारियों कर्मचारियों को  इतनी मोटी मोटी सैलरी देती है फिर भी यदि उन अधिकारियों कर्मचारियों के पेट नहीं भरते और वो घूस लेकर अपराध करवाते हैं तो जिन अपराधियों को सरकार कोई सैलरी नहीं देती है उनसे ये उम्मींद कैसे करती है कि वे अपराध न करें क्या वे इस देश के नागरिक नहीं हैं क्या उनका पेट भरने की जिम्मेदारी सरकारों की नहीं होनी चाहिए !
      आम जनता  यदि अपराध करना भी चाहे तो इतना महँगा अपराध अफोर्ट ही नहीं कर सकती है आम जनता! इन सरकारी अधिकारियों  कर्मचारियों के लटकों झटकों से परेशान आम जनता इनसे लीगल काम करवाने की तो हिम्मत नहीं कर पाती है उस जनता के अनलीगल काम ये अधिकारी आखिर कैसे कर देंगे !
       सरकारों में सम्मिलित नेताओं की अत्यधिक कमाई का स्रोत है अपराध ! पैतृकसंपत्ति + आमदनी - खर्च के  बराबर होनी चाहिए नेताओं की वर्तमान संपत्ति किंतु उससे कई गुना अधिक हैं वो अधिक वाली आती कहाँ से है उसके स्रोत क्या हैं इसका कोई हिसाब किताब ही नहीं है वो पता लग जाए तो सारी पोल खुल जाए ये सार रहस्य अधिकारियों को पता होता है तो उनका मुख बंद करे के लिए या तो उन्हें भी कमाई करवाते हैं या फिर उनकी सैलरी बढ़ा दी जाती है सब कुछ मिलजुल कर सलाह पूर्वक चल रहा नेताओं और सरकारी कर्मचारियों की कमाई का काला बाजार !
        सरकारी अधिकारी कर्मचारियों की  सैलरी इतनी भारी भारी !ऊपर से सातवाँ बेतन आयोग ! इतने  भी जिसे सैलरी कम लगती है सो भ्रष्टाचार का सहारा ले रहे हैं !केवल जनता पिस रही है उसकी चिंता किसी को नहीं है ,बारी सरकार ! बारे लोकतंत्र !
    लोकतंत्र के नाम पर सरकारों में सम्मिलित लोगों का और सरकारी अधिकारी कर्मचारियों को देश और देश की संपत्ति भोगने के सारे अधिकार प्राप्त हैं और काम की जिम्मेदारी जीरो परसेंट भी नहीं है !
      ये लोग आफिसों में जाएँ या न जाएँ या कितनी भी देर के लिए जाएँ जाकर भी काम करें या न करें कभी भी बता दें नेट नहीं आ रहा है कम्प्यूटर खराब है प्रिंटर काम नहीं कर रहा है जुकाम है घर से फोन आ रहा है सब्जी लेकर जाना है साढ़ू आ गए हैं कुत्ता बीमार है पड़ोसी के बच्चे का जन्म दिन है अमेरिका में भूकम्प आया है बच्चे घबा रहे हैं इसलिए घर जाना है आदि आदि कभी भी कुछ भी बोलकर आफिस छोड़कर चल दें और बता दें कि आफिस के काम से कहीं भेजा जा रहा है या मीटिंग में जा रहे हैं कुल मिलाकर आफिसों में काम न करने के हजार बहाने खोज लिए  जाते हैं और बहाने कोई न कोई मिल ही जाते हैं !कुछ नहीं तो आफिस में चूहा मर मिल जाता है तो वोमिटिंग लगने का बहाना बंद सारी  आफिस का काम काज !हाँ ,केवल घूस देने वालों के काम तो महीने के तीसों दिन चैबीसो घंटे कभी भी हो सकते हैं।  कम्प्यूटरों पर नाचती अँगुलियों की गति बता देती है कि ये काम प्राइवेट घूस की ताकत से चल रहा है या सरकारी सैलरी के बलपर !
     लगता है कि जैसे भ्रष्टाचार और  अपराध भी सरकारी योजनाओं के अंग हों !क्योंकि ईमानदार सरकारें अपनी ईमानदारी प्रचारित करने के लिए पोस्टर नहीं छपवाती हैं अपितु भ्रष्टाचार समाप्त करती हैं और भ्रष्टाचार घटते ही अपराध मुक्त हो जाता है समाज !किंतु भारत के भाग्य में ईमानदार  सरकारें लगता है लिखी ही नहीं है जो अपने शासन से जनता को एहसास करा सकें कि वे ईमानदार हैं !
      जब एक बात निश्चित है कि सारे भ्रष्टाचार की जड़ सरकार और उसके अधिकारी कर्मचारी ही हैं हो सकता है कि कुछ लोग उनमें  ईमानदार भी हों किंतु उनकी संख्या बहुत ही कम होगी ये बात इसलिए विश्वास पूर्वक कही जा सकती है कि यदि सरकारों और सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों में ईमानदार लोग अधिक होते तो अपराधों पर अंकुश लगता दिखता किंतु अभी तक ऐसा कुछ कहीं होता दिख नहीं रहा है जबकि अपराध दिनोंदिन बढ़ते जरूर देखे जा रहे हैं इसका सीधा सा मतलब है कि सरकार और उसके अधिकारी कर्मचारी अपनी सैलरियों से संतुष्ट नहीं हैं तभी तो भ्रष्टाचारके माध्यम से उस कमी को पूरा  करने का प्रयास करते रहते हैं ।
   ऊपर से सातवाँ वेतन आयोग सरकार सरकारी लोगों को तो भोगवा रही है सारे राजभोग !जनता का भला करने का केवल भाषण केवल ढोंग !
       जनता से पर्दा करके योजनाबद्ध ढंग से लूटा जा रहा है देश ! वर्तमान पक्षपात पूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी की कोई जवाबदेही नहीं है ! सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार है इसीलिए हर विभाग अपने अपने विभागों से संबंधित अपराध एवं अपराधियों के प्रोडक्सन के लिए जिम्मेदार है !


Friday, 10 June 2016

मोदी जी के सामने अमेरिकी सांसदों ने खूब की उठक बैठक देश के मोदी विरोधी नेता भी उनसे सभ्यता सीखें !

     अरे  काँग्रेसियो !केजरीवालो !लालूप्रसादो !अब तो बंद कर दीजिए मोदी जी की निंदा उन्होंने विदेशों में भी अब अपनी पात्रता सिद्ध कर दी है सत्ता के लिए देश की प्रतिभा को दाँव पर लगाना ठीक नहीं है ।
    सब कुछ देखकर इससे इतना तो सिद्ध हो ही गया है कि मोदी जी का बीजा  अमेरिका ने नहीं अपितु काँग्रेस ने रोक रखा था ! कांग्रेसी और कांग्रेस सहयोगी सरकार के लगभग 65 सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को पत्र लिखकर मोदी जी को अमेरिकी वीज़ा ना देने का अनुरोध किया था| इन बेशर्म नेताओं ने भारत की अंतर्राष्ट्रीय छवि की भी परवाह नहीं की थी !
  केजरीवालजी अक्सर मोदी जी की निंदा किया करते हैं किंतु आतंकवादियों नकसलियों से केजरीवाल को उतनी समस्या नहीं है जितनी मोदी जी से है किसी ने कभी केजरीवाल के मुख से आतंकवादियों नकसलियों देश द्रोहियों की निंदा आलोचना सुनी हो तो बताओ यदि नहीं तो मोदी जी की झूठी आलोचना राष्ट्रविरोधी शक्तियों को प्रसन्न करने के प्रयास में क्यों लगे रहते हैं केजरीवाल !
     लोकसभा चुनावों में देश के सामने PM प्रत्याशी के रूप में एक मात्र मोदी जी ही थे ! भाजपा को छोड़कर किसी भी पार्टी के पास नहीं था कोई PM प्रत्याशी !होता तो सामने लाया जाता। 
     इसलिए मोदी सभी नेताओं से मेरा निवेदन है किनरेंद्र मोदी जी की सरकार के विरुद्ध  हुल्लड़ करना ठीक नहीं है !उन्हें अभी कुछ करने भी तो दीजिए !!अन्यथा तीनवर्ष का लंबा समय क्या अविश्वास पूर्वक ही बिताया जाएगा ?

   प्रधानमंत्री सारे देश का प्रतिनिधत्व करता है इसलिए उसे कमजोर करके प्रस्तुत करना ठीक नहीं होगा !

  यदि मोदी जी पर विश्वास नहीं था तो इतना बहुमत क्यों दिया और यदि विश्वास किया है तो थोड़ा धैर्य भी करना चाहिए हो न हो उन्होंने भी कुछ अच्छा ही सोचा हो !

अभी वर्षों के कार्यकाल में इस सरकार में कोई घपला घोटाला नहीं मिला है जनहित के कई कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया गया है विदेशी शाख बनाई एवं बढ़ाई गई है सबके बाद हर किसी की शंकाओं के समाधान करने के पारदर्शी प्रयास किए जाते हैं इतने के बाद भी कुछ लोगों के द्वारा बात बात में मोदी जी को सामाजिक तौर पर सीधे चुनौती देने लगना इसलिए ठीक नहीं है कि चुने हुए प्रधानमंत्री को भी कुछ अधिकार तो देने पड़ेंगे यदि मोदी जी गुजरात का विकास करने में सफल हुए हैं तो देश का विकास करने में भी सफल होंगे वो PM के रूप में पूरी तरह नौसिखिया नहीं हैं चूँकि वो CM के रूप में कई वर्ष तक लोकप्रिय शासन चला चुके हैं और दो वर्ष से PMपद का सफल दायित्व निर्वहन कर रहे हैं । 
कांग्रेसी और कांग्रेस सहयोगी सरकार के लगभग 65 सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को मोदी जी को अमेरिकी वीज़ा ना देने का अनुरोध किया था | इन बेशर्म नेताओं ने भारत की अंतर्राष्ट्रीय छवि की परवाह कि ....

Read more at: http://hindutva.info/indian-congress-mp-requested-obama-to-deny-visa-for-modi/
कांग्रेसी और कांग्रेस सहयोगी सरकार के लगभग 65 सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को मोदी जी को अमेरिकी वीज़ा ना देने का अनुरोध किया था | इन बेशर्म नेताओं ने भारत की अंतर्राष्ट्रीय छवि की परवाह कि ....

Read more at: http://hindutva.info/indian-congress-mp-requested-obama-to-deny-visa-for-modi/
कांग्रेसी और कांग्रेस सहयोगी सरकार के लगभग 65 सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को मोदी जी को अमेरिकी वीज़ा ना देने का अनुरोध किया था | इन बेशर्म नेताओं ने भारत की अंतर्राष्ट्रीय छवि की परवाह कि ....

Read more at: http://hindutva.info/indian-congress-mp-requested-obama-to-deny-visa-for-modi/
कांग्रेसी और कांग्रेस सहयोगी सरकार के लगभग 65 सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को मोदी जी को अमेरिकी वीज़ा ना देने का अनुरोध किया था | इन बेशर्म नेताओं ने भारत की अंतर्राष्ट्रीय छवि की परवाह कि ....

Read more at: http://hindutva.info/indian-congress-mp-requested-obama-to-deny-visa-for-modi/

Tuesday, 7 June 2016

पर्दा पृथा का विरोध करने वाले लोग इस पृथा का विकल्प अभी तक तो खोज नहीं पाए !

               पर्दा होने और न होने का अंतर !  
  हमें यह भी याद रखना चाहिए कि रसगुल्लों से भरा थाल लेकर हम कितनी भी देर चौराहे पर बैठे रहें  किंतु यदि उन पर पर्दा पड़ा है तो उन्हें खाने के लिए न कोई ललचाता है न  उनका भाव पूछता है और न ही उनकी कीमत लगाने की ही हिम्मत करता है किंतु यदि उन पर से पर्दा हटा लिया जाए तो देखने वालों की लार भी  बहने लगती है लोग भाव भी पूछने लगते हैं और कीमत भी लगाने लगते हैं ! 
    पर्दा पृथा के पीछे का भाव महिलाओं से शत्रुता न होकर अपितु महिलाओं की सुरक्षा था !पर्दापृथा हटी सुरक्षा संकट में आखिर कोई तो जिम्मेदारी ले महिलाओं की सुरक्षा की !पुलिस के बश की नहीं है महिला सुरक्षा और न ही सरकार से उम्मींद की जानी  चाहिए इन्हें कुछ करना होता तो अब तक कर चुके होते और जो करना था वो कर चुके !अब तो खुद ही करना है जो करना है । सुरक्षा कम स्वरक्षा का अभ्यास करना चाहिए !
     हमारे शारीरिक भूगोल का सबसे बड़ा अनुभव हमें होता है कि हमारे शरीर के दर्शनीय स्थल कौन कौन से हैं और पर्यटकों के लिए किन्हें खुला छोड़ना है किन्हें बंद रखना है !नदी नाले पहाड़ उपवन सरोवर रूपी तीर्थों के कपाट कब खोलने हैं कब बंद रखने हैं किसके सामने खोलने हैं किसके सामने बंद रखने हैं कौन दिखाने हैं कौन छिपाने हैं ये सारा निर्णय उस शरीर के मालिक का अपना होना चाहिए जो उस शरीर को धारण करता है किंतु उसका निर्णय फैशन बनाने वाले लोगों और कपड़े बनाने वाले दर्जियों पर नहीं छोड़ देना चाहिए !अन्यथा वो ऐसी ऐसी जगह कपडे काट देंगे कि कपड़े पहनने की प्रासंगिकता ही समाप्त हो जाएगी !इसलिए हमारी वेषभूषा का निर्णय हमारा अपना होना चाहिए !
     यदि हम अपने को मूल्यवान समझते हैं तो हमें अपने को उनसे बचाकर चलना चाहिए जिनसे हमारी सुरक्षा को खतरा है हमें वैसे नहीं रहना चाहिए जैसे  रहने से हमारी सुरक्षा पर संशय हो !
     फैशन के नाम  पर किसका कौन सा कपड़ा दरजी ने कहाँ कहाँ काट दिया हो पता नहीं किंतु इतना होश तो पहनने वाले को भी रखना चाहिए कि हमारे शरीर में ऐसा कौन सा दर्शनीय स्थल है जिसे दरजी ने जिसे पर्यटकों के लिए खुला छोड़ना इतना जरूरी समझा है । 
     महिलाओं के दिमाग में खुलेपन और फैशन की  हवा वो लोग भरा करते हैं जिनका महिलाओं की सुरक्षा से कोई लेना देना ही नहीं होता वे महिलाओं को केवल एक मशीन समझते हैं ऐसे भटके हुए विचारकों को खुले मंच पर चुनौती है कि वो उपाय भी तो सुझाएँ कि महिलाओं की सुरक्षा के बारे में वे क्या सोचते हैं !सभी महिलाओं को पुलिस कैसे और कहाँ तक रखावे !अगर पुलिस के बश का होता तो ठीक हो जाता अबतक किंतु सारे उपाय करने के बाद भी महिलाओं के प्रति हो रही हिंसात्मिका घटनाएँ चिंतनीय हैं !यदि पर्दा पृथा बंद हुई और महिलाओं के खुलेपन का समर्थन किया गया तो इसका लाभ क्या हुआ !
    कुछ दिमागी दिवालिया लोगों की सीख में आकर फैशन के नाम पर आए दिन हो रही हैं महिलाओं की हत्याएँ आखिर पर्दा पृथा बंद करवाने वाले महिला शरीरों के खुलेपन  के समर्थक लोग सरकारों को कोसने के अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए खुद क्यों नहीं करते हैं कुछ !
    भाई-बहनों, पिता-पुत्रियों, मामा-भांजियों, चाचा -भतीजियों,  देवर- भाभियों , ससुर और बहुओं के संबंध पहले तो नहीं सुने जाते थे इतने किंतु आज कल तो अक्सर सुनने को मिल जाते हैं ये पर्दा पृथा को बंद कराने के साइड इफेक्ट हैं । मजे की बात ये है कि पर्दाविरोधियों के पास इस बात के जवाब भी नहीं हैं  और न ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी चिंतन केवल अपनी बासनात्मिका दृष्टि का चारा तैयार करने के लिए किया करते हैं पर्दा पृथा का विरोध !
     आज महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है समाज में राक्षसी वृत्तियाँ महिला शरीरों को देखकर जिस तरह से पागल होती देखी जा रही हैं उसमें फैशन जैसी चीजों की उपेक्षा करके सबसे पहली प्राथमिकता सुरक्षा को दी जानी चाहिए जिसके लिए पर्दा पृथा और सतर्कता दोनों आवश्यक हैं सरकारी सुरक्षा तो होनी ही चाहिए किंतु रोड पर निकलने वाली हर महिला को सिक्योरिटी नहीं दी जा सकती !ये आम लोगों की बात है रही बात बड़े लोगों की वे कोठी से निकले गाड़ी में बैठ गए कई के पास तो सिक्योरिटी भी होती है वे जैसे चाहें वैसे रहें किंतु उनकी नक़ल आम महिला नहीं कर सकती !इसलिए मुख ढकना पड़े तो ढकें किंतु अपने बहुमूल्य जीवन की सुरक्षा का लक्ष्य सर्वोपरि रखें !
      यदि पर्दा नहीं तो कोई और रास्ता भी नहीं है खुली समाज में खुलेपन में रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा का ! जैसे बहुत बड़ा बहुमूल्य खजाना लेकर वो भी खुला कंगलों की बस्तियों से निकलना बुद्धिमानी नहीं होती उसी प्रकार से महिला शरीरों के भुक्खड खुले शरीरों को देखकर कब कहाँ आपा खो बैठें किसको पता !कोई दुर्घटना घटने से पहले कम्प्लेन कैसा और घटना घटने के बाद कम्प्लेन का लाभ क्या ? जो कुछ होना था वो हो गया अब अपराधी को फाँसी भी हो जाए तो पीड़ित को क्या लाभ !इसलिए समाज के कुछ नासमझ थोथे लोग महिला समाज में खुलेपन के नामपर हवा भरा करते हैं किंतु सुरक्षा की बात कर दो तो वो लोग दाँत चिआर देते हैं !

अफसरों और नेताओं की मिली भगत से होता है मथुरा जैसा महाभारत और बिहार जैसा टॉपरकांड !!

    भ्रष्ट अफसरों को कोई ईमानदार व्यक्ति घूस क्यों देगा और भ्रष्ट नेताओं को ईमानदार लोगों की आवश्यकता क्या है ?ईमानदार आदमी बातें तो बना सकता है किंतु ऊपरी कमाई नहीं करवा सकता !ईमानदार लोग तो बोझ हैं लोकतंत्र पर !
     सभी प्रकार के अपराध नेताओं और अफसरों की साँठ गाँठ से ही होते हैं ! दुर्भाग्य ये है कि जब उन अपराधों की जाँच की बारी आती है तो सरकारों में सम्मिलित वही नेता जाँच करवाते हैं और वही अफसर जाँच करते हैं वही पूर्व परिचित अपराधी होते हैं !इस प्रकार से जहाँ सभी अपने होते हैं वहाँ दूध का दूध और पानी का पानी की तो कहावत है बाक़ी यहाँ होना तो पानी का भी दूध ही दूध होता है ।अपराधियों के निडर होने का यही तो रहस्य है ।सरकारी अधिकारी हों या कर्मचारी आम जनता से नहीं मिलते और न ही आम जनता ही उनसे मिलना चाहती है क्योंकि सच पूछो तो अफसर लोग जनता के किसी काम के होते ही नहीं हैं ! अफसरों  पर अंकुश लगावे सरकार और सरकारों पर अंकुश लगावें अफसर तब तो हो सकता समाज में कुछ सुधार !क्योंकि अफसरों की असफलता के प्रमाण हैं अपराध ! अफसर सतर्क हों तो बंद हो जाएँ अपराध ! नेताओं को चुनाव जीतने के लिए चाहिए होती है अपराधियों की मदद ! उसका एहसान पाँच साल तक चुकाया करते हैं नेता !उन्हीं नेताओं के बल पर अपराधी ठाठ से करते हैं अपराध !
    जितने कानून बनते हैं उनमें से पालन कितने का होता है बाकी सारे कानून तोड़ना जनता की अपनी मजबूरियाँ हैं सरकारी मशीनरी उन मजबूरियों की कीमत वसूलती है यही तो उनकी कमाई का साधन है इसे कैसे कोई रोक सकता है !ईमानदारी का पालन ईमानदारी से होता हो न होता हो किंतु बेईमानों के बीच ईमानदारी का पालन बड़ी ईमानदारी से होता है ।अपराधियों में आपसी विश्वास बहुत मजबूत होता है किंतु अपराधियों के ऐसे मकड़जाल का भेदन कौन करे !इसलिए अपराध सहने का अभ्यास जनता को ही कर लेना चाहिए !लाचार लोकतंत्र में अपराधियों से बचने का यही एक मात्र उपाय है । 

घूस हमेंशा गलत आदमी देता है घूसखोरी का मतलब है अपराध को बढ़ावा !

            शिक्षित  सजीव  एवं समझदार स्त्री पुरुष अगर चाहें तो अभी भी हो सकता है समाज में बड़ासुधार ! 

 किस अपराध को करके बचने के लिए कितने पैसे लगते हैं !नेताओं अधिकारियों कर्मचारियों पर ये सबसे बड़ा आरोप है इसके विरुद्ध उन्हें स्वयं देना होगा कठोर संदेश !
   घूस खोरी रोकने के लिए कठोर से कठोर सजा का प्रावधान किया जाए !सभी प्रकार के अपराधों की जड़ में है घूस !
      सरकारों और प्रशासन से समाज सुधार की उम्मींद तब तक नहीं की जा सकती जब तक घूसखोरी , भ्रष्टाचार आदि बिलकुल बंद न हो !क्योंकि सरकार हो या सरकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार से मिला पैसा उनकी पहली पसंद बन चुका है सैलरी तो उन्हें और उनके घरवालों को जन्म सिद्ध अधिकार दिखती है जैसे बरसात में पानी बरसेगा ही ,ठंड में शर्दी पड़ेगी ही ,गरमी में मौसम गर्म होगा ही  उसी तरह लोग सोचते हैं सैलरी तो मिलेगी उसके लिए क्या खुश होना !घर वालों में भी सैलरी के प्रति कोई उत्साह ही नहीं होता है साथ ही सरकारी नौकरियों में आराम ज्यादा है कि घर वाले कभी ये मानते भी नहीं हैं कि ये कुछ काम करके आए हैं उनसे ज्यादा घरों में वो अपने को बिजी समझते हैं घर के काम के लिए नौकर रखे हुए हैं और आफिस में क्या काम !वहां तो दस किलो बोझा उठाना हो तो करें विभाग को एप्लीकेशन भेज दी जाएगी !इसलिए वो आफिस में खाली वो घर में शाम को  या तो पिकनिक या फिर आखिर शाम पर कैसे हो !इसीलिए और भी तमाम प्रकार के सूझते हैं खुराफात !आत्म ह्त्या की घटनाएँ नशाखोरी या आराम पसंदगी की देन  है ! 


ज्योतिष की जरूरतें कैसे पूरी हों !
     विवाह, संतान, व्यापार, मकान, दुकान या बीमारी आदि से संबंधित नैतिक जरूरतों के लिए तो ज्योतिष जरूरी है ही

Sunday, 5 June 2016

बिहार के शिक्षा विभाग के अधिकारी जिन पदों पर बैठे हैं वो उस लायक हैं भी या नहीं पहले इसकी भी जाँच कराई जाए !

   परीक्षा लेना और कॉपी जाँचना जिन्हें नहीं आता है वे टॉपर बच्चों की परीक्षा रद्द करवा रहे हैं देखो तो अंधेर !उलटा चोर कोतवाल को डांटे !
   घूस देकर नौकरियाँ पाने वाले शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों की योग्यता का पुनः परीक्षण हो जो उसमें पास हों वे रखे जाएँ अन्यथा खदेड़ बाहर किए जाएँ !जनता के टैक्स से सैलरी पाने वाले लोग यदि जनता के काम न आ सकें जनता का भरोसा न जीत सकें तो ऐसे लोग देश के किस काम के !
    सरकार निकाल बाहर करे उन्हें नौकरियों से और उनसे वसूली जाए अब तक की सारी सैलरी ऊपर से  चलाया जाए धोखाधड़ी का मुक़दमा !बिहार सरकार यदि ईमानदार है तो अपनी न्याय प्रियता का परिचय दे !
    वैसे तो पूरे देश में ही अधिकारियों कर्मचारियों का पुनः योग्यता परिक्षण हो क्योंकि देश के किसी विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपनी सेवाओं से समाज को संतुष्ट नहीं कर पा रहे हैं इन की जिम्मेदारी है ये या तो जनता का विश्वास जीतें और यदि ऐसी योग्यता सेवा भावना न्यायप्रियता नहीं है तो वो जिस लायक हैं जाकर वो करें सरकारी पदों को छेककर न बैठें !सरकारी विभागों के घपले घोटाले भ्रष्टाचार घूसखोरी और बढ़ते अपराध उन विभागों से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों की अयोग्यता को दर्शाते हैं यदि योग्यता होती तो कंट्रोल कर लेते !
  मूर्खों भ्रष्टों और बेशर्मों का समुद्र है शिक्षा विभाग !अधिकारी स्कूलों में झांकने तक नहीं जाते हैं शिक्षक पंचायतें किया करते हैं । सरकार ने आफिसों में लगवा रखे हैं AC निकलने का मन किसका होता है वैसे भी गरीबों के बच्चे यदि पढ़ भी जाएंगे तो अधिकारीयों को कौन कमाकर खिलाएंगे ! 
    शिक्षा विभाग में घूस और सोर्स के बिना कहीं बात ही नहीं बनती है इसीलिए तो पढ़ेलिखे ईमानदार लोग आज बेरोजगार हैं! बेचारे बच्चों के लिए ईमानदारी की बातें !वैसे भी अनपढ़ गँवार लोग मंत्री बनें तो ठीक और टॉपर बनें तो गलत क्यों ?पढ़े लिखे लोग ईमानदार लोगों को राजनीति में कोई नहीं पूछता है न सरकारी नौकरियों में और व्यापार वो कर नहीं सकते सरकारों को समझ नहीं है कि उनका उपयोग कहाँ करें !

टॉपर के लिए चित्र परिणाम
बिहारसरकारकेशिक्षास्वाभिमान 
     शिक्षाबोर्ड  में ही यदि पढ़े लिखे कर्तव्य निष्ठ लोग होते और उन्हें ही सैलरी लेने की थोड़ी भी शर्म होती तो ये परिस्थितियाँ पैदा ही क्यों  होतीं !आखिर इन बच्चों को टॉपरबनायाकिसने !             शिक्षकों अधिकारियों कर्मचारियों की भी योग्यता का परीक्षण क्यों न हो !क्या वो उन पदों के लायक हैं जहाँ  जमे बैठे हैं आज !हो सकता है उन्हें परीक्षा लेना और कॉपी जाँचना ही न आता हो ! या फिर खरीद ही लिए गए हों !क्योंकि पढ़े लिखे ईमानदार लोगों को नौकरियाँ मिलती कहाँ हैं जिनका भाग्य बहुत अच्छा हो उनकी तो बात ही और है बाकी तो नौकरियों के लिए परीक्षा कम नीलामी ज्यादा होती है वैसे तो सरकारी नौकरी पाने के लिए शिक्षा हो न हो घूस और    सोर्स हो तो आप हो सकते हैं सरकारी कर्मचारी !
      शिक्षकों में बहुत बड़ा वर्ग ऐसा है कि वो जिन कक्षाओं को पढ़ाने के लिए स्कूलों पर थोपा गया है उन्हें खुद उन कक्षाओं की परीक्षाओं में बैठा दिया जाए तो वो बड़े गर्व से फेल हो जाएँगे !वहीँ दूसरी ओर बहुत पढ़े लिखे होनहार लोग जलालत की जिंदगी जी रहे हैं उनके पास घूस देने के लिए पैसे नहीं थे सोर्स नहीं था इसलिए !मेरी बात पर यदि भरोसा न हो तो सरकार अपने नियुक्त शिक्षकों से उन विषयों में खुली बहस करवाकर देख ले धूल चाटते फिरेंगे ये सरकारी भ्रष्टाचार के प्रोडक्ट !
       सरकार के ऐसे अधिकारियों कर्मचारियों ने न जाने कितने बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ किया होगा कितने अनपढ़ों को टॉपर  बनाया होगा !कितने होनहार बच्चों को फेल किया होगा !अब उनके साथ न्याय कैसे हो ! किंतु इस बीमारी को दूर करने की जिम्मेदारी सरकारों की होती है सरकारों में शिक्षित लोग होते कितने हैं शिक्षित लोगों को राजनीति में पसंद कौन करता है जो शिक्षित होते भी हैं वो भी लगभग उन्हीं की भाषा बोलने लगते हैं उन्हीं के जैसा बात व्यवहार !इसलिए नेताओं से क्या उम्मींद की जाए !
     समय समय पर अधिकारियों कर्मचारियों की योग्यता का परीक्षण और इनके काम का मूल्यांकन होता रहे तो पता लगे कि वो जिन पदों पर काम कर रहे हैं उस लायक हैं भी क्या ? घूस और सिफारिस के नाम पर नौकरियाँ पाने वाले सरकारी अधिकारी कर्मचारियों का बहुत बड़ा वर्ग फेल हो जाएगा ऐसी योग्यतापरीक्षण परीक्षाओं में ! रही बात मूल्यांकन में उसमें तो वैसे भी फेल ही हैं उसमें पास इन्हें मान कौन रहा है सारे अपराधों भ्रष्टाचारों के जनक हैं ये !सरकारों में सम्मिलित लोगों की कमाई करवाते रहते हैं इसलिए सरकार इनकी सैलरी बढ़ाती और पीठ थपथपाती रहती है !बाकी और पसंद कौन करता है इन्हें !
   आज 10 -15 हजार रुपए देकर प्राइवेट स्कूल इतनी अच्छी शिक्षा दे रहे हैं कि सारे सरकारी कर्मचारी और सरकारों में सम्मिलित लोग और धनी लोग  उन्हीं स्कूलों में पढ़वा रहे हैं अपने बच्चे !फिर भी सरकारी स्कूलों में पचासों हजार सैलरियाँ उन्हें देते हैं जिन्हें उठने बैठने बोलने चालने का भी ढंग नहीं होता वो पढ़ाएँगे क्या ?वो तो छोटे बच्चों की तरह स्कूलों कक्षाओं से इतना डरते हैं कि बहाने बना बना कर भाग आते हैं कक्षाओं से स्कूलों से सरकार उन्हें सैलरी बढ़ाने का लालच दे देकर घेर घेर कर बैठाती है स्कूलों में ऐसे कहीं होती है पढ़ाई !      
    वैसे भी वो पढ़े हों तो पढ़ाने में मन लगे जिस गाय के पास दूध होगा वही तो पेन्हाएगी ठठुआ गायों से दूध की उम्मीद लगाए बैठी है सरकार !वैसे भी प्राइमरी स्कूलों के शिक्षक तो ढो रहे हैं अपनी अध्यापकी !उन्हें पढ़ने के अलावा सबकुछ आता है ये मीटिंग बहुत अच्छी कर लेते हैं इन्हें जुकाम भी हो गया हो और जुकाम की चर्चा करते करते गुजार देते हैं पूरा दिन !
    अधिकारी इतने गैर जिम्मेदार हैं कि वो शिक्षा के प्रति अपना दायित्व ही भूल चुके हैं शिक्षा की क्वालिटी क्या सुधारेंगे !
      संस्कृत पढ़ाने वाले शिक्षकों के नाम पर ऐसे लोग रखे जाते हैं जिनमें 99 प्रतिशत लोग तो संस्कृत बोल ही नहीं पाते हैं संस्कृत पढ़ाएँगे क्या ख़ाक !फिर भी सरकार इतनी दयालु है कि उन्हें भी 50-60 हजार सैलरी देती है संस्कृत पढ़ाने की ! दूसरी ओर संस्कृत बोलने समझने और पढ़ने पढ़ाने वाले लोग घूम  रहे हैं बेरोजगार उनके पास घूस देने के पैसे नहीं हैं !ऐसे ही अधिकारी कर्मचारी कर रहे हैं शिक्षा का सत्यानाश !
    मजे की बात ये है कि कम पैसों में प्राइवेट स्कूलों को शिक्षक आराम से मिल जाने पर भी सरकार महँगे शिक्षक रखती है अपना अपना शौक !अन्यथा उतनी सैलरी में एक की जगह चार शिक्षक रखकर बेरोजगारों की बेरोजगारी दूर की जा सकती है और स्कूलों को अधिक शिक्षक उपलब्ध कराए जा सकते हैं अधिक संख्या होने पर सरकारी शिक्षक होने के नाते शिक्षा की उम्मींद तो नही जा सकती फिर भी सुरक्षा की उम्मींद तो की ही जा सकती है ! उन्हें बातें ही तो करनी होती हैं जैसे आफिस में बैठ के करते हैं वैसे गेट के सामने बैठ के करेंगे !
   बच्चों ने कर्तव्यभ्रष्ट सरकार के मुख पर तमाचा मारा है ! मेरी ओर से तो टॉपर बच्चों को बधाई उनकी मूर्खता  बिहार के काम तो आई !पढ़ लिखकर वो देश और समाज की इतनी मदद नहीं कर सकते थे !मूर्खों को महत्त्व  देती हैं सरकारें तो टॉपर  बनाने से ज्यादा खतरनाक है मूर्खों को मंत्री बनाना !मूर्ख मंत्री कब किससे क्या बोल बैठे क्या कर बैठे क्या भरोस !  नितीश कुमार की नकलनीति जिन्हें टॉपर बनाया उन बच्चों को जलील क्यों किया जा रहा है !
  सरकारी कर्मचारी खुद काम करना नहीं चाहते सरकार उनसे काम लेना नहीं चाहती !बच्चों का दोष देते हैं । सरकारी कर्मचारियों का एक बड़ा वर्ग समाज से कमा कर उसका कुछ हिस्सा सरकार को देता है सरकार खुश होकर उनकी सैलरी बढ़ा देती है !सरकार भी खुश वो भी खुश !सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार है किंतु उसे पकड़े कौन !उस पर एक्सन लेने का मतलब है सरकार और सरकारी कर्मचारियों दोनों का नुक्सान !
   कुल मिलाकर टॉपर होकर  बेचारे किसी को सताते तो नहीं हैं !मूर्ख मंत्रियों को तो कोई कुछ नहीं कहता फिर मूर्ख टॉपरों को क्यों जलील किया जा रहा है
बिहार के टॉपरों को कुछ नहीं आता इसमें उनका क्या दोष ?
 शिक्षक कापियाँ ही न जाँच पाए हों उनका क्या भरोस !
या उपमुख्यमंत्री जी की अशिक्षा का इन टापरों से कोई नाता हो । 
हो सकता है कि बिहार सरकार को ही परीक्षा लेना न आता हो ॥ 

बिहार की परीक्षाओं में नक़ल के नज़ारे !

बिहार परीक्षाओं में नकल के लिए चित्र परिणामबिहार परीक्षाओं में नकल के लिए चित्र परिणामबिहार परीक्षाओं में नकल के लिए चित्र परिणामबिहार परीक्षाओं में नकल के लिए चित्र परिणामबिहार परीक्षाओं में नकल के लिए चित्र परिणाम